Header Ads Widget

मुनि संघ का हुआ मंगल मिलन, मंगल प्रवचन.. बांसा मे उदार सागर जी का मुनि दीक्षा दिवस.. नरसिहगढ़ में चल रही श्री राम कथा.. नगरपालिका अध्यक्ष ने पार्को में किया पौधारोपण, एकलव्य विवि में पौधारोपण.. MPMSRU के नवीन कार्यालय का उद्धघाटन.. वरिष्ठता बहाली को लेकर सौपा ज्ञापन..

मुनि संघ का हुआ मंगल मिलन, मंगल प्रवचन

दमोह। पथरिया पंचकल्याणक महोत्सव के उपरांत दमोह नगर में मुनि संघ का नगर आगमन जारी है पथरिया से मुनि श्री विशोक सागर जी महाराज एवं मुनि श्री वीश्वत सागर जी महाराज के संघ सहित दमोह नगर आगमन पर आस्तिक सागर जी महाराज के संघ से मंगल मिलन हुआ वहीं समाज के द्वारा भव्य अगवानी की गई अगवानी करने वालों में मुख्य रूप से दमोह दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष सुधीर सिंघई एवं युवा नेता सिद्धार्थ मलैया प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे। 
सागर नाका पर स्थित जिनालय में मुनि श्री ने अपने मंगल प्रवचनओं में कहा कि मनुष्य के अनंत दुखों का कारण अज्ञानता है इसी अज्ञानता के कारण वह भवसागर में गोते लगा रहा है संसार के क्षणिक सुख के लिए वह अनंत सुख का त्याग कर देता है अज्ञानता को दूर करने के लिए जिनवाणी का सहारा लेना होता है इस दुनिया में कोई व्यक्ति अमर नहीं है हमें भी संसार से जाना है यात्रा पर जाने के पहले तैयारी आवश्यक है संसार का प्रयोजन तात्कालिक है जबकि आत्मा त्रिकालिक है अज्ञान भाव जब तक नहीं जाएगा तब तक कल्याण संभव नहीं है मिथ्या तत्व को छोड़ने के लिए मोह और अज्ञान को छोड़ना जरूरी है शाश्वत सुख पाने के लिए अज्ञानता का त्याग करना आवश्यक है।
उदार सागर जी का मुनि दीक्षा दिवस मनाया 
दमोह। परम पूज्य ज्ञान रत्नाकर, विद्यावाग्मी, नगर गौरव आचार्य श्री 108 उदार सागर जी महाराज का मुनि दीक्षा दिवस, उपाध्याय पदारोहण दिवस एवं आचार्य पदारोहण दिवस 19 फरवरी 2023 को आचार्य गुरुदेव उदार सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य मे उनकी जन्मभूमि बांसा तारखेड़ा मे मनाया गया। 
इस अवसर पर मुनिसुव्रत युवा संघ के मीडिया प्रभारी गौरव सिंघई ने बताया कि सर्वप्रथम आचार्य अभिनंदन सागर जी एवं आचार्य विद्या सागर जी के चित्र का अनावरण और दीप प्रज्जवलन किया गया। फिर आचार्य गुरुदेव का पाद प्रक्षालन किया गया और मुकेश जी हरदी एवं आदीश जैन ने अपनी स्वर लहरियों से आचार्य श्री की संगीत मय पूजा एवं आरती कराई। इसके उपरांत आचार्य श्री उदार सागर जी एवं मुनि श्री  उपशांत सागर जी की मंगल देशना का लाभ उपस्थित जन समुदाय को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर समाज के सभी लोग उपस्थित रहे।
सेवा तो सेवा होती है, प्रभु की हो माता पिता गुरू की हो- पं.नीलमणि दीक्षित
दमोह।
श्री रामकथा आयोजन समिति द्वारा नरसिहगढ़ के श्रीराम मंदिर में चल रही श्री राम कथा के आठवें दिवस ग्राम पंचायत के आसपास के अनेकों ग्रामों से आये कथा श्रोताओं को कथा श्रवम कराते हुए पं.नीलमणि दीक्षित ने कहा कि निराशा में रामभक्ति ही आशा की किरण बनाती है सुखमय स्वर्ग की राह भी रामभक्ति ही दिखाती है तो यदि आप रद्युनाथ जी के प्रेम में डुबे रहोगें तो हमारी राह आसान हो जायेगी। 
एक बार प्रभु श्रीराम जो आसमान में चंद्रमा को सुग्रीव विभीषण हनुमान एंव अनुयायियों के साथ देख रहे थे तो उन्होनें पूछा कि बताओ चंद्रमा में यह दाग कैसा है तो सुग्रीव बोले सरकार चंद्रमा पर पृथ्वी की परछाई पड़ रही है विभीषण बोले इसको राहु ने मारा है उसी का नीला निशान है शायद रावण ने विभीषण को लात मारकर भगाया था उससे वह यह तर्क दे बैठे किंतु चंद्रमा में अमृत भरा है उसी की किरणों के माध्यम से पृथ्वी पर अमृता वर्षा होती है और हमारी फसले गेंहू चना चावल एवं अन्य पुष्ट होते है।
