Header Ads Widget

कमल पुष्प अभियान तहत वरिष्ठजनों का किया सम्मान..भाजपा दीनदयाल नगर मंडल की कार्यकारिणी घोषित.. शक्तिपुत्र जी महाराज के जन्म दिवस पर किया रक्तदान.. विभिन्न स्थानों पर दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन..

 कमल पुष्प अभियान तहत वरिष्ठजनों का सम्मान 

दमोह भारतीय जनता पार्टी द्वारा कमल पुष्प अभियान के माध्यम से जन संघ एवं भाजपा के संस्थापक सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया जा रहा है इसी तारतम्य में जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के मार्गदर्शन में  जिला उपाध्यक्ष एवं कमल पुष्प अभियान के जिला प्रभारी पं बृज भूषण गर्ग द्वारा जिले के जनसंघ एवं भाजपा  के संस्थापक सदस्यों के घर घर जाकर सभी सम्माननीय जेष्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का श्रीफल शॉल एवं पुष्प मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

भाजपा पदाधिकारियों द्वारा संस्थापक सदस्य उमा नेमा के घर पर जाकर उनका पुष्प मालाओं के माध्यम से स्वागत एवं सम्मान किया। कमल पुष्प अभियान में जिला प्रभारी बृज भूषण गर्ग, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज, आईटी सेल प्रभारी रिंकू गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
भाजपा दीनदयाल नगर मंडल की कार्यकारिणी घोषित

दमोह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा की अनुमति एवं जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह लोधी की अनुशंसा पर दीनदयाल नगर मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज ने कार्यकारिणी की कर दी है। जिसमें नगर उपाध्यक्ष माखनलाल खटीक, बबली विश्वकर्मा, मनीष असाटी, मनीष विक्की जैन, गणेश जाटव, दीपेश उपाध्याय, नगर महामंत्री राजेंद्र चौरसिया, पवन सिंह चंदेल, नगर मंत्री मंजू तिवारी, राजेंद्र अहिरवार, विनीता जड़िया, एड नुसरत खान, बब्लू चक्रवर्ती, मंजू चौहान, कोषाध्यक्ष रितेश साहू, कार्यालय मंत्री आदित्य सिरोठिया, नगर मीडिया प्रभारी रितेश अवस्थी, सह मीडिया प्रभारी बृजेश सेन, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक राज घोषित किए गए।
कार्यसमिति सदस्यों में पंडित हरीशरण त्रिपाठी, संजू कुशवाहा, टिंकू जुनेजा, पन्नालाल लखेरा, पूजा राज, शोभा असाटी, अंजुल चौरसिया, मुकेश रैकवार, आरती राय, रितेश राठौर, देवेंद्र श्रीवास्तव, परसू अहिरवार, रेखा रानी, अरुण सोनी, रूपराम जाटव, लता केशरवानी, गोविंद राय, विकास ठाकुर, गुड्डी अहिरवार, देवी सिंह, गायत्री बंसल, जय कुमार अहिरवार, चंद्रशेखर चौधरी, रत्नेश सुमन, श्याम अग्रवाल, रेखा सोनी, महेंद्र अहिरवार, प्रभा नामदेव, अनीता शर्मा, ग्या साहू, कंचन अहिरवार, कृष्णा सेंगर, प्रीतम पटेल, कविता सोनी, सुमन मिश्रा, गीता राजपूत, सनी गांधी, निशा दुबे, बब्लू ठाकुर, पंकज राय, विक्रम गौर सभी कार्यकारिणी में घोषित किए गए।
 श्री शक्तिपुत्र महाराज के जन्मदिन पर रक्तदान
दमोहसंपूर्ण देश में श्री अखंड दुर्गा चालीसा पाठ एवं नशा विरोधी अभियान के माध्यम से जन जागरण का कार्य कर रहे परम सदगुरुदेव योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज एवं श्री पंचज्योति शक्ति तीर्थ के मार्गदर्शन में भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा रक्तदान अभियान चलाया जा रहा है। 9 दिसंबर को परम सदगुरुदेव योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुजान सिंह के नेतृत्व में रक्तदान किया। 

आज भगवती मानव कल्याण संगठन कार्यकर्ता गोविंद यादव निवासी बलारपुर ने हिंडोरिया निवासी एक 2 साल 6 माह वर्षीय बालक को रक्तदान किया है। भगवती मानव कल्याण संगठन निरंतर जरूरतमंदों को रक्तदान करता आ रहा है और आगे भी जिस किसी को भी रक्त की आवश्यकता होगी उन्हें भी निरंतर अपना सहयोग रक्तदान के माध्यम से करता रहेगा वही देश-विदेश में लाखों दुर्गा चालीसा पाठ किये गए जिले में हजारों जगह दुर्गा चालीसा पाठ किए गए जिसमें संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ सुजान सिंह जिला प्रभारी प्रांतीय पदाधिकारियों की मौजूदगी रही होने वाले दुर्गा चालीसा पाठ का निरीक्षण भी किया गया।
 विभिन्न स्थानों पर दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन
दमोह। परम पूज्य श्री शक्तिपुत्र भगवान के जन्मदिवस के उपलक्ष में दमोह जिले में कई जगह 24 घंटे के चालीसा पाठ 5 घंटे के चालीसा पाठ एवं 1 घंटे की दिव्य आरती संपन्न की गई। समापन की बेला में प्रांतीय संगठन मंत्री सूरज सिंह ने कहा की रिसीवर सतगुरु जी महाराज का जन्म 9 दिसंबर 1960 को शुभ मुहूर्त में पवित्र दो नदियों के बीच गंगा व यमुना के मध्य स्थित भदवास ग्राम जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश में एक धर्म नीस्ट ब्राह्मण परिवार में हुआ था आज परम पूज्य गुरुवर श्री की कृपा से चालीसा पाठ करने को मिल रहा है। परम पूज्य श्री शक्तिपुत्र भगवान ने 15 अप्रैल 1997 से अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ पंचज्योति शक्ति सिद्धाश्रम धाम में अनंत काल के लिए चला रखा है जिसकी ऊर्जा समाज के बीच में फैली हुई है और समाज के लोग उस ऊर्जा में खींच कर वहां पर जाते है और वहां जाकर के नशा मुक्त मांसाहार मुक्त वह चरित्रवान का संकल्प ले करके आते हैं। 

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की जिलाध्यक्ष बहन चित्रा सिंह राजपूत ने कहा परम पूज्य श्री शक्तिपुत्र भगवान ने समाज के लिए तीन कर्तव्य बतलाए हैं धर्म, राष्ट्र और मानवता की सेवा जिस पर चलकर के समाज का कल्याण निहित है धर्म के बिना मनुष्य पशु के समान है और जब तक हमारा राष्ट्र सुरक्षित नहीं रहेगा तब तक हमारा धर्म सुरक्षित नहीं रह सकता हर मनुष्य का कर्म है अपने राष्ट्र की रक्षा करना और मानवता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए क्योंकि भगवती मानव कल्याण संगठन का लक्ष्य है समाज की सेवा करना क्योंकि परोपकार के बिना ही हमारी साधना अधूरी रहती हैं और हमारी साधना तभी फलीभूत होती है जब हम परोपकार को साथ में लेकर के चलते हैं।

Post a Comment

0 Comments