Header Ads Widget

कलेक्टर ने चित्रकला प्रतियोगिता के पुरूस्कार बांटे.. मप्र शिक्षक संघ सम्मान समारोह संपंन.. अपाक्स संगठन ने 3 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा.. भारतीय किसान संघ का निर्वाचन 20 जुलाई को.. प्रशिक्षण में मलेरिया, डेंगू से बचाव के उपाय बताए..

  कलेक्टर ने चित्रकला प्रतियोगिता के पुरूस्कार बांटे

दमोह। नेहरू युवा केंद्र द्वारा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला स्तर पर आयोजित कोरोना वायरस जागरूकता चित्रकला प्रतियोगिता 2021 का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रतिभागियों ने अपने घर पर ही चित्र बनाकर ऑनलाइन माध्यम से विभाग को उपलब्ध कराए थे जिसका पुरस्कार वितरण समारोह आजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य रहे अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने की। प्रतियोगिता में विशेष पुरस्कार से शिखा जैन को सम्मानित किया गया वहीं जिले स्तर पर प्रथम रश्मि मेहरा, द्वितीय अंजलि सिंघई, तृतीय अनुश्री जैन ने स्थान प्राप्त किया तो वही विशेष सांत्वना पुरस्कार से तरुण झारिया, विजयावर्धन राज, आकृति साहू, अर्पिता पटेल,और शालिनी पटेल को सम्मानित किया गया।



इस अवसर पर कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने नेहरू युवा केंद्र के कार्यों की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए जिले वासियों से अपील करते हुए कहां कि कोरोना महामारी अभी पूर्ण रुप से खत्म नहीं हुई है सभी को सजग रहना है मास्क का प्रयोग करें 2 गज की दूरी रखें और शासन के दिशा निर्देशों का पालन करें वैक्सीन जरूर लगवाएं। कार्यक्रम में लेखापाल तेज खान, पत्रकार संजय सरवरिया, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पथरिया कृष्णा पटेल, तेंदूखेड़ा युवा स्वयंसेविका कु.शिवानी गौतम, दमोह युवा स्वयंसेवक रागिनी चैरसिया, नमन खरे शुभम पटेल और अंकित बसेड़िया की उपस्थिति रही।

मप्र शिक्षक संघ ने सम्मान समारोह आयोजित किया

दमोह। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा अध्यक्ष प्रमेन्द्र जैन के निर्देशन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि आर.के. मिश्रा जिला कोषालय अधिकारी, विशिष्ठ अतिथि एम.एल. यादव विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष पारस कुमार जैन एवं संभागीय संगठन मंत्री मध्यप्रदेश शिक्षक संघ संभाग सागर रहें। कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती पूजन उपरांत मुख्य अतिथियों का सम्मान किया गया। संघ परिचय महेंद्र जैन प्रांतीय उपाध्यक्ष द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा विचार व्यक्त किए गए। 

सेवानिवृत्त मुख्यलिपिक एलपी रैकवार का सम्मान प्रमेन्द्र जैन, एसपी चैरसिया, प्रदीप अग्रवाल, पारस जैन द्वारा किया गया। शिक्षक रमेश रोहित का सम्मान विनय मोहन मिश्रा, पीके जैन, जीपी पटेल द्वारा किया गया। विनोद राम का सम्मान शरद तिवारी, कमलेश सेन, अमरचंद्र जैन, भागचंद्र जैन द्वारा किया गया। धर्मचरण दुबे का सम्मान महेश सोनी, संतोष रजक, प्रदीप तिवारी द्वारा किया गया। श्रीमती लीला राजपूत का सम्मान श्रीमती दीपमाला जैन, महेंद्र जैन, अवध जैन द्वारा किया गया एवं श्रीमती राजेश्वरी खरे का सम्मान श्रीमती दीपमाला जैन, आरबी सिंह, एमके खरे, एसके उपाध्याय द्वारा किया गया। अंत में अतिथियों का सम्मान पारस जैन, महेंद्र जैन, प्रदीप अग्रवाल, एसपी चैरसिया द्वारा किया गया।

