Header Ads Widget

राज्यरानी एक्सप्रेस पुनः प्रारंभ कराने छात्र क्रांति दल ने अभिलाष पांडे को ज्ञापन सौंपा.. ओलम्पिक हॉकी में कांस्य पद जीतने पर हाकी संघ ने दी बधाई.. भारतीय मजदूर संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान.. तरूण पटेल कुशवाहा लव कुश सेना के प्रदेश विधि सलाहकार नियुक्त..

राज्यरानी एक्सप्रेस पुनः प्रारंभ कराने छात्र क्रांति दल ने रेलवे वोर्ड के सदस्य अभिलाष पांडे को ज्ञापन सौंपा

दमोह। राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को पुनः प्रारंभ करने की मांग को लेकर छात्र क्रांति दल द्वारा एक पत्र केन्द्रीय रेल्वे बोर्ड सुविधा समिति सदस्य भारत सरकार अभिलाष पांडे को सौंपा गया। इस अवसर पर युवा समाजसेवी कृष्णा सिंह पटैल ने कहा कि दमोह लोकसभा सहित सागर, विदिशा, भोपाल लोकसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस (22161/22162) ट्रेन विगत 15 माह से बंद है। रेल्वे विभाग द्वारा इस ट्रेन को 25 मार्च 2020 को कोरोना महामारी की पहली लहर में लगाये गये लॉकडाउन में ही बंद कर दिया गया था। अब कई ट्रेनें प्रारंभ कर दी गई हैं परंतु राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को पुनः पटरियों पर वापस नहीं उतारा गया है।

 प्रतिदिन अप-डाउन करने वाले कर्मचारी, विद्यार्थी, व्यापारी एवं अन्य लोगों को यह ट्रेन अत्यंत सुविधाजनक है। लोग आसानी से अपने कार्य पूर्ण कर उसी दिन अपने घर पहुँच जाते थे। साथ ही ट्रेन का किराया भी सामान्य है इस कारण मध्यमवर्गीय एवं कमजोर आय वर्ग के लोगों को इस ट्रेन के चलने से राहत मिलेगी। जिला मंत्री उदित कुर्मी ने केन्द्रीय रेल्वे बोर्ड सुविधा समिति सदस्य अभिलाष पांडे से आग्रह किया कि राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को पुनः प्रारंभ करने हेतु यथाषीघ्र आवश्यक कार्यवाही कराना सुनिष्चित करें ताकि आम जनमानस को हो रही असुविधा से निजात मिल सके। 

ओलम्पिक हॉकी में कांस्य पद जीतने पर बधाई.

दमोह। हॉकी दमोह ने ओलम्पिक हॉकी में पुरूष हॉकी टीम ने मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में आज खेले गये कांस्य पद के मैच में जर्मनी की टीम को 5-4 गोलों से पराजित कर कांस्य पद प्राप्त किया। भारतीय हॉकी टीम ने मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में 41 साल बाद ओलम्पिक में कांस्य पदक प्राप्त किया है। आज के मैच में टीम ने अभूतपूर्व प्रदर्षन किया। गोलकीपर श्रीजेष ने शानदार बचाव किये, कोच की कुषल रणनीति खिलाड़ियों की एकजुटता से यह संभव हो पाया है। इस जीत के पीछे करोड़ों भारतवासियों की शुभकामनायें थीं। भारतीय हॉकी टीम को आज की विजय पर पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया जी, हॉकी उपाध्यक्ष एवं विधायक, अजय टंडन, डॉ. अजयलाल, ओलम्पिक संघ अध्यक्ष विवर्तलाल, गणेष शुक्ला, वीरेन्द्र सिंह, एम.एल. यादव, संजय सेन, राजीव खोसला, फैय्याज खान, बी.डी.शर्मा, विकास जैन, हेरीसन, विवियनराम, तरूण नामदेव, सलिल राम, महिला हॉकी कोच सरोज राजपूत तथा सचिव ललित नायक ने टीम को बधाई दी है। कल भारतीय महिला हॉकी टीम के कांस्य पदक मुकाबले हेतु शुभकामनायें दी हैं। देष की बेटियों से कांस्य पदक की उम्मीद की है।

 नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान हुआ.. 

दमोह। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा दमोह के तत्वाधान में भारतीय मजदूर संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह हनुमान जी मंदिर के प्रांगण में किया गया। विगत दिनों भारतीय मजदूर संघ का जिला सम्मेलन आयोजित हुआ था जिसमें अध्यक्ष एवं पदाधिकारी नियुक्त किये गए थे मजदूर संघ के विभाग प्रमुख श्री धर्मेंद्र चैबे की उपस्थित में मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश रजक एवं कार्यकारी अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव एवं जिलामंत्री देवेंद्र चैबे का सम्मान पुष्पगुच्छ तिलक लगाकर एवं मंत्रोच्चार, मिस्ठान वितरण के साथ किया गया। 
 सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राकेश जैन, सचिव घनश्याम दास गुप्ता, उपाध्यक्ष भूपेंद्र जैन, श्रीमती पूजा अवस्थी, कोषाध्यक्ष  कबीरपंथी, संदीप मंटू चैबे, सुरेंद्र जैन, राकेश नामदेव, सिसिर तिवारी, भरत सिंह, सुनील दुबे, योगेश खरे, कृपाल अठ्या एवं समस्त मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के सभी जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र जैन तारण ने किया एवं आभार घनश्याम दास गुप्ता ने माना।
तरूण पटेल प्रदेश विधि सलाहकार नियुक्त
दमोह।
 लवकुश सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर योगेश सिंह कुशवाहा ने राष्ट्रीय महासचिव बसंत कुशवाहा, शिव शंकर कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा की सहमति से लव कुश सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट तरुण पटेल कुशवाहा को लव कुश  सेना के प्रदेश विधि सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया है। जिससे कुशवाहा समाज में हर्ष व्याप्त है। 

इनकी इस नियुक्ति पर कुशवाहा समाज के कार्यकारी अध्यक्ष मकुन्दीराम कुशवाहा, उमाशंकर बज्जू पार्षद, पूर्व अध्यक्ष रामचरण कुशवाहा, एडवोकेट कमल कुशवाहा, टीकाराम कुशवाहा, मनोहर मुनीम, खरगराम कुशवाहा, गणेश कुशवाहा पथरिया, प्रकाश बाबा अभाना, पप्पू कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, प्रताप कुशवाहा, पुरुषोत्तम कुशवाहा, राघवेंद्र कुशवाहा, संदीप कुशवाहा, अधिवक्ता साथी सुधीर पांडे, कौशैलेंद्र पांडे, बेलू खरे, धीरज शुक्ला, मीनू चैरसिया, रविकांत ठाकुर, सुरेश खत्री, बसंत खरे, महेंद्र पटेल आदि ने बधाई प्रेषित की है।

Post a Comment

0 Comments