श्री हनुमान जी ने भी कहा कि चन्द्रमा में जो नीला दाग है वह यह है कि आप चन्द्रमा के ह्दय में विराजे है और आपका रूप श्याम है यही बजह है कि चन्द्रमा नीला दाग लिये और प्रभु श्रीराम मुस्करा उठे रामकथा में नवीन तिवारी, अतुल्य टंडन, सतीश दुबे, दीपक सिंघानियां, अशोक ठाकुर सहित अनेक ग्रामवासियों की उपस्थिति रहीं। रामकथा का आज सोमवार को भव्य समापन किया जायेगा।
शासन के निर्देशानुसार वृक्षारोपण कार्यक्रम 
दमोह।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्राकृतिक संरक्षण में वृक्षों की महत्वता एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रदेश व्यापी वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 19. 02. 2021 से प्रतिदिन पौधारोपण करने का संकल्प किया था उसी के 2 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश के पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने हेतु सभी जिलों में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसी के तहत दमोह में रविवार को नगर के नेहरू पार्क डायमंड पार्क केंद्रीय विद्यालय के पीछे राजनगर दीनदयाल पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू वीरेंद्र राय शामिल हुई उनके द्वारा नेहरू पार्क में पौधारोपण किया गया कार्यक्रम में प्रभारी सीएमओ रितु पुरोहित नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी उपयंत्री मौजूद रहे।
एकलव्य विश्वविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम
दमोह एकलव्य विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकल्प के तहत प्रदेश के हरित क्षेत्र में वृद्धि कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने व प्रकृति को प्राणवायु से समृद्ध रखने हेतु जन सहभागिता के माध्यम से व्यापक वृक्षारोपण अभियान "अंकुर कार्यक्रम" की शुरुआत प्रदेश के मुख्यमंत्री के आह्वान पर किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति श्रीमती पूजा मलैया, श्रीमती रति मलैया ने वृक्षारोपण कार्यक्रम से सभी को जुड़ने के लिए प्रेषित करते हुए पर्यावरण के प्रति सचेत रहने के लिए आगाह किया। कुलपति प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शैलेन्द्र जैन एवं कला एवं मानविकी संकाय के प्रमुख डॉ. आर सी जैन की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
 पौधरोपण के बाद कुलपति ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा पर्यावण को स्वच्छ एवं समृद्ध बनाने के लिए व्यापक वृक्षारोपण अभियान अंकुर कार्यक्रम के तहत 5 जून 2021 से मुख्यमंत्री द्वारा आरम्भ किया गया। इसी कड़ी में 19 फरवरी 2021 से प्रतिदिन पौधा लगाने का जो संकल्प लिया गया था, उसके दो वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश व्यापी वृक्षारोपण कार्यक्रम को विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सहयोग से सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. हृदय नारायण तिवारी, डॉ. सुधीर गौतम एवम विभिन्न विभागों से डॉ.वंदना पांडेय, डॉ. महेश पटेल, यशवंत पटेल, परवीन नाज, राज कुमार राजपूत, रुकेश साहू, बबली लोधी, आकृति नामदेव एवं सभी विभागों के विद्यार्थियों के साथ-साथ स्वयं सेवकों की उपस्थिति रही।
MPMSRU के नवीन कार्यालय का उद्धघाटन...     
