भूमि पूजन, ग्रह प्रवेश, हितग्राहियों से संवाद सम्पन्न
दमोह। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान खंडवा जिले से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों को लाभ वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यो के भूमि पूजन ग्रह प्रवेश एवं हितग्राहियों से वर्चुअल रूप से संवाद किया। इस दौरान दमोह नगरपालिका परिसर मे आयोजित सीधे प्रसारण को देखा व सुना गया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दमोह में लगभग 985 हितग्राहियों को पहली दूसरी एवं तीसरी किस्त के रूप में 8.35 करोड़ रुपए का भुगतान सीधे उनके खाते में एक क्लिक के माध्यम से किया। कार्यक्रम में वेयरहॉसिंग एवं लॉजिस्टिक कारपोरेशन के अध्यक्ष ;केबिनेट मंत्री दर्जा राहुल सिंह लोधी, विधायक अजय टंडन ओर अन्य जनप्रतिनिधियो ने प्रतीक स्वरूप 05 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किये गये।
केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राहुल सिंह ने कहा सभी पात्र हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ मिले यह सब हमारी सरकार द्वारा किया जा रहा है। जिन लोगों की किस्त नहीं आई है वह परेशान ना हो क्योंकि आवास योजना का काम अभी लगातार जारी है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को साधुवाद देते हुये कहा कि पिछले दो वर्षों से कोविड का कार्यकाल चल रहा हैंए उसके बाद भी जैसे ही मौका मिला मुख्यमंत्री जी द्वारा यह कार्यक्रम रखा गया और तत्काल सिंगल क्लिक के माध्यम से हितग्राहियों के खातों में पहुँचाई जा रही हैं। उन्होंने सभी से कोरोना वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया प्रत्येक वर्ग के लोग टीका अवश्य लगवाये।
विधायक अजय टण्डन ने कहा हर जनप्रतिनिधि का यह कर्तव्य होता हैं कि हम जनता को जरूरत की चीजें उनके पास तक पहुँचाए। उन्होंने कहा सरकारें जनहित के कार्यों को लेकर तमाम योजनाएं बनाती हैंए लेकिन उन्हें सही रूप देने का कार्य संबंधित विभागों द्वारा ही किया जाता है जिसमें नगर पालिका द्वारा सीधे जनहित से जुड़े पेयजल स्वच्छता एवं अन्य कार्य किए जाते हैं।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती आसाटी] सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज, गोपाल पटैल सतीश तिवारी, मोंटी रैकवार ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण कपिल खरे, प्रभारी सीएमओ अशोक पाठक, कार्यालय अधीक्षक अरविंद राजपूत, राजकुमार लोधी, दीपक मिश्रा शैलजा हजारी सहित अन्य अधिकारी.कर्मचारी हितग्राही मौजूद रहे।
मप्र भोज विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र का शुभारंभ
दमोह। शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में भोज मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र शुभारंभ व प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह लोधी, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग डॉ जी एस रोहित, अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जीपी चौधरी, भोज मुक्त विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र सागर के निदेशक डॉ दिवाकर राजपूत एवं भोज मुक्त विश्वविद्यालय में उप निदेशक डॉ टी आर दहायत उपस्थित रहे।
भोज विश्वविद्यालय की टीम द्वारा प्राचार्य को ओ ऐम यू प्रदान कर नवीन अध्ययन केंद्र का औपचारिक शुभारंभ किया। साथ ही त्वरित 12 विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में प्रवेश प्रदान किया व अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। इस दौरान भोज मुक्त विश्वविद्यालय के अधिकारियों की टीम कमला नेहरू महिला महाविद्यालय व स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भ्रमण पर रही।
इस दौरान कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में नए अध्ययन केंद्र का प्रारम्भ व प्रवेश समारोह आयोजित कर प्रवेश सम्बन्धी दिशानिर्देश प्रदान किये। प्राचार्य डॉक्टर के पी अहिरवर ने क्षेत्रीय निदेशक से कई विषयों में स्नात कोत्तर पाठ्यक्रम की मांग की और उन्हें आश्वस्त किया महाविद्यालय सकल नामांकन अनुपात बढ़ाने में विश्वविद्यालय का सहयोग प्रदान करेगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय केंद्र सागर से वीरेंद्र सिंह चडार और अभय सिंह राठौर, भाजपा नेता अमित बजाज, ब्रज गर्ग सहित प्राध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित रहे। डॉ एनपी नायक ने संचालन किया। अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ डीके नेमा ने आभार व्यक्त किया।
