Header Ads Widget

जिला, जनपद, सरपंच एवं पंच पद हेतु 127 नामांकन जमा हुए.. भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष घोषित.. मोर्चा अध्यक्षो ने पथरिया के मंडलो का प्रवास किया.. जन साहस संस्था ने ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के लिए खिलौने किट वितरित की..

जिला, जनपद, सरपंच एवं पंच पद हेतु 127 नामांकन

दमोह। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि.स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021.22 के तहत प्रथम एवं द्वितीय चक्र हेतु आज जिला पंचायत सदस्य पद सहित जनपद पंचायतए सरपंच एवं पंच पद हेतु 127 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गयेए जिनमें जिला पंचायत सदस्य पद हेतु 05 ए जनपद पंचायत सदस्य हेतु 09 ए सरपंच पद हेतु 95 तथा पंच पद हेतु 18 नाम निर्देश पत्र प्रस्तुत किये गये।

 उप जिला निर्वाचन अधिकारी भव्या त्रिपाठी ने बताया जिला पंचायत सदस्य पद हेतु विकासखण्ड पथरिया के वार्ड क्रमांक 05 से 01 महिला नेए जबेरा के वार्ड क्रमांक 15 से 03  नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गये जिनमें 01 पुरूष एवं 02 अन्य ने तथा बटियागढ़ के वार्ड क्रमांक 13 से 01 महिला ने अपना नामनिर्देश पत्र प्रस्तुत किया।

 इसी प्रकार जनपद पंचायत सदस्य पद हेतु विकासखण्ड पथरिया में जनपद पंचायत सदस्य पथरिया के तहत वार्ड क्रमांक 11 एवं 21 से 02 पुरूषों नेए जबेरा के वार्ड क्रमांक 24  से 01 महिला नेए दमोह के वार्ड क्रमांक 16ए22 एवं 6 से 03 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गये जिनमें 02 पुरूष एवं 01 महिला तथा बटियागढ़ के वार्ड क्रमांक 03 से 03 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गये जिनमें 01 पुरूष तथा 02 महिलायें शामिल हैं।

सरपंच पद हेतु पथरिया से 30 नाम निर्देश पत्र प्रस्तुत किये गयेए इनमें 13 पुरूष एवं 17 महिलायेंए जबेरा से 19 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गये जिनमें 15 पुरूष एवं 04 महिलायेंए दमोह से 31 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गये जिनमें 12 पुरूष एवं 19 महिलायें तथा बटियागढ़ से 15 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गये जिनमें 03 पुरूष एवं 12 महिलायें शामिल है।

इसी प्रकार पंच पद हेतु पथरिया से 05 नाम निर्देश पत्र प्रस्तुत किये गयेए इनमें 03 पुरूष एवं 02 महिलायेंए जबेरा से 06 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गये जिनमें 03 पुरूष एवं 03 महिलायेंए दमोह से 01 पुरूष ने एवं बटियागढ़ से 06 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गये जिनमें 02 पुरूष एवं 04 महिलायें शामिल है।

भाजपा मोर्चा अध्यक्षो ने पथरिया मंडलो का प्रवास 

दमोह भारतीय जनता पार्टी दमोह के पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भरत यादव ने दूसरे दिन बांसा तारखेडा, सद्गुंवा, पथरिया, बटियागढ़,  मंडलों का प्रवास किया गया।

बांसा मंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष देवकीनंदन पटेल, दीपक सिंह परिहार, मयंक सिंह तोमर, राहुल, सुदीप विश्वकर्मा, राहुल जैन, मनोज, रवि यादव, पथरिया मंडल में मंडल अध्यक्ष ललित पटेल, जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय, राजेंद्र गुरु, देवी सिंह नंदरई, अंकित पटेल, राजेंद्र समदड़िया, रामेश्वर खटीक, रामा प्रीतम पटेल सद्गुंवा मंडल में मंडल अध्यक्ष महेश पटेल, केदार पटेल सुदामा पटेल बटियागढ़ मंडल में मंडल अध्यक्ष क कपिल शुक्ला, प्रियंका सिंह लोधी, आशु बृजेंद्र व्यास, अशोक, राहुल सोनकिया, राहुल जैन, हर्षित उदैनिया, अक्कू शुक्ला, हेमराज ठाकुर, सत्यम तिवारी, शुभम, सौरव, अनुभव जैन सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

प्रवास कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रमोद विश्वकर्मा एवं युवा मोर्चा भरत यादव के साथ कार्यकर्ताओं प्रिंस जैन, कार्तिक शैलार, दीपक केसरवानी, आलोक मुखरैया, महेंद्र राठौर, हरी रजक, पीयूष असाटी, महेंद्र बिट्टू राठौर, देवेंद्र लोधी, गौरव चौराहा, शुभम यादव, ओम विश्वकर्मा, वैभव दुबे, विवेक मोदी, रीतेश अवस्थी, राकेश लोधी आदि भी प्रवास कार्यक्रम में साथ रहे।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष घोषित

दमोह भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा की अनुमति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय राय की सहमति भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह लोधी की अनुशंसा पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी मंडलों के अध्यक्ष घोषित किए है।

मंडल अध्यक्षों में पथरिया मंडल अजय सिंह किंद्रहो, सद्गुंवा  गोविंद सिंह लोधी आबूखेड़ी, नरसिंहगढ़ मंडल दिनेश पटेल कुआंखेड़ा, बटियागढ़ मंडल अरविंद पटेल बटियागढ़, फतेहपुर मंडल तुलसीराम कुशवाहा फतेहपुर, दमयंती नगर मंडल मनीष सोनी आमचौपरा, दीनदयाल नगर मंडल पंकज राय अध्यक्ष एवं महामंत्री नर्मदा पटेल, बांसा तारखेडा मंडल अशोक पटेल धनगौर, बांदकपुर मंडल देवेश पटेल करैयाराख, अभाना मंडल पवन यादव हरदुआ मुडर एवं महामंत्री पप्पू जायसवाल अभाना, हटा नगर कृष्ण कुमार साहू हटा नगर, हटा ग्रामीण मंडल आशीष साहू रनेह, पटेरा मंडल अमर सिंह ठाकुर ग्राम पथरिया, कुम्हारी मंडल रामकिशोर लोधी मोहास, हिंडोरिया मंडल लक्ष्मण कुशवाहा हिंडोरिया, मडियादो मंडल संजू यादव  दमोतीपुरा, जबेरा मंडल अर्जुन राय सिंगपुर, बनवार मंडल महेंद्र यादव खैड़ार, नोहटा मंडल उमराव सिंह बहेरिया, तेंदूखेड़ा मंडल अजय सोनी तेंदूखेड़ा, तेजगढ़ मंडल प्रेम सिंह लोधी पतलोनी एवं महामंत्री अनिल यादव सेहरी, तारादेही मंडल लोचन सिंह ग्राम समनापुर को घोषित किया।

 ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के लिए खिलौने किट वितरित की

दमोह। ब्लॉक दमोह ग्रामीण एवम् तेंदूखेड़ा में जन साहस संस्था एवं आधार हाउसिंग फाइनेंस आधार आंगन कार्यक्रम के अंतर्गत महिला बाल विकास के संयुक्त सहयोग से कार्यक्रम  आधार आंगन के तहत दमोह जिले के दमोह ग्रामीण ब्लॉक के सेक्टर टोरी, बांसा और तेंदूखेड़ा ब्लॉक के सेक्टर तेंदूखेड़ा 1 व तेंदूखेड़ा 2 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के लिए खिलौने किट व प्री एजुकेशन किट वितरण की गई।

 जिसमें कार्यकर्ताओं को किट व खिलौने का किस तरह से बच्चों के साथ में उपयोग करते हैं बताया गया। खिलौने किट वितरण कार्यक्रम के दौरान सेक्टर सुपरवाइजर आनंद पटेल, श्रीमति विमला ठाकुर, कृष्णा विश्वकर्मा, मालती कुर्मी एवं समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में सहयोग महिला बाल विकास द्वारा किया गया। 

आयोजन में जन साहस संस्था से जिला समन्वयक महेश चौहान फिल्ड सुपरवाइजर जितेन्द्र, स्मिता दुर्गेशजी, सीता, प्रतिभा, प्रीति, राहुल व टीम साथियों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। उक्त जानकारी जनसाहस द्वारा दी गई।

Post a Comment

0 Comments