मोक्षकल्याणक पर 1008 कलशो से हुआ महाभिषेक
दमोह। विश्व प्रसिद्ध जैन धर्म के तीर्थ क्षेत्र कुण्डलपुर में इस
बार देवाधीदेव भगवान आदिनाथ बड़े बाबा का मोक्ष कल्याणक महोत्सव छोटे बाबा
संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सानिध्य और आशीर्वाद से
संपन्न हुआ। यह पहला अवसर है जब आचार्य श्री विशाल संघ सहित कुण्डलपुर में
विराजमान हैं और देश से धर्म प्रेमी श्रद्धालु पंचम काल में भी
चतुर्थ काल की देशना प्राप्त कर रहे हैं लेकिन कोरोना का संक्रमण होने से
ऑन लाइन के साथ विश्व के कोने कोने से श्रद्धालु भगवान बड़े बाबा का अभिषेक
और पूजन करना चाहते हैं।
आज बड़े बाबा का भक्तांबर पाठ के साथ 1008 कलशो
से अभिषेक किया गया और निर्माण लाडू अर्पण किया गया। मोक्ष कल्याणक के दिवस
पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को नवधा भक्ति भाव से पड़गाहन करने
और आहार देने का सौभाग्य दिल्ली के चांदी वाले परिवार के महेश जैन, विनीत
जैन को प्राप्त हुआ।
मुनि संघ का कुंडलपुर की ओर पद विहार निरन्तर जारी
दमोह। आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक मुनि श्री पुंगव सुधा सागर जी महाराज का संघ सहित पद विहार बंडा से गुरु चरणों की ओर सोमवार को हुआ। निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री सुधासागरजी महाराज, मुनि श्री महासागरजी महाराज,मुनि श्री निष्कंपसागरजी महाराज, क्षुल्लक श्री गंभीर सागरजी महाराज, क्षुल्लक श्री धैर्यसागरजी महाराज साथ में पद विहार कर रहे हैं। मुनि संघ के पावन चरण आज दमोह जिले में पढ़ने से श्रावकजनों के बीच उत्साह का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को कुंडलपुर महा महोत्सव की विभिन्न समितियों के प्रभारी दमोह जिले की सीमा में प्रवेश पर मुनि पुंगव सुधासागर जी संघ की अगवानी के साथ श्रीफल भेंट करेंगे।
इधर आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री
कुंथुसागर जी महाराज का संघ सहित पद विहार कर्नाटक से कुंडलपुर गुरुचरणों
की ओर चल रहा है। आज 31 जनवरी बरमान में आहारचर्या उपरांत हुआ पद
विहार। अभी तक1500 किलोमीटर का पद विहार कर त्रय मुनिराज अगले सप्ताह
पहुँचेगे कुंडलपुर। कर्नाटक प्रांत के तीर्थ क्षेत्र शांतिगिरी से बड़े
बाबा और छोटे बाबा के दर्शनार्थ लगभग 1200 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर
चुके शांति मूर्ति आचार्य देव सेन जी महाराज के शिष्य मुनि श्री महिमा सागर
जी महाराज, मुनि श्री दिव्य सेन जी महाराज, मुनि श्री पारस सागर जी महाराज
की आहारचर्या आज करेली जिला नरसिंहपुर वाइपास पर वेयरहाउस में सम्पन्न
हुई। आज रात्रि विश्राम बरमान में होगा।
भारतीय जैन संद्यठन के तिथी कैलेण्डर का विमोचन
दमोह। भारतीय जैन संद्यठन मध्यप्रदेश पूर्व प्रांत के वार्षिक तिथि कैलेंडर 2022 का वर्चुअल विमोचन का कार्यक्रम बड़ी भव्यता के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र जैन, महासचिव संप्रति जैन एवं प्रदेश प्रभारी अमर जैन गांधी के मुख्य अतिथ्य में सफलता पूर्वक संपंन हुआ।
दमोह। भारतीय जैन संद्यठन मध्यप्रदेश पूर्व प्रांत के वार्षिक तिथि कैलेंडर 2022 का वर्चुअल विमोचन का कार्यक्रम बड़ी भव्यता के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र जैन, महासचिव संप्रति जैन एवं प्रदेश प्रभारी अमर जैन गांधी के मुख्य अतिथ्य में सफलता पूर्वक संपंन हुआ।
फिल्म निर्देशक मणीन्द्र जैन ने दीप प्रज्जवलित कर भगवान महावीर स्वामी के पावन चित्र के समक्ष ज्ञात ज्योति प्रकाशित की। राष्ट्रीय कवि अजय अहिंसा ने कुंडलपुर के बड़े बाबा एवं आर्चा श्री विद्यासागर जी के गीत गाकर मंगलाचरण किया। प्रांतीय अध्यक्ष
विमल जैन ने कैलेण्डर की प्रसांगिता पर प्रकाश डाला। प्रांतीय महासचिव अशोक
पलंदी ने एवं डीसी जैन ने आशीष वचन कहकर आयोजकों का मार्गदर्शन किया।
बहुरंगी कैलेण्डर के प्रधान संपादक पंकज जेन ने वीडियो के माध्यम से बारह
पृष्ठों को प्रदर्शित कर कैलेण्डर की विषय वस्तु पर प्रकाश डाला। महेश जैन
ने स्वागत किया।
संयोजक मनीष जैन विद्यार्थी व संभागीय अध्यक्ष राजेश जैन
ने सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का सफल संचालन राकेश जैन
पलंदी जिलाध्यक्ष दमोह बी.जे.एस. ने किया। भारतीय जैन मिलन के क्षेत्रीय
अध्यक्ष कमलेन्द्र जैन, उदयमान जेन, सुनील जैन, पी.के.जैन, श्रीमती मीना
जैन, मनोज जैन सहित अनेकों गणमान्यों की उपस्थिति में कैलेण्डर का विमोचन
संपंन हुआ। कैलेण्डर में विशेष रूप से कुंडलपुर तीर्थ प्रिंट मेकिंग विद्या
के विजुअल पेंटिंग आर्टिस्ट आदर्श पंलदी की कलाकृतियों का भी
दृश्यांकन किया गया है। ज्ञात हो कि आदर्श पलंदी ने देश विदेश की अनेकों
पेंटिंग गैलरी व एक्जीवीशन में स्थान बनाकर दमोह व प्रदेश का नाम रोशन किया
है।
0 Comments