कांग्रेस की जनजागरण यात्रा प्रारंभ बांदकपुर में सभा
दमोह।
जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कार्यालय से
कांग्रेसजनों ने मंहगाई, बेरोजगारी एवं अन्य मुद्दों के साथ दमोह जिले में
मेडिकल कॉलेज की सौगात न मिलने के कारण कार्यालय से ही जन जागरण पदयात्रा
निकालकर बस स्टेण्ड, घंटाघर, पुराना थाना होते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष
के निवास पर पहुंचे।
पदयात्रा करते हुए ही कार्यकर्ताओं ने दमोह में मेडिकल कॉलेज
खोले जाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। पदयात्रा मराहार होकर सलैया,
हरदुआ, चंगुल, केवलारी होते हुए बांदकपुर में आम सभा में तब्दील हो गई। आमसभा को संबोधित करते हुए विधायक अजय टंडन ने कहा कि एन.डी.ए. की सरकार ने विगत वर्षा में आम जनता पर मंहगाई का बोझ लाद दिया है। मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन कर जनता से छलावा करने वाले नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनु मिश्रा, पूर्व विधायक प्रताप सिंह, संगठन प्रभारी सतीश जैन, नगर अध्यक्ष यश पाल ठाकुर, नितिन मिश्रा, वीरेन्द्र ठाकुर, आशुतोष शर्मा, निधि
श्रीवास्तव, लक्ष्मण सींग, शमीम कुरैशी, गौरव पटेल, प्रजु यशोधरन, उवेद
गौरी, सीतू पंडा, गोलू सराफ, डब्बू चौबे, सुदामा दुबे ने भी सभा को संबोधित
करते हुए कहा कि भाजपा के मंत्री नेता सब अपने आराम में मस्त
है और चुनाव आते ही इन्हें जनता किसानों की याद आती है। पदयात्रा में आशीष
पटेल, विक्रम ठाकुर, कमला निषाद, अमिता सिंह, गीता सिंह, शुभम तिवारी,
राजा रौतेला, अजय जाटव, बसंत कुशवाहा, खिल्लु ठाकुर, किरण रैकवार सहित
सैकड़ां कांग्रेसियों की उपस्थिति रहीं।
भाजपा के आवासीय प्रशिक्षण शिविर का दूसरे दिन.
दमोह। भारतीय जनता पार्टी के आवासीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रथम सत्र का प्रारंभ मां भारती के समक्ष दीप
प्रज्वलन से हुआ.जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पंडित नरेंद्र व्यास पूर्व
जिला अध्यक्ष भाजपा एवं सत्र की अध्यक्षता मालती असाटी ने की। सत्र में
मुख्य वक्ता पंडित नरेंद्र व्यास ने बूथ विस्तारक योजना के तहत बूथ को
मजबूत करने के संबंध में प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव गांव जाना पड़ेगा तभी
संगठन मजबूत होगा, सभी जन प्रतिनिधियों को कार्यकर्ताओं के हित का भी ध्यान
रखना पड़ेगा तभी सब मिल जुल कर के संगठन को मजबूत कर सकते हैं।
द्वितीय
सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं
जिला प्रभारी डॉ अभिलाष पाण्डेय की उपस्थिति में आयोजित किया गया,अध्यक्षता
पंडित विद्यासागर पांडे जी ने की।आत्मनिर्भर भारत के संबंध में डॉ अभिलाष
पांडे ने कहा कि प्राचीन भारत के इतिहास में अध्यात्म को वैज्ञानिक रूप से
परिपूर्ण करने में हमारे वेद पुराण का महत्व है। वर्तमान में पुरातन परंपरा
को विदेशी शासकों एवं कुछ सरकारो ने खंडित करने का प्रयास किया है वर्तमान
में हमारी सरकर ने प्राचीन भारत की परंपराओं को स्थापित करने का प्रयास
किया है। भारत ने कम समय में वैक्सीन बनाकर देश को संक्रमण से मुक्त करने
में निशुल्क टीकाकरण करके सफलता प्राप्त की है।स्किल डेवलपमेंट में भी हम
देश के युवाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं इसी कारण से विश्व में
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वाहवाही हो रही है।
तृतीय सत्र में मुख्य वक्ता बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुराग
प्यासी रहे इस सत्र की अध्यक्षता शिवचरण पटेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष
ने की। अनुराग प्यासी के द्वारा संगठन के विषय में विस्तार से चर्चा की,
अखंडता राष्ट्रीय एकता धर्म और संस्कृति के रूप में कार्य करने वाले,
परिवार के विषय में, कहा कि हम, दीनदयाल जी के मानवतावाद, श्यामा प्रसाद
मुखर्जी जी के अखंड भारत के सिद्धांत पर कार्य कर रही है और भारत को
गौरवशाली बनाने में, हमारा भाजपा परिवार लगा हुआ है। चौथे सत्र में मुख्य
वक्ता प्रदेश कार्यसमीति सदस्य जाहर सिंह ने कहा कि विदेशी शासन काल में
देश को विभाजित करने का काम किया गया जाति धर्म के आधार पर बांटने का काम
किया गया। सत्र की अध्यक्ष्ता भाव सिंह ने की।
पांचवे सत्र के मुख्य अतिथि
पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव और अध्यक्षता पूर्व सांसद चंदभान सिंह ने
की। यादव ने बदली हुई परिस्थितियों में भाजपा का दायित्व विषय पर संबोधित
करते हुए कहा कि देशहित में निर्णय लेकर देश को स्वच्छता अभियान चलाया
