Header Ads Widget

भारत माता आरती कार्यकर्ता मिलन समारोह संपंन.. रोटरी क्लब जागरूकता कार्यक्रम आयोजित.. वैश्य महा सम्मेलन बैठक संपंन.. संगठन कार्यकर्ता ने किया रक्तदान.. महिला मिलन समारोह आयोजित.. श्री सत्य सांई अवतरण दिवस मनाया..

 भारत माता आरती और कार्यकर्ता मिलन समारोह 

दमोह शहर के बजरिया वार्ड 6 में भाजपा दमयंती मंडल द्वारा कार्यकर्ता मिलन समारोह एवं भारत माता की आरती का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह लोधी जिला जिला महामंत्री सतीश तिवारी रामेश्वर चौधरी जिला उपाध्यक्ष संजय सेन अनुसूचित  जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ आलोक  अहिरवार दमंयती मंडल अध्यक्ष पं पवन तिवारी बटियागढ़ मंडल अध्यक्ष कपिल शुक्ला रहे। भारत माता के चित्र के समक्ष पूजन अर्चन किया गया तदुपरांत भारत माता की आरती उपस्थित मुख्य अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने की । कार्यक्रम का आभार दमयंती मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी ने किया।
जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह  ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में  कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है जिसके कारण ही पार्टी मजबूती के कारण स्थापित है अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता चुनाव के समय ही जनता के बीच जाते हैं  भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता हमेशा अपने क्षेत्र में जनता के पास चपरासी की तरह काम करता है भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यरत रहता है। समारोह में श्याम दुबे जमना चौबे मनीष सोनी रमेश पांडेय रधु श्रीवास्तव शुभम गुप्ता राकेश सिंह लोधी अनिल सैनी सत्येंद्र बाल्मिकी रत्नेश बाल्मिकी बाबू राय विनोद विश्वकर्मा हिमांशु विश्वकर्मा पवन विश्वकर्मा और बजरिया वार्ड 6 के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
रोटरी क्लब द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दमोहरोटरी क्लब दमोह ग्रेटर ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मण कुटी में जिला चिकित्सालय के तहत सामाजिक स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों एवं छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण,जल,वायु,ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी प्रदान की गई।  आरएमओ डॉ दिवाकर पटेल ने सभी छात्रों को साफ सफाई,जल संरक्षण, हैंड वाश, पौधरोपण सहित अन्य  विषयों पर जानकारी प्रदान की एवं सभी छात्रों से अपील कि वे माह में एक दिवस अनिवार्य रूप से अपने घर, स्कूल, घर के आस पास के स्थान, गांव, कॉलोनी आदि स्थानों में सफाई अभियान चलाए जिससे वातावरण स्वच्छ हो सके।

रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष राकेश अहिरवाल एवं किशन लाल हुरा ने हैंड वाशिंग का महत्त्व बतलाते हुए  हैंड वाश करने के तरीके के बारे में छात्रों को जानकारी प्रदान की। रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय जैन अरिहंत ने सामाजिक स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम को जनअभियान बनाने की अपील उपस्थित छात्रों से करते हुए रोगों से लड़ने के लिए अच्छी आदतें अपनाने की बात कही। इस अवसर पर रोटरी क्लब दमोह के सदस्य डॉ0सुरेंद्र पटेल, अमर आहूजा, राजेन्द्र सेठिया, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्रीमति अर्चना चौराहा, शिक्षक ओजेन्द्र तिवारी, उत्तम पटेल, अरुण सेन, प्रकाश कुर्मी, रोशनी राय, विभा हजारी, बबीता श्रीवास्तव सहित समस्त विद्यालयीन स्टाफ उपस्थित था। रोटरी क्लब दमोह ग्रेटर द्वारा जिले की विभिन्न विद्यालयों में निरंतर सामाजिक स्वच्छ्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

वैश्य महासम्मेलन दमोह इकाई की बैठक संपंन

दमोह। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश दमोह इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक्क की शुरुआत परंपरागत वैश्य समाज की देवी माँ लक्ष्मी के पूजन से हुई। बैठक में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष दमोह इकाई पदम इटोरिया द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। 


बैठक में संभागीय अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, जिला प्रभारी सुशील गुप्ता, जिला महिला प्रभारी विद्या असाटी जिला अध्यक्ष महिला सुनीता गुप्ता, नगर अध्यक्ष महिला अनिता अग्रवाल, युवा अध्यक्ष जुगल अग्रवाल के साथ में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष दमोह इकाई पदम इटोरिया द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। बैठक में राजकुमार नामदेव द्वारा वैश्य महासम्मेलन दमोह इकाई को दस हजार की राशि का चेक दान किया, जिसका सम्पूर्ण बैठक में उपस्थित वैश्य बंधुओं ने आभार माना। बैठक में बड़ी संख्या में वैश्य महासम्मेलन दमोह इकाई के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहीं।
संगठन कार्यकर्ता ने जरूरतमंद को रक्तदान किया

 दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुजान सिंह के निर्देशन में एक टीम गठित की जिनके द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान किया जा रहा है जिसमें सीता नगर निवासी गायत्री राय जी को रक्त की अति आवश्यक जरूरत थी जिनके लिए भगवती मानव कल्याण संगठन के हेमराज सिंह ठाकुर निवासी रोड ने अपना रक्तदान दे करके उनके जीवन में खुशियां प्रदान की गायत्री  राय के परिवार के सदस्यों द्वारा भगवती मानव कल्याण संगठन का आभार माना भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष पन्नालाल जी मुन्ना लाल रैकवार की उपस्थिति में रक्तदान किया गया।
साहू समाज के यूवा ने भी रक्तदान किया- 
दमोह। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के द्वारा हरिशंकर साहू जी की जिलाध्यक्ष मैं रक्तदान महादान का कार्य किया जा रहा है इससे युवा वर्ग काफी प्रेरित हो रहा है और आगे आ रहा है आज मथुरा साहू भटिया वाले को ओ पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता थी जिसकी जानकारी अध्यक्ष जी के द्वारा जिला महामंत्री विनोद साहू एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री राकेश साहू जी को दी गई इसके उन्होंने प्रशांत साहू से बात की तो समाज के युवा प्रशांत साहू दमोह ने आगे आकर ब्लड डोनेट किया इससे पता चलता है युवा वर्ग भी समाज सेवा करने में काफी आगे हैं।

महिलाओं का मिलन समारोह आयोजित

दमोह। बुंदेलखण्ड नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती निधि तिवारी जी का जन्मदिन एवं तुलसी विवाह के पश्चात सभी महिलाओं का मिलान समारोह किया सभी ने श्रीमति निधि तिवारी एवं सुमन मिश्रा का पुष्प मालाओं से स्वागत किया एवं बधाई दी। 

महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन मिश्रा जी के निवास वार्ड 4 में आयोजित किया गया। श्रीमती सुमन मिश्रा ने बताया कि कार्तिक माह में सभी महिलाओं के पूरे एक माह व्रत करके तुलसी पूजन किया जाता है वही हम सभी ने किया तुलसी मैया का विवाह हुआ  उसके पश्चात भंडारे का  आयोजन आज मेरे घर पर  किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सम्पूर्ण जिले की महिलाओं की उपस्थिति रही। 

श्री सत्य सांई अवतरण दिवस कार्यक्रम संपन्न
दमोह।  श्री सत्य सांई सेवा समिति दमोह द्वारा भगवान श्री सत्य सांई का 96 वाँ अवतरण दिवस कार्यक्रम सभी भक्तों के द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ श्री देव राधिकारमण मंदिर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामचंद्र सिंह ठाकुर ‘‘सन्यासी’’ द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वामी जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 

मुख्य अतिथि का परिचय आध्यात्मिक विभाग प्रमुख प्रतीक दुबे द्वारा पुष्पहार से स्वागत सेवा विभाग प्रमुख धीरज शुक्ला के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा अपने उद्बोधन में श्री सत्य सांई सेवा सगठन के
सेवा कार्यों, बाल विकास की कक्षाओं द्वारा मानवीय मूल्य, भारतीय धर्म व संस्कृति आधारित षिक्षाओं को देष का भविष्य निरूपित किया और पुट्टपर्ती जाकर स्वामी की समाधि दर्शन व दिव्य अनुभूतियों को व्यक्त किया।       कार्यक्रम में वेदपाठ एवं सांई भजनों की सुमधुर प्रस्तुति भक्तों द्वारा दी गई तथा बाल विकास के बच्चों अंशिका चौरसिया, राधिका कुर्मी, राशि एवं करिश्मा द्वारा एकल नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम के अंत में महामंगला आरती मुख्य अतिथि द्वारा की गई एवं विभूति व प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला आध्यात्मिक समन्वयक मुकेश कुमार दुबे एडव्होकेट द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन सतीष गुप्ता पूर्व जिला समन्वयक द्वारा किया गया। समिति संयोजक धर्मेश्वर मिश्रा, एच.सी.श्रीवास्तव, के.के. मेहता, जिलाध्यक्ष राकेश पटैल, बी.एल. सारथी, डॉ. आलोक सोनवलकर, दीनदयाल नामदेव, डी.एन. सोनी, सीता अग्रवाल, डॉली दुबे, लक्ष्मी पटैल, अनुष्का दुबे, समीक्षा चौरसिया, अंकिता एवं अपूर्वा चौरसिया सहित अन्यभक्तों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
 

Post a Comment

0 Comments