पथरिया महाविद्यालय में तीन दिवसीय ई-कार्यशाला
दमोह। शासकीय महाविद्यालय पथरिया में ‘‘छात्राओं एवं महिला शिक्षकों की सुरक्षा मे आत्मरक्षा की भूमिका‘‘ विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय ई-कार्यशाला का आयोजन दिनांक 26 से 28 अगस्त तक किया गया। जिसका शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य श्रीमती त्रिवेणी ठाकुर द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। डाॅ विनय कुमार वर्मा, गुणवत्ता प्रकोष्ठ प्रभारी द्वारा स्वागत उद्वोधन एवं छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा की आवश्यकता पर अपने विचार प्रकट किये।
तीन दिवसीय कार्यक्रम का विवरण ई-कार्यशाला संयोजक सत्यनारायण लड़िया (क्रीड़ा अधिकारी) द्वारा दिया गया। मुख्य अतिथि डाॅ शैलेष आचार्य, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, उच्च शिक्षा विभाग सागर संभाग, सागर द्वारा महाविद्यालयों में संचालित हो रही छात्राओं एवं महिला शिक्षकों की सुरक्षा हेतु आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं अन्य योजनाओं पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता श्रीमती रक्षा यादव, जूड़ो विशेषज्ञ शासकीय महाविद्यालय सैलाना मप्र द्वारा महिलाओं की आत्मरक्षा में जूड़ो खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। ई-कार्यशाला के द्वितीय दिवस में डाॅ.रविन्द्रपाल, वल्र्ड बैंक प्रभारी द्वारा वर्तमान में महिलाओं की समस्याओं पर अपने विचार रखें। डाॅ.अशु शर्मा, (पी.डी.एफ.) भारतीय सामाजिक विज्ञान परिषद् दिल्ली द्वारा महिला अपराध एवं सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त कियें। सुश्री हर्षा दवे द्वारा कराते खेल का महिला सुरक्षा में अपने विचार रखें।
ई-कार्यशाला के तृतीय दिवस में सुश्री भावना दांगी, डीएसपी महिला अपराध शाखा दमोह ने पुलिस विभाग द्वारा संचालित हेल्प डेस्क, हेल्प लाइन नं., ऊर्जा हेल्प डेस्क एवं अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। एड. अमित वाजपई, हाईकोर्ट जबलपुर द्वारा महिलाओं के लिए विशिष्ट धाराओं के बारे में जानकारी प्रदाय की गई। पथरिया थाना से शुभम् नामदेव द्वारा महिला अपराध से संबंधित थाने की सुविधाओं से अवगत् कराया गया। आत्मरक्षा समिति के सदस्य डाॅ.सरिता नेमा, श्रीमती साधना सिंह, डाॅ.ममता वर्मा, डाॅ. शिवाली राठौर, डाॅ.लक्ष्मी अहिरवाल, दीपक बड़ोले एवं शेखताज हसन द्वारा अतिथियों का परिचय दिया गया। डाॅ.देवेन्द्र सिंह ठाकुर, डाॅ.प्रकाश कुशवाहा, श्री सुधीर साहू, श्री चिन्मय सेन, द्वारा जूम प्लेटफार्म का संचालन एवं तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया। ई-कार्यशाला संरक्षक डाॅ संध्या पिम्पलापुरे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का समापन किया गया।
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा लेकर आज दमोह में
दमोह। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा लेकर आज केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार दमोह जिले में प्रवेश करेगे। जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने बताया कि यात्रा जबलपुर से आकर गुबरा ग्राम से दमोह जिले में प्रवेश करेगी। जहां पर जिला अध्यक्ष भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत करेंगे।
उसके पश्चात आशीर्वाद यात्रा का स्वागत कार्यक्रम जबेरा में होगा उसके बाद यात्रा नोहटा पहुंचेगी वहां स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम के पश्चात यात्रा दमोह शहर में प्रवेश कर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचेगी जहां पर आशीर्वाद यात्रा का नगर भाजपा द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम होगा भाजपा जिला अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है यात्रा के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी स्थानीय कार्यक्रम के पश्चात यात्रा हटा मडियादो से छतरपुर जिले में प्रवेश करेगी। उक्त जानकारी सह मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार द्वारा दी गई।
0 Comments