Header Ads Widget

केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटैल 27 को दमोह आयेंगे, ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लेकर दिशा की बैठक में शामिल होंगे.. लवकुश जयंती पर हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन.. भारतीय किसान संघ ने कीटनाशकों से फसल नुकसान के हालात से शासन को अवगत कराया..

केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटैल 27 को दमोह आयेंगे

दमोह।  केन्द्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद पटैल 27 अगस्त को सुबह 9.30 बजे जिला चिकित्सालय दमोह पहुंचेंगे। यहां आप ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लेंगे। तदोपरांत आप सुबह 9.50 अपने निवास पहुंचेंगे। 10.25 बजे कलेक्टर कार्यालय में आयोजित दिशा कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। राज्यमंत्री श्री पटैल दोपहर 12.35 बजे अपने निवास पहुचेंगे तथा अपरान्ह डेढ़ बजे दमोह से सागर के लिये व्हाया सड़क रवाना होंगे।

लवकुश जयंती पर हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन

दमोह। जिला कुशवाहा समाज संगठन के तत्वाधान में देव मुश्कीबाब धाम में लवकुश जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कोरोना काल के कारण स्थानीय सम्राट अशोक भवन में भगवान लवकुश के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष बीडी कुशवाहा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुकुन्दीराय कुशवाहा, उमाशंकर कुशवाहा पूर्व पार्षद एवं जिला संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहें। कार्यक्रम में समाज उत्थान एवं भगवान लवकुश के जीवन पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने अपने विचार रखें। 

मुख्य रूप से एड कमल कुशवाहा, एड तरूण कुशवाहा पूर्व संयोजक, बसंत कुशवाहा योगेन्द्र कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष गोविंद राय कुशवाहा गोपाल कुशवाहा  डॉ चंद कुशवाहा राद्यवेन्द्र कुशवाहा युवा अध्यक्ष आदि ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रामचरण कुशहवाहाए चेतराम कुशवाहा साई बाबा राजेश कुशवाहा प्रताप अर्जुन महेन्द्र पप्पू लक्ष्मन तुलसी खेमचंद कमलेश राजेश संदीप कुशवाहा पुष्पेन्द्र संजू लीलाधर शैलेन्द्र सहित बड़ी संख्या में सजातीय बंधुओं की उपस्थिति रही।

कीटनाशकों से फसल नुकसान से अवगत कराया

दमोह। भारतीय किसान संघ ने कृषि विभाग द्वारा ग्राम सूखा में फसलों का निरीक्षण किया गया। मीडिया प्रचार प्रमुख राममिलन पटेल ने बताया कि पथरिया तहसील में भारतीय किसान संघ के तहसील मंत्री मुकेश पटेल के साथ ग्राम सूखा में कृषि विभाग के अधिकारी डॉ राजेश द्विवेदी वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र एसएल कुर्मी सहायक संचालक कृषि विभाग जीपी बेन वरिष्ठ कृषि अधिकारी मुकेश पटेल तीरथ पटेल मुकेश पटेल उपस्थित रहे।

खेतों के निरीक्षण के दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी कि रस चूसक कीट जैसे सफेद मक्खी व माहू के नियंत्रण हेतु थायोमेथाक्साम 25 डब्ल्यूजी 100 ग्राम एकड़ की दर से छिड़के, कीटनाशकों के फसलों पर हर साल से कुछ किसानों की फसलों को नुकसान हुआ। तहसील मंत्री द्वारा शासन को अवगत कराया गया और जिले की कृषि विभाग की टीम को ग्राम में उपस्थित किसानों की फसलों को कीटनाशकों से नुकसान के बारे में अवगत कराया उनके साथ भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे किसान भाइयों से भारतीय किसान संघ की अपील है कृषि विज्ञान केंद्र एवं अन्य कृषि विभाग के पदाधिकारीयों से जानकारी लेकर फसलो पर दवाइयों का छिड़काव करें कीटनाशकों के साइड इफेक्ट के कारण फसलों को नुकसान ना पहुंचे और फसल का उत्पादन मिल सके इसलिए विशेष ध्यान रखें। 

Post a Comment

0 Comments