Header Ads Widget

शार्ट फिल्म एक अनार चार बीमार का पोस्टर लांच, आज होगी फिल्म रीलीज.. संयुक्त मोर्चा की हडताल के दसवें दिन धरना स्थल पर सेवानिवृत्त को बिदाई.. मजदूर संघ सम्मेलन में नई कार्यकारिणी गठित.. ग्रामीण बैंक से रिटार्यड अधिकारियों को दी भावपूर्ण विदाई..

 शार्ट फिल्म एक अनार चार बीमार का पोस्टर लांच.. 

दमोह। जहाँ चाह है वहाँ राह इस बात को चरितार्थ  दमोह शहर के कुछ युवाओ ने किया। मुम्बई में प्रोडक्शन की गति थम गई है ऐसे में फिल्म का निर्माण आने गृह जिले दमोह में ही अपनी इक्छा शक्ति एवं जुनून से बुन्देली एवं हिंदी भाषा मे मिश्रित शार्ट फिल्म एक अनार चार बीमार का निर्माण कर फिल्म का दूसरा पोस्टर दमोह शहर के जागेश्वर नाथ बांदकपुर से  लांच किया। पोस्टर लांच के साथ स्टार कास्ट एवं प्रोडक्शन टीम के सदस्यों ने जागेश्वर नाथ के पूजन के साथ शार्ट फिल्म की सफलता के लिए कामना की। 

शार्ट फिल्म में दमोह के कलाकारों के साथ शहर से बाहर के कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म 1 अगस्त 2021 को यूटयुब पर ऐपिक क्रियेटिव आर्ट स्टूडियो के पेज के माध्यम से  आपके समक्ष होगी । फिल्म में प्राची चौरसिया, रीतेश अवस्थी रेक्स, अभिषेक (अभि) झरिया, पुष्प मित्र जैन, दीक्षा सेन, शिवानी बाल्मीक, हरिओम खरे, रत्नेश ठाकुर, गुड्डू, पार्थ, धीरज सहित शहर एवं अन्य जिलों से भी कलाकारों ने हिस्सा लिया। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है । पोस्ट प्रोडक्षन का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। 

फिल्म का जेनर कामेडी है। फिल्म का निर्देशन पंकज चतुर्वेदी ने किया है। निर्देशक बताते है कि बुंदेलखंड में प्रतिभाओ की भरमार है परन्तु सही मंच कलाकारो को नही मिल पाता जिससे वे वही तक सीमित हो जाते है बुंदेलखंड में लोकेषन की बहुतायत है जिससे लोग अभी अंजान है बुंदेलखंड में फिल्म मेंकिग की अपार संभावनायें भी है। श्री चतुर्वेदी ग्राफिक्स डिजाइन, सिने एडटिंग एवं फिल्म मेंकिग में प्रषिक्षित है और 14 डाक्युमेंटरी सहित महिला सशक्तिकरण विषय पर शार्ट फिल्म का निर्माण कर चुके है।

संयुक्त मोर्चा की दसवें दिन भी हडताल जारी..

दमोह। मप्र पंचायत एवं ग्रामीण विकास संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में लगातार दसवें दिन भी कलम बंद हड़ताल जारी रही। शनिवार संयुक्त मोर्चा के हड़ताल पंडाल में विभिन्न संगठनों का सहयोग रहा जिस में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रीमती शोभा तिवारी जिला अध्यक्ष, श्रीमती लक्ष्मी, ब्लॉक अध्यक्ष अर्चना सेन, उमा नामदेव, नीति, उर्मिला सोनी, मुन्नी जैन आदि अन्य सहयोगी पंडाल में उपस्थित होकर मांगों का समर्थन किया एवं अपना दल ने भी अपना समर्थन दिया।

 जिसके जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल एवं उनके साथी जितेंद्र पटेल प्रकाश पटेल आशीष पटेल एवं अन्य साथी शामिल रहे इसी बीच धरना स्थल पर सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों का भी बिदाई समारोह रखा गया। जिसमे मानसिंह ठाकुर पूर्व जनपद सीईओ पटेरा सहायक अधीक्षक रमेश गुप्ता जिला पंचायत दमोह एवं जोरतला सचिव नरेंद्र जैन संयुक्त मोर्चा ने अपने हड़ताल में रहते हुए अपने अधिकारी कर्मचारी का अपने मंच से भव्य विदाई समारोह आयोजित किया।

