रोटरी क्लब ने घंटाघर टॉवर पर लगवाई नई घड़ियां
रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष किशन लाल हुरा ने 15,000 की राशि से इन नई घड़ियों को खरीदकर क्लॉक टॉवर पर लगवाया है। इन नई घड़ियों के लगने से घंटाघर स्थित क्लॉक टॉवर की सुंदरता निखरेगी साथ-साथ दमोह की जनता को सही समय की जानकारी भी प्राप्त हो सकेगी। इस अवसर पर रोटरी क्लब दमोह के अध्यक्ष संजय जैन अरिहंत,पूर्व अध्यक्ष किशन लाल हुरा,राकेश अहिरवाल एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। रोटरी क्लब दमोह ग्रेटर का दमोह शहर के सौंदर्यीकरण का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
अरविंद प्रताप भाजपा अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने
दमोह। भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भावर ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की सहमति जिलाध्यक्ष एड प्रीतम सिंह लोधी की अनुशंसा पर अरविंद प्रताप सिंह जूदेव को अजजा मोर्चा जिसमें दमोह का जिलाध्यक्ष’नियुक्त किया गया है।
विभिन्न आदिवासी संगठनों में पदाधिकारी रह चुके और ’राजा संग्राम शाह’ 52 गढ़ के संस्थापक के नाम से ’संग्राम सेना’ संगठन के प्रमुख नेता बादिपुरा तहसील तेंदूखेड़ा निवासी अरविंद प्रताप सिंह जूदेव आदिवासी युवा वर्ग से एक बड़ा चेहरा है। जो आदिवासी वर्ग में बहुत लोक प्रिय है । उनको भारतीय जनता पार्टी ने दमोह जिले में ’भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष’ कि कमान सौंपे जाने पर समाजजनों के साथ युवाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाईया दी है। साथ ही प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार माना है।
भरत अहिरवार कांग्रेस अजा विभाग के जिला प्रभारी बने
दमोह। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष डॉ.नितिन राऊत ने श्री प्रमोद कुमार राष्ट्रीय समन्वयक युवा दलित शक्ति अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस की अनुशंसा पर भरत अहिरवार को दमोह जिले का प्रभारी नियुक्त किया है।
उनकी इस नियुक्ति पर विधायक अजय टंडन, जिलाध्यक्ष मनु मिश्रा, पिछड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष धरमवीर राय, किसान कांग्रेस अध्यक्ष नितिन मिश्रा, सेवादल अध्यक्ष वीरेन्द्र ठाकुर, एससीसेल अध्यक्ष अजय जाटव, अनुसूचित जाति शहर अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष नरेश चौधरी, राजकुमार कुछवाहा, ब्रजमोहन पटैल आदि ने बधाईयां प्रेषित की है।
इसी कार्यक्रम के तहत विकासखंड जबेरा मे मूल्यांकन मे सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन करने बाले शिक्षकों का श्रीफलए पुष्पहार और प्रसस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम के मार्गदर्शक अनिल तिवारी ने प्रेरणादायी उदबोधन दिया। ताहिर खान द्वारा सर्व धर्म प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुवात की गई। मंच संचालन देवेन्द्र मिश्रा द्वारा किया गया।प्रशिक्षण उन्मुखीकरण कार्यक्रम मे समस्त शिक्षकएजन शिक्षक एव बीएसी उपस्थिती रही।
0 Comments