Header Ads Widget

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण व उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने.. जबेरा में 26 स्व सहायता समूह महिलाओं को 52 रूपये लाख रुपए का बैक ऋण वितरण किया.. हटा में 80 समूहों को 60 लाख रूपये की राशि वितरित.. आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे..

 26 समूह की महिलाओं को 52 लाख वितरित

दमोह। देश की आजादी का अमृत महोत्सव शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम अमृत महोत्सव को समर्पित है। स्व.सहायता समूह खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं का लाभ लेकर उन्नति के पथ पर अग्रसर हो। यह बात केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण व उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद पटैल ने जबेरा में स्व.सहायता समूहों से संवाद एवं राशि वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा स्व.सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं सशक्त होगी। श्री पटैल ने कहा महिला सशक्त होती हैं तो पूरा परिवार सशक्त होता है। परिवार.समाज सशक्त होने से क्षेत्र.प्रदेश और देश सशक्त होगा। इस अवसर पर 26 स्व सहायता समूह की महिलाओं को 52 लाख 29 हजार रूपये की राशि वितरित की गई।

 केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटैल ने कहा भारत सरकार द्वारा खाद्य प्रसंस्करण में काम कर रहे स्व.सहायता समूह या व्यक्तिगत रूप से कार्य कर रहे लोगों को 35 प्रतिशत सब्सिडी या अधिकतम दस लाख रुपए की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। अभी 577 समूह हैए जिनको भारत सरकार द्वारा 18 करोड़ की राशि प्रदान की गई है। भारत सरकार का लक्ष्य है। जिले में 65 करोड़ रुपये बाटने का जिसमे 4995 समूह बनाने है। राज्यमंत्री श्री पटैल ने कहा आप लोगो को चलनें के लिए खुला आसमान है। ऐसे ही नल जल में पर्याप्त राशि भारत सरकार द्वारा दी जा रही है। प्रदेश सरकार घर घर जल पहुंचाने के लिए राशि खर्च कर सकती हैं। राशि खर्च होने पर दोबारा राशि भारत सरकार जिले को देगी। श्री पटैल ने कहा कोल्ड स्टोरेज में तीन ही चीज टमाटर प्याज आलू थे लेकिन उसको टॉप स्टोरेज बोलते थे लेकिन अब 22 चीजें अलग.अगल सूची में जोड़ दी गई यह चीजें हम सब लोगों को जानकारी में होनी चाहिए। कोई नैपकिन बना रहा होगा, कोई बाकी चीजें कर रहा होगा, लेकिन क्या हम दूसरे क्षेत्र में भी प्रवेश कर सकते हैं उसके लिए समय लगेगाअपना रास्ता तय करना होगा। 

उन्होंने कहा विभाग को सरकारी संस्था को पैसा नहीं देना है व्यक्तिगत लोगों को पैसा देना है अगर वह चाहते हैं कि उनको लोन भी मिले तो इसमें सब्सिडी का प्रावधान भी भारत सरकार के इस मंत्रालय में है। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा अब समूह बन गएए इनमें कोई उपार्जन का काम कर रहा हैए कोई गौशाला चला रहा हैए कोई सिलाई. कढ़ाई का काम कर रहा हैए लेकिन तीन ऐसे लोग हैं जो फूड प्रोसेसिंग से जुड़े हुए काम कर रहे हैं। फूड प्रोसेसिंग का काम हैए अनाज से बनी चीजेंए फल और फल से बनी हुई चीजेंए जो चीजें आपके पास उपलब्ध है उस पर काम करें। खाद्य प्रसंस्करण के सबंधित समूह काम कर रहे हैंए उसमें सबसे अच्छी स्थिति बनवार की हैं। उन्होंने कहा ब्रांड आजिविका मिशन का हैं जिसका विज्ञापन का पैसा भारत सरकार देने के लिए तैयार हैं इसका प्रचार करने की अवश्यकता हैं।

विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा जबेरा विकासखंड में पहले कृषि एवं पशुपालन का कार्य ज्यादातर होता था लेकिन अब ऐसा नही है  क्योंकि अब आजीविका मिशन से समूह गठित कर अब महिलाएं ख़ुद आत्म निर्भर बन रही है तथा आय मूलक काम कर रही हैं । उन्होंने कहा अगरबत्ती सेनेटरी पैड पापड़ चप्पल निर्माण बॉस बर्तन डेरी अन्य गतिविधियां कर रही हैं। इसी अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अपने उद्बोधन में समूहों द्वारा किए जा रहे आजीविका गतिविधियो की प्रशंसा की गई। श्री पटैल और श्री लोधी ने  भाजपा सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समूह  महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने में कार्य कर रही है।

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा 26 स्व.सहायता समूहों को 52 रूपये लाख रुपए का बैक ऋण वितरण किया गया एवं प्रधानमंत्री फार्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग इंटरप्राइजेज योजना अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण राशि 33 स्व सहायता समूह को 3 लाख 4 हजार वितरण किया गया। चक्रीय राशि 27 समूहों को 2 लाख 80 हजार तथा सामुदायिक निवेश निधि 14 समूहों को 10 लाख 50 हजार रुपये का ऋण वितरण किया गया। 

इस मौके पर श्री पटेल द्वारा स्व सहायता समूहों के द्वारा आजीविका  गतिविधियों के स्टाल का अवलोकन किया गया तथा आजीविका उत्पादो को देखा तथा समूहों के सदस्यों से जानकारी ली गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि रुपेश सेन नर्मदा राय कमल सिंघई राजेश सिंघई मंदीप यादव मयंक जैन आजीविका मिशन ब्लॉक प्रबंधक आशुतोष तिवारी सतेंद्र सिंह बीएसी विनोद बाजपेयी एसडीएम अंजली द्विवेदी तहसीलदार अरविंद यादव जनपद सीईओ अवधेश सिंह थाना प्रभारी इंद्रा सिंह की उपस्थिति रही।  

 ऋण वितरण कार्यक्रम जटाशंकर मंगल भवन में..

दमोह। देश की आजादी का 75 वां वर्ष प्रारंभ हो चुका है, प्रधानमंत्री जी ने इसका नाम दिया है अमृत महोत्सव, 75 सप्ताह पहले यह प्रारंभ हुआ, यह सिर्फ आयोजन नहीं है, प्रधानमंत्री जी कहते है आजादी कठिनाई से मिली हैं, इसका एहसास हमें और आने वाली पीढ़ी को होना चाहिए, समूह की माताएं बहनें राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोग, व्यापारी विद्यार्थी, शासन-प्रशासन सब मिलकर यह संकल्प लें, जब देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे तो भारत अच्छी स्थिति में होगा। 



इस आशय के विचार केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद पटैल ने जटा शंकर स्थित मंगल भवन में आयोजित आत्म निर्भर भारत के अभियान के तहत स्व सहायता समूहों से चर्चा एवं ऋण वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किये।कार्यक्रम में वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक एवं कारपोरेशन अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) राहुल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण्‍ पटैल, विधायक जबेरा धमेंन्द्र सिंह लोधी, कलेक्टर एस.कृष्ण चैतन्य, पंडित सतीश तिवारी, गोपाल पटैल मचासीन थे।


इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री श्री पटैल ने आजीविका मिशन स्व सहायता समूहों को चेक वितरित किये तथा महिलाओं से चर्चा की और उनके द्वारा तैयार की गई सामग्री का अवलोकन किया। यहां पर 100 स्व सहायता समूहों को एक करोड़ 10 लाख रूपये की राशि वितरित की गई। आजीविका मिशन अधिकारी श्री श्याम गौतम ने आजीविकास मिशन, स्व सहायता समूहों के बारे में विस्तार से अपनी बात रखीं। 


कार्यक्रम के दौरान एसडीएम राकेश सिंह मरकाम, सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र बजाज, सीईओ जनपद हलधर मिश्रा,  हेमंत छाबड़ा, मोन्टी रैकवार, संजय यादव, नर्मदा सिंह, बिल्लू वाधवा, वर्षा रैकवार, स्व.सहायता समूह के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण एवं समूह की महिलाएं भी मौजूद थी। संचालन विपिन चौबे ने किया। आभार सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। 

हटा में 80 समूहों को 60 लाख की राशि वितरित

दमोह। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने हटा के जनपद पंचायत परिसर में आजीविका मिशन सभागार में आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत आत्म निर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत आयोजित स्व सहायता समूहों से संवाद एवं राशि वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री पटैल ने अपने संबोधन में स्व सहायता समूहों को आत्म निर्भर भारत के निर्माण में महिलाओं के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा सेवा और सत्कार हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है पारिवारिक आयोजनों में महिलाएं भागीदारी करती रही है उनके किये गए योगदान एवं उनकी क्षमताओं को देखते हुए उन्हें आत्म निर्भर बनाने स्व सहायता समूह का गठन कर व्यवसायिक सहयोग प्राप्त किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में मिशन की ओर से श्याम गौतम ने प्रस्तावना प्रस्तुत की। जिला पंचायत सीईओ अजय श्रीवास्तवए जिला पंचायत अध्यक्ष शिव चरण पटेल विधायक पीएल तंतवायए जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी जिला भाजपा अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने भी अपने विचार रखे। एसडीएम गगन बिसेन ने आभार माना। संचालन सीईओ बृतेश जैन ने किया। इस दौरान श्रेष्ठ कार्य करने बाली महिला समूहों को प्रोत्साहन राशि के चेक भी वितरण किये गए। यहां 80 समूहों को 60 लाख रूपये तथा प्रधानमंत्री एफएमई के तहत 14 हितग्राहियों को 5 लाख 20 हजार रूपये वितरित किये गये ।

केन्द्रीय मंत्री आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

दमोह। केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद पटैल आज आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।  श्री पटैल 18 अगस्त की प्रात 9. 20 बजे दमोह से चलकर प्रात 10 बजे नगर परिषद पथरिया पहुंचेंगे और आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत स्वण्सहायता समूहों से चर्चा कर ऋण वितरण करेंगे। आप प्रातरू 10.50 बजे पथरिया से चलकर प्रात 11 बजे सामुदायिक भवन बांसाकला पथरिया में आयोजित बुंदेली आवासीय कार्यशाला में भाग लेंगे तदोपरांत 11.30 बजे बांसाकला पथरिया दमोह से आजीविका भवन गढ़ाकोटा सागर के लिये रवाना होंगे और आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत स्वण्सहायता समूह कार्यक्रम में शामिल होंगे। आप दोपहर 01 बजे गढ़ाकोटा सागर से चलकर 02 बजे रेस्टहॉऊस देवरी पहुँचेंगे 02 बजे से 02.50 तक का समय रिजर्व रहेगा। 02. 50 बजे देवरी से चलकर 03.30 बजे आजिविका भवन केसली पहुंचेंगे और आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत स्व हायता समूहों से चर्चा कर ऋण वितरण करेंगे। तदोपरांत 06 बजे केसली से चलकर 08 बजे रात्रि दमोह आयेंगे और विश्राम करेंगे। आप 19 अगस्त को प्रातरू 08.30 बजे दमोह से छतरपुर रवाना होंगे।

Post a Comment

0 Comments