अपाक्स संगठन ने 3 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

दमोह। मध्यप्रदेश अपाक्स संगठन जिला शाखा दमोह ने जिलाध्यक्ष महमूद सिद्दीकी के नेतृत्व में जिले के समस्त विकासखंडों के पदाधिकारियों एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा । जिसमें प्रमुख मांगों में मप्र स्वास्थ्य मिशन एनएचआरएम की संचालक छवि भारद्वाज एवं अतिरिक्त महाधिवक्ता पुष्पेन्द्र यादव को तत्काल पद से हटाया जाएं। 

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी डीपी नापित ने बताया की मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को वर्ष 2019-2020 में वार्षिक वेतन वृद्धि नहीं दी गई थी उसे तत्काल बहाल करते हुए एरियस की राशि का नगद भुगतान किया जाए एवं केंद्र के समान कर्मचारियों अधिकारियों को महंगाई भत्ता देने के आदेश जारी किए जाएं वेतन वृद्धि ना मिलने से कर्मचारियों में भारी रोष है। 

ज्ञापन सौपने वालो में अपाक्स संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनके चक्रवर्ती, जिला कोषाध्यक्ष लखनलाल नामदेव, जिला सचिव सुरेंद्र सिंह, दमोह विकासखंड अध्यक्ष बाबू खान, सचिव सगीर खान, धनगर जी, हाकम सिंह मास्टर, केएस ठाकुर, एमके साहू, रज्जाक खान, ताहिर खान, जमील खान सहित जिले के अपाक्स संगठन के प्रमुख पदाधिकारी गण शामिल रहे।

भारतीय किसान संघ का निर्वाचन 20 जुलाई को

दमोह। भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक में मुख्य विषय रहा कि तहसील का निर्वाचन 20 जुलाई को होगा जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी दामोदर पटेल की उपस्थिति एवं जिला अध्यक्ष चंद्रभान पटेल, जिला मंत्री मथुरा प्रसाद दुबे, तहसील अध्यक्ष निजाम सिंह, तहसील मंत्री कार्यकारणी ग्राम समिति अध्यक्ष और मंत्री रहेंगे।

 जिला अध्यक्ष चंद्रभान पटेल ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए निर्वाचन होगा एवं जिले की स्वास्थ्य अधिकारी संगीता त्रिवेदी जी से वैक्सीनेशन के विषय पर चर्चा करके सातों तहसीलों में कोरोना वैक्सीन के शिविर लगाए जाएंगे जिसमें भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहेगा सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि अधिक से अधिक लोगों को जागृत कर वैक्सीनेशन तक लोगों को लेकर आएं जिससे ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन हो सके यही हमारा सहयोग रहेगा। इसके बाद कृषि के अन्य कार्यों खरीफ फसल की वोनी एवं अन्य विषयों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष चंद्रभान पटेल, राममिलन पटेल सहित बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रहीं।

प्रशिक्षण में मलेरिया, डेंगू से बचाव के उपाय बताए

दमोह। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोरिया में स्वास्थ्य अमले को बरसात के मौसम में मच्छरों द्वारा पैदा होने वाली बीमारियां मलेरिया व डेंगू से बचाव के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। सीबीएमओ डॉ.रीता चटर्जी ने कहा कि इस मौसम में मच्छरों को पनपने से रोकने के आवश्यक उपाय किए जाएं, लार्वा नष्ट किया जाए तथा मच्छरों से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएं, विशेषकर गर्भवती माताओं एवं छोटे बच्चों को मलेरिया एवं डेंगू बहुत खतरनाक होता है।

 राज्य प्रशिक्षक बीएम दुबे ने बताया कि कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है, अतः बुखार आने पर तत्काल ब्लड स्लाइड बनाई जाए तथा पीड़ित को आवश्यक उपचार दिया जाए, अपने आसपास जमे हुए पानी पर मिट्टी का तेल या जला हुआ आयल डाल दें, कूलर, टंकियों, बर्तनों मटको, गमलों आदि में रखे पानी को 7 दिवस के अंदर अलग किया जाए, खिड़कियों पर मच्छर रोधी जाली लगाई जाए, मच्छरदानी का उपयोग करें। 

मलेरिया निरीक्षक डीआर पटैल ने मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा स्लाइड बनाने तथा स्लाइड को तीन दिवस के भीतर जांच हेतु  लैब भेजने पर जोर दिया। प्रशिक्षण में अर्चना कुर्मी, हेमंत शुक्ला, केआर पांडे, एचके कौरव सहित आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम की मौजूदगी रहीं।

Post a Comment

0 Comments