दमोह। रविवार को मध्यप्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटटेटिव यूनियन के नवीन कार्यालय का शुभारंभ   यूनियन की महिला शक्ति Mr लता हज़ारी, नीलू बेन, पूजा श्रीवास्तव के कर कमलो के द्वारा किया गया।  उद्धघाटन के पश्चात् एक बैठक का भी आयोजन किया गया जिसमे यूनियन अध्यक्ष कॉम ऋषि तिवारी ने सभी सदस्यों को सम्भोधित किया।
यूनियन सचिव कॉम, साहिब खान ने भी अपने विचार रखे।   उपाध्यक्ष कॉम, पंकज सेन, कॉम, शौरभ खरे कॉम, अरुण गुप्ता, कॉम वेंकटेश शर्मा ने भी बैठक को सम्बोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बड़ी संख्या मे सदस्यों की सहभागिता रही। कॉम, किशोर असाटी शेख रहीम ने सभी का आभार व्यक्त किया।
वरिष्ठता बहाली को लेकर सौपा गया ज्ञापन..
दमोह। आज वरिष्ठता बहाली मंच के तत्त्वाधान में द्वतीय चरण के अंतर्गत जिला मुख्यालय पर कलेक्टर  महोदय को  मुख्यमंत्री के  नाम ज्ञापन सौपा गया जिसमें अध्यापक संविदा शिक्षक गुरुजियों को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता बहाल करने ज्ञापन सौपा गया  शिक्षको में वरिष्ठता बहाली को लेकर शासन के प्रति भारी आक्रोश देखने मिला सेकड़ो की संख्या में शिक्षक त्रिरमूर्ति पार्क बेला से रैली के माध्यम से कलेक्ट्रेट  नारे वाजी के साथ पहुचे ओर सभा की जिसमे उद्वोदन मनोहर दुबे आरिफ अंजुम ब्रजेश शर्मा एवं अजेंन्द्र सिंह राजपूत दिया गया
 
ज्ञापन में जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह देवेंद्र ठाकुर खिलान सिंह धर्मेंद्र यादव सहित अजय जैन जिला अध्यक्ष डी सी बेन मीडिया प्रभारी नीरज नायक प्रह्लाद ठाकुर जितेन्द्र सिंह राजपूत गुड्डा ठाकुर के एल चौकसे रुद्र प्रकाश अवस्थी महेन्द्र पांडेय विष्णु शर्मा अम्रत लाल अहिरवार पुष्पेंद्र सोनी आनंद पटेल ईश्वर गोस्वामी ओसब सिंह राजपूत ताहिर खान विपिन तिवारी धीरेंद्र दुबे संजय मिश्रा शैलेन्द्र जैन नरेंद्र ठाकुर राजेन्द्र शुक्ल दीपेंद्र  रतले राजेश उपाध्याय किशोर दुबे महेंद्र दीक्षित अतुल सिंघई राजेन्द्र सिंह अफजल खान अरविंद चौरसिया कम्मू पटेल मनोज जैन परमलाल अहिरवार राममिलन उपाध्याय ओमपाल सिंह रवि पाठक  महिला शक्ति किरण उपाध्याय सीमा जैन चारुलता ठाकुर विनीता जैन सावित्री  ठाकुर संगीता मुंडा मालती रैकवार आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments