Header Ads Widget

भाजपा दीनदयाल नगर मंडल की एक दिवसीय कार्यसमिति की बैठक संपन्न.. जयकारो के साथ हुआ मासिक महाआरती का आयोजन.. पुजारी पुरोहित महासंघ बनवार मण्डल के अध्यक्ष बने गौतम.. कोर्ट में दस पदों की भर्ती हेतु साक्षात्कार 25 एवं 26 दिसम्बर को..

भाजपा दीनदयाल नगर मंडल की कार्यसमिति बैठक 

दमोह। भाजपा दीनदयाल नगर मंडल की एक दिवसीय कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने शामिल होकर मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।

 कार्यसमिति के मुख्य अतिथि दमोह विधानसभा के प्रभारी संजय सेन, मंडल प्रभारी श्रीमती वर्षा रैकवार, सह प्रभारी भूप सिंह, जिला उपाध्यक्ष गोलू बजाज, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज, महामंत्री पवन सिंह चंदेल, महामंत्री राजेंद्र चौरसिया और मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी वार्ड अध्यक्ष कार्यसमिति सदस्य स्थाई सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही 

सचिदानंद के अवतार शक्ति पुत्र महाराज- आरती ठाकुर

दमोह। पंचज्योति शक्ति तीर्थ श्रद्धाश्रम धाम व भगवती मानव कल्याण संगठन के संयुक्त तत्वधान में प्रत्येक माह की भांति इस माह के दूसरे रविवार को कृषि उपज मंडी में मासिक महाआरती आयोजित की गई। समापन की बेला मे भगवती मानव कल्याण संगठन के केन्द्रीय उपप्रचार मंत्री भुज्जीलाल भैया ने कह पंच ज्योति शक्ति तीर्थ श्रद्धाश्रम धाम स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 22 व 23 जनवरी 2022 को दो दिवसीय महाशक्ति शंखनाद शिविर को आयोजन हो रहा है। जिसमें अधिक से अधिक नये मॉ के भक्तों को लेकर के जाना है जिससे नये लोगों को गुरूवर श्री की चेतना तथ तरंगो की उर्जा प्राप्त हो और अपने जीवन में परिवर्तन कर नशा मुक्त, मांसाहार मुक्त व चरित्रवानों का संकल्प लेकर के अपने आप में परिवर्तन ला सके।
 भगवती मानव कल्याण संगठन महिला शाखा की जिला अध्यक्ष श्रीमति आरती ठाकुर ने कहा आज हम सभी बड़े सौभाग्यशाली है जो एक चेतनावान गुरू से जुड़े है चेतनावान गुरू की प्राप्ति होना पूर्व जन्म के संस्कार की पूंजी है जो हम सब को प्राप्त हुई। चेतनावान गुरू के नख में त्रवेणी वास करती है तो आप समझये कि हमारे गुरूवर श्री वास्तव में सचिदानन्द के अवतार है। जो आज इस धरा पर सत्य की ज्योति जला रहा है और समाज को सत्य की ज्योति से प्रकाशित कर रहे है। भगवती मानव कल्याण के जिला अध्यक्ष डॉं सुजान सिंह ने बताया कि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धाश्रम रत्न वहिन संध्या शुक्ला जी व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ दुवेदी जी का दमोह जिले के ग्राम राजा पटना में जिला स्तरीय 24 घंटे के अखण्ड श्रीदुर्गा चालीसा पाठ के आयोजन में शुभ आगमन हो रहा है। 

 भगवती मानव कल्याण के केन्द्रीय अध्यक्ष बहिन पूजा शुक्ला व केन्द्रीय मुख्य सचिव आशीष शुक्ला उर्फ राजू शुक्ला जी का दमोह जिले के हटा व पथरिया तहसील के जिला स्तरीय 24 घण्टे के अखण्ड श्री दुर्गा चालीसा पाठ में शुभ आगमन हो रहा है। मंच का संचालन भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला सचिव पर्वत सींग ने किया। आये हुये सभी मां के भक्तों का आभार व्यक्त ज्ञानी सिंह ने किया। अंत में सभी मां भक्तों ने प्रणाम कर शक्ति जल व प्रसाद प्राप्त किया।
पुजारी पुरोहित महासंघ बनवार मण्डल के अध्यक्ष बने 
दमोह। पुजारी पुरोहित कर्मकाण्ड महासंघ की बैठक खेर माता मंदिर में आयोजित की गयी। जिसमें पुजारी पुरोहित महासंघ के जिलाध्यक्ष राहुल पाठक की उपस्थिति में जबेरा ब्लॉक के बनवार मण्डल का गठन किया गयां। 

जिसमें उपाध्यक्ष पं.अशोक कुमार गौतम, पं.जानकी प्रसाद तिवारी, पं.रामेश्वर प्रसाद शुक्ला, पं.अनिकेत दुबे, सचिव शुभम गौतम, सहसचिव, पं. अनुज शुक्ला, कोषाध्यक्ष, सूर्यकांत शुक्ल, सहकोषाध्यक्ष पं.चर्तुभुज दुबे, महामंत्री पं.अमित मिश्रा, पं.सूरज तिवारी, पं.प्रशांत गौतम को बनाया गया। इस अवसर पर श्रीकान्त गौतम घटेरा, अंकित दुबे, मोनू मिश्रा, गौरीशंकर दुबे, महेन्द्र तिवारी आदि पुजारी पुरोहित की उपस्थिति रही।

कोर्ट में दस पदों की भर्ती हेतु साक्षात्कार 25-26 को
दमोह। जिला न्यायालय दमोह में उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार कुल 10 पदों पर भर्ती हेतु साक्षात्कार 25 दिसम्बर दिन शनिवार एवं 26 दिसम्बर दिन रविवार को आयोजित किया गया है। विभागीय साक्षात्कार समिति अध्यक्ष एवं विशेष न्यायाधीश ;अ नि ने बताया निर्धारित तिथियों में सभी अभ्यर्थी सुबह 8 बजे से 9 30 बजे तक कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दमोह में अपने.अपने मूल पहचान पत्रए जन्मतिथि प्रमाण पत्र शिक्षाए जाति प्रमाण पत्र मूल निवासी आदि वांछित प्रमाण पत्र लेकर उपस्थित हो। साथ ही आनलाईन डाउनलोड किया गया आवेदन. पत्र एवं प्रवेश. पत्र भी लाना अनिवार्य है। साक्षात्कार ठीक प्रात 9 30 बजे से प्रारंभ होगाए किसी भी प्रकार की केनवासिंग या अनुचित संपर्क करने के प्रयास पर अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित किया जा सकेगा।

Post a Comment

0 Comments