Header Ads Widget

संविधान दिवस पर विविध आयोजन.. भाजपा का 11 दिवसीय संविधान गौरव अभियान प्रारंभ.. कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री के उद्बोधन को लाइव प्रसारण सुना गया.. युवा सूर्यवंशी अहिरवार जाटव समाज संगठन, जिला एवं तहसील अजाक्स संघ ने मनाया संविधान दिवस..

 नेताओं ने अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण..

दमोह भारतीय संविधान के निर्माण दिवस को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया गया आज से ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलने वाले 11 दिवसीय संविधान गौरव अभियान का प्रारंभ भी किया गया
 
इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं जनपद पंचायत दमोह के अध्यक्ष डॉ आलोक अहिरवार ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक संविधान गौरव अभियान आयोजित किया जा रहा है आज अभियान के प्रथम दिवस संविधान दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। आज हम सभी के लिए यह गर्व का विषय है कि आज ही के दिन भारत की सर्वोच्च संस्था भारतीय संसद में संविधान को अंगीकार किया था।

भाजपा महामंत्री रामेश्वर चौधरी ने कहा कि आज बाबा साहब ने संविधान प्रस्तुत किया था  संविधान के निर्माण में 2 साल 11 माह का समय लगा था संविधान में देश के प्रत्येक नागरिक को विभिन्न प्रकार के अधिकार प्राप्त है विश्व के सभी संविधान में भारत का संविधान श्रेष्ठ है। मैं इस अवसर पर सभी देशवासियों और दमोह वासियों को बधाई देता हूं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर मेरा सभी नागरिकों से केवल यही आग्रह करूंगा कि भारतीय संविधान ने हमें जो विभिन्न प्रकार के अधिकार दिए हैं जो हमें स्वतंत्रता से जीने का अधिकार देते हैं इसी के साथ साथ भारतीय संविधान में हमारे लिए कुछ कर्तव्य भी निश्चित है हम सभी अपने अधिकारों के साथ साथ अपने  कर्तव्यों का भी निर्वहन करें तो भारत विश्व का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र होगा।

माल्यार्पण में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सतीश तिवारी महामंत्री रामेश्वर चौधरी जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार दमयंती मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी दीनदयाल मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज ,बृजेश सिंह लोधी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीशचंद्र पटेल अशोक भारती युवा नेता महेंद्र, राजेंद्र नेता महेंद्र चौधरी सुनील अहिरवाल,आशीष शर्मा नीलेश परोचे अशोक अहिरवाल पप्पू जाटव गणेश जाटव उपस्थित रहे।

कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री के उद्बोधन का लाइव प्रसारण 

दमोह। सविधान दिवस पर संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष दमोह में देखते हुए जिले के प्रशासनिक एवं जिला अधिकारी एवं कर्मचारीगण। इस अवसर पर कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य एडीएम नाथूराम गौड़ डिप्टी कलेक्टर भव्या त्रिपाठी डिप्टी कलेक्टर अदिति यादव सहित अन्य अधि कारी कर्मचारी मौजूद रहे।  

संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह का महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा संसद के सेंट्रल हॉल से लाईव नेतृत्व किया गया। भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य के निर्देशन में अधिकारियों कर्मचारियों गणमान्य नागरिकों विद्यार्थियों स्वशासी संस्थाओं और आमजन द्वारा भी संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित इस राष्ट्रीय उत्सव में अपनी सहभागिता की गई। सभी ने लाईव समारोह में सहभागिता करते हुये महामहिम राष्ट्रपति के साथ भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया और राष्टगान गाया। 