 जिसमें विभिन्न विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे जिसमें विनोद जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी हलदर मिश्रा जनपद पंचायत दमोह, संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल, अनीश खान, आलोक तिवारी, राजकुमार यादव, चंद्रभान तिवारी, दारा सिंह पथरिया जनपद अध्यक्ष रोजगार सहायक संघ, सुनील तिवारी जनपद अध्यक्ष पटेरा, सचिव संघ जगदीश पटेल, जनपद दमोह अध्यक्ष रोजगार सहायक संघ वीर सिंह, डीडी पटेल, लल्लू पटेल, विजय तिवारी, परम पटेल, सुनील पटेल,


 राजकुमार पाठक, नीलू, उषा ठाकुर, सुशील तिवारी, अनीश खान, एस के सौरभ ठाकरे, जीडी अहिवाल, स्नेहलता गुप्ता, मुन्ना लाल पटेल, आलोक तिवारी, कबीरपंथी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, हेमंत पटेल, मुकेश पटेल, भागीरथ पटेल, अर्चना, विशाखा, प्रीति, शोभा केसरवानी, रामजी पटेल, शेख जाहिद कुरैशी, डॉ भरत सिंह, लोचन सिंह, वीर सिंह ठाकुर, आशीष ठाकुर आदि लोगों की उपस्थिति रही।

भारतीय मजदूर संघ का जिला सम्मेलन संपंन

दमोह। भारतीय मजदूर संघ का रामकुमार स्कूल के सभागार में हुआ जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष किशोरीलाल रैकवार एवं विशिष्ट अतिथि धर्मेन्द्र चैबे रहें। विभाग प्रमुख धर्मेन्द्र चैबे के द्वारा पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया


जिसमें अध्यक्ष पद पर अखलेश रजक, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष इंद्रकुमार, प्रमेन्द्रनाथ चैधरी, तनुज पाराशर, पुष्पा विश्वकर्मा, जिला मंत्री देवेन्द्र चैबे, सहमंत्री प्रेम कुमार, भूपेन्द्र जैन, प्रदीप जाटव कोषाध्यक्ष मुकेश नवीन कार्यालय मंत्री संदीप मंटू चैबे को नियुक्त किया गया
।  साथ ही धर्मेन्द्र चैबे ने बताया कि सभी यूनियनों के अध्यक्ष एवं महामंत्री जिला कार्यकारिणी के मोनित सदस्य रहेंगें। मुख्य अतिथि किशोरी लाल रैकवार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को भारतीय मजदूर संघ की रिति निति से अवगत कराया। 


 भारतीय मजदूर संघ के कार्य को कैसे आगे बढ़ाया जाएगा इस संबंध में संबोधित किया तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी एवं कहा कि संगठन को रिति निति के अनुसार नई कार्यकारिणी के द्वारा संगठन नई ऊंचाईयां को छूएगा। विभाग प्रमुख्य धर्मेन्द्र चैबे ने बताया कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन का महत्वपूर्ण व्यक्ति होता है कार्यकर्ता को कभी भी किसी भी पद से अलग नहीं किया जा सकता। कार्यक्रम का संचालन देेवेन्द्र चैबे ने किया एवं आभार पूर्व जिला मंत्री इंद्रकुमार ने व्यक्त किया।

रिटार्यड हुए बैंक अधिकारियों को दी भावपूर्ण विदाई

दमोह। मध्यभारत ग्रामीण बैंक से मुकेश अग्रवाल ग्रेट 1 ऑफिसर व अधीर पांडे का 60 वर्ष आयु पूर्ण होने पर रिटायरमेंट हुआइस अवसर पर आर एम साहब सहित स्टाफ ने भावपूर्ण शुभकामनाएं दी
 मध्य भारत ग्रामीण बैंक के सभागार में आयोजित विदाई समारोह में बैंक के रीजनल मैनेजर ने कहा कि कुछ क्षण जिंदगी के ऐसे होते हैं जो कभी भूल नहीं जाते जैसे जन्म के समय माता पिता को होने वाली खुशी बेटा या बेटी की शादी के पल और व्यक्ति के जीवन के किए गए कार्यों से मिलने वाला रिटायरमेंट उन्होंने दोनों रिटायर्ड हुए अधिकारियों को शुभकामनाएं दी इस अवसर पर बैंक के अधिकारी कर्मचारियों सहित परिवार के सदस्यों व मित्रों की उपस्थिति रही

Post a Comment

0 Comments