Header Ads Widget

भाजपा कांग्रेस नेताओं ने सीडीए बिपिन रावत एवं सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की.. दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम जटाशंकर में स्वच्छता अभियान.. भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित.. युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भरत यादव की नियुक्ती पर वृद्धाश्रम में फल वितरित..

युवा मोर्चा ने दी सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि

दमोह विगत दिनों एक विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए तीनों सेनाओं के प्रमुख सीडीएस विपिन रावत एवं अन्य जवानों को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नगर पालिका टाउन हॉल स्थित स्वतंत्रता स्मारक पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, महामंत्री सतीश तिवारी, गोपाल पटेल, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, अमित बजाज, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र परिहार, जिला मंत्री संजय यादव, कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, राजकुमार सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश्चंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज मंडल महामंत्री राजेंद्र चौरसिया शैलेंद्र कुशवाहा,  युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मयंक कोरी, उजमा नाज, रिंकू गोस्वामी, आलोक मुखरैया और विवेक मोदी, महेंद्र राठौर बिट्टू, राकेश सिंह लोधी, अन्नय राय सहित कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

  कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड ने श्रद्वांजलि अर्पित की

दमोह। जिला कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड द्वारा घंटाघर पर सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नि मधुलिका रावत समेत 13 सैनिकों के दुखःद निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि मोमबत्ती जलाकर अर्पित की।

इस अवसर पर विधायक अजय टंडन,  जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं.मनु मिश्रा, सतीश जैन, वीरेंद्र राजपूत अध्यक्ष सेवादल, संदीप बरदिया अध्यक्ष सेवादल यंग ब्रिगेड, ललित नायक, शानू जुनेजा, निशांत जैन, नारायण पटेल, आशीष सिंह राजपूत, प्रदीप पटेल कार्यवाहक अध्यक्ष, बसंत कुशवाहा, बृजेश पटेल, गणेश प्रजापति, अमित बिदौल्या, दीवान चंद्रभान लोधी, खिल्लू ठाकुर एवं समस्त कांग्रेस जनों की उपस्तिथि रही।

जटाशंकर में स्वच्छता अभियान अंतर्गत सफाई 

दमोह दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने हेतु आज भाजपा के जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह के नेतृत्व में दमयंती नगर मंडल द्वारा सिद्ध क्षेत्र  जटाशंकर धाम में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ सफाई की गई।

जटाशंकर धाम में चलाए गए स्वच्छता अभियान में जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, अमित बजाज, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, सह प्रभारी महेंद्र जैन, शिव शंकर कुशवाहा, दमयंती मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मंत्री वर्षा रैकवार, कविता राय, गिरजा साहू, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भरत यादव, श्याम विश्वकर्मा, रिंकू गोस्वामी, श्याम दुबे, आदि कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी निभाई
भरत यादव की नियुकि पर वृद्धाश्रम में फल वितरित
दमोह। लंबे इंतजार के बाद भाजपा युवा मोर्चा में भरत यादव को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर युवाओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है। वहीं नगर के युवाओं के द्वारा वृद्धाश्रम में फल वितरण का आयोजन किया गया। जिसमे जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भरत यादव द्वारा अपने कार्यकाल के प्रथम कार्यक्रम के रूप में वृद्धजन को फल वितरित कर उनका आशीर्वाद लिया है निश्चित ही वरिष्ठ बुजुर्गाे का आशीर्वाद से भरत यादव अपना कार्यकाल सफलता पूर्वक नए आयाम के साथ पूर्ण करेगा।

 कार्यक्रम में भाजप के संजय सेन, अमित बजाज, गिरिजा साहु, सुरेश पटेल, दीपेश उपाध्याय, श्याम दुबे, वरिष्ठ जनो के अलावा युवा साथियो महेंद्र राठौर, अभिषेक सोनी, ललित, पियूष, सत्यम, आदित्य, राजुल, राकेश लोधी, स्पर्श यादव, विवेक मोदी, कार्तिक, बंटी, शिवम, और बड़ी संख्या में भाजपा के लोगों की एवं युवाओं की उपस्थिति रही। 

भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित
दमोह। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  दर्शन सिंह चौधरी  की अनुमति भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह लोधी की अनुशंसा पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश्चंद पटेल गुड्डू ने किसान मोर्चा जिला दमोह की कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें उपाध्यक्ष भरत मिश्रा नरसिंहगढ़, राजकुमार सिंह लोधी हरदुआ खुर्द, राजेश सिंघई जबेरा, अर्चना देवेंद्र कुसमरिया हटा, मूरत सिंह लोधी सुनवाहा, हरिनारायण चौकरिया हिनौता हटा, महामंत्री संतोष अठ्या लाड़नबाग, शैलेंद्र कुशवाहा मराहार, जिला मंत्री में जाहर सिंह लोधी तारादेही, श्रीमति सरस्वती चौरसिया पटैरा, उमाशंकर पटेल खडैरी, देशपाल घोषी सासा पडरिया, लाखन सिंह ठाकुर आमचौपरा, श्रीमति आरती कुशवाहा किन्द्रहो, चन्नू विश्वकर्मा अभाना, कार्यालय मंत्री इंद्रकुमार चौरहा,  मीडिया प्रभारी हेमेंद्र असाटी जुझार, सह मीडिया प्रभारी परषोत्तम साहू भटिया, सोशल मीडिया प्रभारी शंकर पटैल चिरौला, सह सोशल मीडिया प्रभारी विजय जैन सादपुर बनाए गए है।
 कार्यसमिति सदस्यों में मुरारी पटेल रियाना, गणेश विश्वकर्मा बांसा, अखिलेश पटेल इमलिया लांजी, श्याम सुंदर पांडे धनगौर, हरिशंकर विश्वकर्मा खैरी बंधा, सुदामा पटेल मिर्जापुर, सुशीला सोनी नोहटा, मदन सिंह राजपूत मारा, परम सिंह लोधी सिमरी जालम, जयंत नेमा नोहटा, गोविंद कुशवाहा मडियादो, गुलाब सिंह लोधी लखरौनी, महाराज सिंह हरदुआ हाथी घाट, उमराव सिंह बहेरिया, विजय ठाकुर तारादेही, मोहन सिंह मगरोन, कोमल कुशवाहा नदरई, संत कुमार पाल तेंदूखेड़ा, प्रताप घोषी तेंदूखेड़ा, बेनी अहिरवार बालाकोट, मदन मिश्रा जोरतला, आशीष चौरसिया हिंडोरिया, मुकुंदी सिंह ठाकुर जोरतला, दीपक यादव भाटिया, अजय राय सिंग्रामपुर, डॉ अशोक यादव भजिया, देवेंद्र सिंह सगौनी कला, राजकुमार सिंह सलैया, रूप लाल विश्वकर्मा गुंहची, लक्ष्मी पटेल भदगुपुरा, जाहर सिंह यादव समझई, कल्याण सिंह सुहेला, कल्याण अठ्या बरखेड़ा, जगदीश पटेल हिरदेपुर,  महेंद्र सिंह लोधी गुंजी, उमा शंकर शास्त्री बनवार, दिनेश सिंह सिहोरा, मोहन सिंह केवलारी, राजा कुशवाहा भदौली, रघुवीर रजक बांदकपुर, सिकेंद गुप्ता बांदकपुर नाम घोषित किये गए है।

Post a Comment

0 Comments