जिससे देश को खुले में शौच से मुक्त भारत बनाने का काम किया, सिंचाई सुविधा
की उपलब्धता से किसानों के लिए नई योजनाएं बनाई। महिलाओं को सशक्त बनाने
रोजगार उपलब्ध कराने स्वसहायता समूहों के माध्यम से काम करके जीवन खुशहाल
किया। छटवे सत्र में मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग विषय पर संबोधित करते हुए
प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी ने कहा कि जनसंचार मूलरूप से समाज
में संवाद का सशक्त माध्यम है। प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया और
डिजिटल मीडिया के रुप में निरंतर प्रभाव बड़ रहा है। अध्यक्षता प्रदेश
महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा संजय राय रहे। सातवे सत्र में मुख्य वक्ता
विवेक कुकरेले ने कहा कि एक जिम्मेदार राष्ट्रीय पार्टी के रुप में
भाजपा पूरे भारत में सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए प्रतिबद्ध हैं,
समस्याओं का समाधान निकालकर जनता को ध्यान में लाना।
आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय
अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के एवं मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के
प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा के जन्मदिन के उपलक्ष में कार्यक्रम
परिसर में ही पौधा लगाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर जिला प्रभारी डॉ अभिलाष पांडे ,भाजपा जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ,
विधायक हटा पी एल तंतुबाय, जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी, वेयरहाउसिंग
कॉरपोरेशन अध्यक्ष राहुल सिंह लोधी, सोना बाई प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित
जाति मोर्चा, प्रदेश ओबीसी मोर्चा महामंत्री संजय राय , जिला पंचायत
अध्यक्ष शिवचरण पटेल, मालती असाटी, पंडित नरेंद्र व्यास, महामंत्री सतीश
तिवारी , गोपाल पटेल , उपाध्यक्ष संजय सेन, ब्रज गर्ग अमित बजाज, सांसद
प्रतिनिधि नरेन्द्र बजाज, आलोक गोस्वामी, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र परिहार
परिहार , सह प्रभारी महेन्द्र जैन, शिव शंकर कुशवाहा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा
अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, चंद्रभान पटेल, अनुराग वर्धन हजारी, कविता राय,
वर्षा रैकवार,भारत यादव सभी मण्डल अध्यक्ष, महा मंत्री, जिला कार्यकरिणी
सदस्यगण की उपस्थिति रही। आज का संचालन भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री
रामेश्वर चौधरी ने किया।
व्हालीवाल खिलाड़ी शहबाज अली का USA में चयन
दमोह। अंतर्राष्ट्रीय व्हालीवाल संघ (एफ.आई.व्ही.बी.) द्वारा आयोजित व्हालीवाल कोचिंग कोर्स (ऑनलाइन) यू.एस.ए. में किया गया उसमें दमोह व्हालीवाल खिलाड़ी शहबाज अली का चयन हुआ। शहबाज अली ने ऑनलाइन कोचिंग प्राप्त करते हुये कड़ी लगन एवं मेहनत की, यू.एस.ए. द्वारा अयोजित कोचिंग में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया तथा कोचिंग कोर्स में उन्हें 80 प्रतिषत अंक प्राप्त हुये ।
शहबाज बेहतरीन व्हालीवाल खिलाड़ी हैं । इनकी उपलब्धि पर दमोह खेल जगत में हर्ष है इनकी उपलब्धि पर केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल, व्हालीवाल संघ अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह विधायक पथरिया विधायक, व्हालीवाल संघ उपाध्यक्ष हेमेन्द्र सिंह, विजय सोनी, सचिव, अनिल गोदरे, कोषाध्यक्ष बलराम मिश्रा, सहसचिव लोकेन्द्र सिंह, सुंदरलाल, संजय सेन, विनय दुबे, गोल्डी, गोलू, लकी, विकास, पीयूष जगन्नाथ बड्डे, आषुतोष सुषील सेलट, अंषुमान, भावेष, प्रषांत, कैफ आदि ।
एकलव्य विवि के छात्र का चयन हीडेलवर्ग इंडिया में
दमोह। एकलव्य विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के छात्र अभिषेक कुर्मी का चयन हीडेलबर्ग सीमेंट इंडिया में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर हुआ है। जिसका उच्च वेतनमान 4.5 लाख प्रतिवर्ष होगा।
छात्र ने चयन का श्रेय
अपने माता पिता के आशीर्वाद एवं विश्वविद्यालय की शिक्षण पद्धति को दिया,
जिन के सतत प्रयासों के कारण यह संभव हो पाया। विश्व विद्यालय की कुलाधिपति
डॉ सुधा मलैया जी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा की
विश्व विद्यालय समस्त छात्रों के सर्वंगीण विकास के लिए सतत तत्पर है एवं
आगे भी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी सफलता के नए आयामों को छुएंगे।
0 Comments