Header Ads Widget

नामदेव समाज ने संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज का समाधि दिवस मनाया.. जिला साहू समाज ने कोरोना काल में दिवंगतो को श्रद्धांजलि अर्पित की.. बैठक में अगले साल 2022 कर्मा देवी जयंती जिला स्तर पर मनाने का प्रस्ताव रखा गया..

संत शिरोमणि नामदेव जी का समाधि दिवस मनाया

दमोह। सकल नामदेव समाज के द्वारा स्थानीय बेलाताल टापू संत नामदेव मंदिर दमोह में संत शिरोमणि नामदेव जी महराज का समाधि दिवस मनाया गया। संत शिरोमणि नामदेव जी महराज ने आज ही के दिन - 80 वर्ष की आयु में पढंरपुर में विठ्ठल के चरणों में आषाढ़ त्रयोदशी संवत् 1407 जुलाई 1350 ई को भगवान श्री कृष्ण माता रुक्मिणी की उपस्थिति समाधि में लीन हुए थे। कार्यक्रम अवसर पर आज सर्वप्रथम उपस्थित समाज बंधुओं के द्वारा नामदेव महराज का भावपूर्ण ध्यान किया गया। इसके बाद रिटायर शिक्षक राजकुमार नामदेव के द्वारा संत शिरोमणि नामदेव जी महराज के समाधि प्रसंग पर प्रकाश डाला गया। इसके उपरान्त संत शिरोमणि नामदेव महराज की आरती एवं भोग प्रसादी की गई।

कार्यक्रम का आभार मंदिर की आधारशिला रखने वाले परिवार से श्री अजीत नामदेव ने माना।इस अवसर पर मोहन नामदेव, सुरेश नामदेव फोटोलिका, दीनदयाल नामदेव, संतोष नामदेव फोटोग्राफर, बृजेश नामदेव आटो, संदीप नामदेव, लकी नामदेव, पुस्सू नामदेव, राजेश नामदेव, सचिन नामदेव, सुमित नामदेव, अनिल नामदेव, सहित बड़ी संख्या में माताओं बहनों सहित युवाओं की उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन युवा अध्यक्ष राजू नामदेव ने किया।

जिला साहू समाज ने दिवंगतो को श्रद्धांजलि अर्पित की

दमोह। जिला साहू समाज द्वारा कोरोना काल में दिवंगतो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दिवगतो में स्व.महेश साहू, स्व.श्री डालचंद साहू, स्व.श्रीमति रानी साहू, स्व. श्रीमती पार्वती साहू, स्व.श्रीमति पार्वती साहू, स्व.हरचरण साहू, स्व.श्रीमति भूवानीध्केशव साहू, स्व.श्री चन्द्रनारायण साहू, स्व. हरिनारायण साहू, स्व. प्रेमनारायण साहू, स्व.कंन्दीलाल साहू, स्व. श्रीमती गीता साहू, स्व. श्रीमती पार्वती साहू, स्व.कु. सपना साहू, स्व. श्री हीरालाल नीराम साहू, स्व.संजू साहू, स्व.पन्नालाल साहू, स्व. भीकम साहू, स्व. श्री मुकुंदी साहू को 2 मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं सामाजिक संगठन की चर्चाएं हुई।

 बैठक में 2022 की कर्मा देवी जयंती जिला स्तर पर मनाने का प्रस्ताव रखा गया। सभा में प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सत्येन्द्र साहू, एडवोकेट सजंय साहू, श्याम नायक, फेरन साहू, रामप्रसाद साहू, नर्बदा साहू, रितेश साहू, सौरभ साहू, अन्नू साहू, गोबिन्द साहू, भगवान दास साहू, विनोद साहू सहित जिले के सभी स्वजातीय बन्धु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्याम नायक एवं आभार सजंय साहू ने व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments