श्रुति सिंह लोधी के नामांकन भरने उमड़ा जनसैलाब
दमोह। जिले
ही नहीं समूचे प्रदेश में चुनाव का बिगुल बज चुका है, हर जिले के कस्बों
से लेकर गांव तक लोग चुनाव लड़कर अपना भाग आजमा रहे हैं। इसी बीच जिले के
अभाना क्षेत्र क्र. 02 से जिला पंचायत सदस्य के लिए लगातार किसानों का
मुद्दा उठा रहे, गरीबों की आवाज बनकर प्रशासन शासन तक पहुँचाने वाले
इंक़लाबी दृगपाल सिंह लोधी की छोटी बहिन श्रुति सिंह लोधी ने अपना नामांकन
दाखिल किया।
श्रुति सिंह ने बताया कि हमारे भाई ने जिले भर में पिछले दो
वर्षों से लोगों के पास जाकर उनकी आवाज उठाई है। चाहे बिजली का मुद्दा हो
या खाद का लगातार किसानों के साथ खड़े रहे हैं। इसलिए यह चुनाव हम नहीं
हमारे क्षेत्र की जनता लड़ा रही है। प्रत्याशी श्रुति सिंह लोधी के भाई
दृगपाल सिंह लोधी ने बताया कि हम और हमारे परिवार का लगातार राजनैतिक लोगों
के द्वारा शोषण किया जा रहा है। हमने किसानों और क्षेत्र की जनता के लिए
आवाज उठाई, बिजली, खाद के लिए किसानों के साथ खड़े हुए तो हम पर केस लगा दिए
गए।
अभी तक हम पर 4 केस चल रहे हैं। तो यह सब देखते हुए जनता ने खुद फैसला
लिया है कि हम जिला सदस्य का चुनाव लड़े इसलिए हम महिला सीट होने के कारण
अपनी बहिन श्रुति सिंह को लड़वा रहे हैं। नामांकन भरने के लिए सारे जिला
पंचायत क्षेत्र से लोग आए। रैली जबलपुर बायपास से कलेक्ट्रेट तक आई, जिसमे
जन सैलाब देखने को मिला। रैली में मुख्य रूप किसान, महिलाएं और युवा बड़ी
संख्या में सम्मलित हुए।
कमल पुष्प अभियान के मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी..
दमोह। भाजपा संगठन के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष
एडवोकेट प्रीतम सिंह लोधी की अनुमति से भारतीय जनता पार्टी कमल पुष्प
अभियान के जिला प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष पंडित बृज भूषण गर्ग ने कमल
पुष्प अभियान के लिए मंडल प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की घोषणा की है।
जिसमें
दमयंती नगर मंडल प्रभारी हरीश मिश्रा, सह प्रभारी मनीष सोनी, अभाना मंडल
प्रभारी वीर सिंह, सह प्रभारी विनीत सेन, बांसा तारखेडा प्रभारी विजय
अहिरवार, सह प्रभारी दीपक सिंह, बांदकपुर मंडल प्रभारी पप्पू सिंह, सह
प्रभारी मोहन सिंह, दीनदयाल नगर मंडल प्रभारी गणेश कशिशया एवं सह प्रभारी
रितेश अवस्थी, बनवार मंडल प्रभारी आशीष जैन, सह प्रभारी दौलत राज, तेजगढ़
मंडल प्रभारी ऋषि दीक्षित, सह प्रभारी महेंद्र पाराशर, मडियादो मंडल
प्रभारी वीरेंद्र सिंह राजपूत, सह प्रभारी दुर्गा मिश्रा, हटा नगर प्रभारी
गुड्डू गुप्ता, सह प्रभारी विक्रम बर्मन, हटा ग्रामीण मंडल प्रभारी बृजेश
पटेल, सह प्रभारी कवीन्द्र सिंह राजपूत, पटेरा मंडल प्रभारी परसोत्तम साहू,
सह प्रभारी बलवंत सिंह, कुम्हारी मंडल प्रभारी राजाराम लोधी, सह प्रभारी
मनोज लोधी, सद्गुवा मंडल प्रभारी भूषण पटेल, सह प्रभारी अनुराग मिश्रा,
हिंडोरिया मंडल प्रभारी दिलीप साहू, सह प्रभारी आशीष चौरसिया, नोहटा मंडल
प्रभारी रामेश्वर यादव, सह प्रभारी उमराव सिंह, नरसिंहगढ़ मंडल प्रभारी
भारत मिश्रा, सह प्रभारी नरोत्तम पटेल, बटियागढ़ मंडल प्रभारी प्रियंक
सिंह, सह प्रभारी राजेश चौरसिया, फतेहपुर मंडल प्रभारी निशांत विश्वकर्मा,
सह प्रभारी तुलसीराम कुशवाहा, पथरिया मंडल प्रभारी अजय सिंह, सह प्रभारी
गोविंद पटेल, तारादेही मंडल प्रभारी महेंद्र लोधी, सह प्रभारी पवन,
तेंदूखेड़ा मंडल प्रभारी चेतन जैन, सह प्रभारी जाहर सिंह, जबेरा मंडल
प्रभारी सौरभ मेहरा, सह प्रभारी रितिक नामदेव को बनाया गया कमल पुष्प