युवा सूर्यवंशी अहिरवार जाटव समाज संगठन.. 
 दमोह।अंबेडकर चौक पर युवा जिला अध्यक्ष संतोष संतू लाल रोहित के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया सर्वप्रथम बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया उसके बाद राष्ट्रगान एवं सभी युवा साथियों को युवा जिलाध्यक्ष ने सविधान की शपथ दिलाई. भगवान दास जी कहा है कि बाबा साहब ने 2 साल 11 महीने 18 दिन में हमें एक ऐसा संविधान बनाकर दिया जो जाति, लिंग, भाषा, क्षेत्र और धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करता, एक ऐसा संविधान जो हर किसी को समानता, स्वतंत्रता और बंधुता का पाठ पढ़ाता है। 
 सभी समाज के बन्धु गंगाराम अहिरवार डॉ मोहन आदर्श डॉ हीरालाल हिम्मत बाबू प्यारेलाल भारती पार्शनाथ हेमराज डॉ एच एस  भूप सिंह प्रमोद अहिरवार सुबोध परम कपिल टिंकू बाबू लाल महेंद्र धर्मेंद्र तुला अजय राज  गुलाब बंसल संजय रोहितास राजेंद्र संजय चौधरी बीडी रत्नेश सूरज महेंद्र अभिषेक अभिषेक अहिरवार सुनील राहुल नरेंद्र गौरव गनेश सतीश संजु रोहित प्रेम अन्य सभी बन्धु की उपस्थिति रही
जिला अजाक्स संघ ने मनाया संविधान दिवस..
दमोह। डॉ.अम्बेडकर चौक दमोह पर अजाक्स संघ जिला दमोह द्वारा संविधान दिवस मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम उपस्थित संघ के साथियों बुद्धिजीवियों के द्वारा विश्वरत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात् प्रांतीय अजाक्स भोपाल के निर्देशानुसार भारतीय संविधान की अनुच्छेद 14, 15, 16, 17, व 19 का वाचन किया गया एवं उपस्थित साथियों द्वारा बाबा साहब अमर है, हमारी शान भारतीय संविधान के नारे लगाये गए साथ ही कैंडिल मार्च किया गया। डॉ.मोहन सिंह आदर्श जिला अध्यक्ष अजाक्स ने अपील की अपने अधिकारों की रक्षा व बौद्धिक स्तर बढ़ाने हेतु प्रत्येक दिवस संविधान के अनुच्छेदो का वाचन आवश्यक रूप से करें। 
इस अवसर पर जिला संरक्षक मंडल प्रताप रोहित, नारायण सिंह ठाकुर, एसएल अहिरवार, बीएल अहिरवार, मनोहर लाल पथरोल, मुन्नीलाल अहिरवार, एचपी अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष जेएल भारती, इंजी.अमित कुमार, ओपी राज, कोषाध्यक्ष तुलाराम अहिरवार, महासचिव आरबी सिंह, इंजी. टी चौधरी, ऋषि अहिरवार, हीरालाल अहिरवार, नारायण मरबी, पार्वती सिंह ठाकुर, तुलाराम अहिरवार, राकेश अहिरवार, धर्मेंद्र अहिरवार, रमेश जीडी रैदास, प्रमोद पप्पू अहिरवार, शैलेंद्र अहिरवार, पीएल अहिरवार, नरेन्द्र अहिरवार, सचिव डॉ.सुभाष अहिरवार, प्रमोद अहिरवार, पवन रोहित, राजकुमार कछवाहा, आनंद कड़ेरे, कैलाश अहिरवार साथियों की गरिमामयी उपस्थित रही।

अजाक्स तहसील संघ ने भी किया माल्यार्पण..
दमोह। संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर अजाक्स संघ तहसील अध्यक्ष हरीश कुमार अहिरवार एवं ब्लॉक अध्यक्ष सतीश अहिरवाल एवं अजाक्स संघ के साथियों, समस्त पदाधिकारियों एवं संरक्षक सदस्यों द्वारा माल्यार्पण किया गया। तहसील अध्यक्ष हरीश कुमार अहिरवार ने बताया कि  आज के ही दिन बाबा साहेब की अध्यक्षता में विश्व का सबसे लंबा एवं लिखित संविधान राष्ट्र को समर्पित किया गया था। कार्यक्रम के अंत में पुनः एक बार पूरी टीम के साथ बाबा साहब के चरणो में नमन माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर  मुकेश अहिवाल, भूप सिंह ठाकुर, प्रेमलाल अहिरवार, नरोत्तमदीन रोहिताश, नारायण प्रसाद अहिरवार, महेंद्र बौद्ध, एनएल अहिरवार, नरेंद्र पाल, विनोद खलखो, रमेश प्रसाद सरल, नरेंद्र सिंह ठाकुर, विजेंद्र पारुचे, पूरन लाल अहिवाल, आनंद, दीपक सनकत, मुरारी लाल कटहरे, गणपत अहिरवाल, कमलेश कोरी, लक्ष्मण प्रसाद अहिरवाल, कमलेश अहिरवाल, चंद्रभान अहिरवार, यशवंत अहिरवाल, टीकाराम अहिरवार, दशरथ अहिरवार आदि की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहीं।

Post a Comment

0 Comments