Header Ads Widget

कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राहुल सिंह ने टीकाकरण केन्द्रों पर पहुच वैक्सीन लगवाने अपील की.. भाजपा जिलाध्यक्ष ने वैक्सीनेशन सेंटरों का निरीक्षण किया.. कलेक्टर ने बटियागढ़, हिण्डोरिया में एसडीएम ने अभाना, बिस्नाखेडी में टीकाकरण का जायजा लिया..

 राहुल सिंह ने की वैक्सीन टीकाकरण की अपील..

दमोह। मध्य प्रदेश सरकार के वैक्सीनेशन महाअभियान 2 को सफल बनाने हेतु मप्र वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक एवं कारपोरेशन अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) श्री राहुल सिंह आज विधानसभा क्षेत्र दमोह के अंतर्गत आने बाले ग्रामों हिनौती, सोहेला, सोमखेड़ा, सगोनीकला, दंसोदा, अधरौटा, चौपराखुर्द के वैक्सीनेशन केंद्रों पर पहुंचकर, वैक्सीनेशन केंद्रों की व्यवस्थाओ का जायजा लिया एवं कोविड महामारी से निजात पाने हेतु, लोगों को वैक्सीनेशन के दोनों टीकाकरण/डोज़ लगवाने का आग्रह किया।

श्री राहुल सिंह ने वैक्सीनेशन के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए लोगों को जागरूक किया व समय अनुसार दोनों टीकाकारण करवाने की अपील की। उन्होंने वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य को लेकर अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन किया जाए इसके लिए लोगों से अपील की।

टीकाकरण वेन के माध्यम से भी जिलें में वेक्सीनेशन महा अभियान में वेक्सीनेशन वेन दूरा भी टीकाकरण किया जा रहा है। आज तेंदूखेड़ा ब्लॅाक के ग्राम चंदना में वेन द्वारा ग्राम के लोगो का टीकाकरण किया गया। यहां लोगो ने उत्साह पूर्वक टीकाकरण कराया।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने वैक्सीनेशन सेंटरों का निरीक्षण किया

दमोह। जिला भाजपाध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह ने शहर में चल रहे टीकाकरण का जायजा डॉ आंबेडकर मांगलिक भवन कचौरा, जैन स्कूल एवं महिला वस्तिगृह पर पहुचकर लिया। उन्होंनें  स्टाफ से वैक्सीनेशन के विषय में और उनकी व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारियां ली एवं उन्हें अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए उत्साहित किया साथ ही साथ उन्होंने समस्त स्टाफ के कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद प्रेषित किया। 

 पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मालती असाटी ने वैक्शीन लगवाने आए लोगों से चर्चा कर उनसे उनके अनुभव पूछे साथ ही साथ उपस्थित अन्य लोगों से भी चर्चा कर समाज में सभी को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। इस दौरान कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल जिला मंत्री संजय यादव कृष्णा राज आदि अन्य भाजपा पदाधिकारी भी साथ रहे।

कलेक्टर ने टीकाकरण महाअभियान का लिया जायजा

दमोह। कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने टीकाकरण महाअभियान का जायजा लेने जिले के बटियागढ़ और हिण्डोरिया ब्लॉक पहुँचकर जायजा लिया। उन्होंने अभियान से जुड़े कर्मचारियों से वस्तु स्थिति जानी और किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री  के निर्देशानुसार आज 25 एवं कल 26 अगस्त को वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जा रहा हैए आज प्रथम दिन हैं। दमोह जिले को 40 हजार डोज प्राप्त हुए हैं जिसका उपयोग आज ही करना हैं। आज मुख्य फोकस प्रथम डोज का हैं और जहां. जहां पर लिस्ट के हिसाब से सेकेण्ड्री डोज ड्यू हैं उनको डोज लगाने का लगातार प्रयास करके उनको अवगत कराया जा रहा हैं लगातार वैक्सीनेशन केन्द्र पर बुलाया जा रहा हैं।

 कलेक्टर श्री चैतन्य ने बताया दमोह जिले में कुल 191 वैक्सीनेशन केन्द्र बनाए गये हैं। बटियागढ़ एवं हिण्डोरिया ब्लॉक में वैक्सीन के डोज लगाये जा रहे हैं या नहीं लगातार इंट्री हो रही हैं या नही का जायजा लियाए सभी लोगों मे टीकाकरण के लिए उत्साह दिख रहा हैंए लोग टीकाकरण एवं सेकेण्ड ड्यू वाले लोग वैक्सीनेशन के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने आमजन से आग्रह करते हुए कहा जिन्होंने अभी तक प्रथम डोज नहीं लगवाया हैं वे नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर में जाकर टीका लगवाएए जिनकी कोवैक्सीन के 28 दिन पूरे हो चुके हैं और अभी तक सेकेण्ड डोज नहीं लगवाया हैं वे अपना सेकेण्ड डोज लगवाएं साथ ही जिनकी कोवीशील्ड के प्रथम डोज के 84 दिन पूरे हो चुके हैए वे नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर में जाकर टीका लगवाएं। वैक्सीन जीवन रक्षा कवच हैं सभी लोग आगे आकर अपना वैक्सीनेशन करवा लें ताकि वे स्वयं और परिवार की सुरक्षा कर सके।

एसडीएम ने अभाना में टीकाकरण का लिया जायजा

दमोह।  वैक्सीनेशन महा अभियान के तहत एसडीएम राकेश सिंह मरकाम ने अभाना उप स्वास्थ केंद्र और बिस्नाखेडी उप स्वास्थ केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया ब्लॉक दमोह के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत 37 केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों में आम जनों का टीकाकरण को लेकर उत्साह देखा गया। लक्ष्य अनुसार उक्त केंद्रों में  220 डोज में से सभी डोज नियत समयावधि में लगाए जा चुके है। 

Post a Comment

0 Comments