अभियान के आईटी सेल जिला प्रभारी रिंकू गोस्वामी नियुक्त किए गए।
गणेश जाटव उपाध्यक्ष एवं गुलशन जाटव कोषाध्यक्ष
दमोह।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा एवं जिला प्रभारी अभिलाष पांडे की सहमति
एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी की अनुशंसा पर भाजपा दीनदयाल मंडल
के अध्यक्ष कृष्णा राज ने गणेश जाटव को दीनदयाल मंडल का नगर उपाध्यक्ष
मनोनीत किया हैं एवं प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा कैलाश जाटव की
अनुमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी की अनुशंसा पर अनुसूचित
जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ.आलोक अहिरवार ने गुलशन जाटव को अनुसूचित जाति
मोर्चा जिला दमोह का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष
प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष अमित गोलू बजाज, कृष्णा राज, नर्मदा पटेल,
महामंत्री रामेश्वर चौधरी, पंकज कसीशिया, अजय राज, रूपराम जाटव, जमना
प्रसाद सोनी, सोनू अठ्या आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
महेंद्र जैन ने 2021 में तीसरी बार ब्लड डोनेट किया..
दमोह। पत्रकारिता
के क्षेत्र में अनेक वर्षो से कार्य कर रहे महेंद्र जैन के द्वारा जिला
अस्पताल पहुंचकर रक्त दान किया गया। ज्ञात हो कि महेंद्र जैन पूरे साल
निर्धारित समय पर रक्त का दान करते हैं तथा यह जरूरतमंदों को उपयोग में आता
है। उन्होने आज शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचकर बी पॉजिटिव रक्त का दान
किया गया तथा जरूरतमंद मरीज को देने की बात कही गई। उन्होंने
बताया कि वे अनेक वर्षों से लगातार रक्त का दान करते हैं और यही कारण है
कि वे आज भी जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान करने के लिए आए हैं। उन्होंने
सभी से रक्तदान की अपील भी की। श्री जैन कहते है उन्हें लोगो की सेवा करने
से आत्म सुख की प्राप्ति होती है
एक्सीलेंस स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान रंगोली
दमोह। शासकीय
उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह में मतदाता जागरूकता के अंतर्गत
विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें रंगोली, पोस्टर एवं प्रश्न
पत्र हल करने जैसी विधाएं को शामिल किया गया रंगोली प्रतियोगिता में
छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा छात्राओं में प्रथम स्थान प्रीति
अहिरवार दूसरा स्थान माही राजपूत तथा तीसरा स्थान श्रेया शर्मा ने प्राप्त
किया इसी प्रकार पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अभिषेक मुड़ा द्वितीय
स्थान महिमा सोनी तथा तृतीय स्थान शुभ विश्वकर्मा ने प्राप्त किया इसके साथ
ही बारहवीं कक्षा के छात्र छात्राओं के द्वारा प्रश्नोत्तरी में प्रथम
स्थान माधव पटेल द्वितीय केशवेंद्र तथा तृतीय स्थान शालनी पटेल ने हासिल
किया।
सभी विजेता छात्र छात्राओं को पारितोषिक एवं
पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य श्री के
के पांडे ने सभी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रतियोगिता में बढ़
चढ़कर हिस्सा लेने तथा अपनी कला को प्रदर्शित कर पुरस्कार हासिल करने पर
बधाई दी तथा भविष्य में इसी प्रकार प्रतियोगिता में शामिल होकर अपने भविष्य
को संवारने की सीख दी कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम प्रभारी मनीष
कुमार नेमा ने किया कार्यक्रम को सभी स्टाफ शिक्षक शिक्षिकाओं ने सफल बनाया।
0 Comments