Header Ads Widget

बूंदावहू मंदिर से मां बड़ी देवी मंदिर तक कलश शोभायात्रा की धूम.. देवी चित्रलेखा जी के मुखारविंद से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ.. इधर यूथ क्लाइमेट कॉन्क्लेव दिल्ली में यूथ अचीवर्स कृष्णा पटैल ने किया प्रदेश एवं जिले का नेतृत्व..

 कलशयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

दमोह। नगर की आस्था की केन्द्र बिन्दु मां बड़ी देवी मंदिर में देवी चित्रलेखा जी के मुखारविंद से होने वाली श्रीमद्भागवत कथा कि  भव्य कलशयात्रा स्थानीय बूंदावहू मंदिर से प्रारंभ हुई जो उमा मिस्त्री तलैया, बड़ा पुल, महाकाली चौराहा, गौरीशंकर तिगड्डा से होकर मां बड़ी देवी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा प्रारम्भ हुई। इस दौरान कलशयात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रीमद्भागवत कथा  25 मार्च से  03 मार्च 2023 तक चलेगी‌ और 04 मार्च को हवन पूजन और प्रसाद वितरण किया जाएगा।
 कलशयात्रा में मुख्य जजमान श्रीमती सुमन देवी राय ने विधिवत पूजन किया। पहले दिन देवी चित्रलेखा ने भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि जिस तरह गंगा मैया प्राचीन हो सकती है, पुरानी नहीं हो सकती, उसी प्रकार श्रीमद् भागवत कथा गंगा भी प्राचीन है, कभी पुरानी नहीं हो सकती। श्रीमद् भागवत कथा चंद्रमा की चांदनी है। इसका प्रकाश चंद्रमा की चांदनी की तरह जीवन के हर कठिन समय में शीतलता प्रदान करती है।केवल ज्ञान ही एक ऐसा अक्षय तत्त्व है, जो कहीं भी किसी अवस्था और किसी भी काल में मनुष्य का साथ नहीं छोड़ता।
उन्होंने कहा कि मन आपका है। आप इसे जहाँ चाहें लगाएं। चाहें तो इसे प्रभु भक्ति में समर्पित करे या चाहें तो विषय भोगों में लगा लें। मन की प्रकृति नीच है। इसे केवल बुरे कर्म ही अच्छे लगते हैं। यह जानबूझ कर अमृत को त्याग हर प्रकार की विषय-वासना में लिप्त रहता है। मन वासनाओं का मुरीद है। ध्यान, सत्संग और सिमरन इसके शत्रु हैं। यह परमात्मा से दूर भागता है। अगर जीवन में सुख शान्ति चाहिए, आनन्द चाहिए, उत्सव चाहिये तो परमात्मा ही एक सहारा है।

यूथ क्लाइमेट कॉन्क्लेव दिल्ली में यूथ अचीवर्स कृष्णा पटैल ने किया प्रदेश एवं जिले का नेतृत्व

दमोह। पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर यूरोपीय संघ यूनिसेफ इंडिया, ऊर्जा संसाधन संस्थान टैरी सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओ के समन्वय से जलवायु परिवर्तन को लेकर देश की राजधानी दिल्ली के भारतीय पर्यावास केंद्र में तीन दिवसीय यूथ क्लाइमेट कॉन्क्लेव 2023 का आयोजन किया गया जिसमें मध्यप्रदेश एवं दमोह जिले का नेतृत्व छात्र क्रांति दल एवं छात्र सर्व कल्याण समिति अध्यक्ष यूथ अचीवर्स कृष्णा पटैल ने किया।
यूथ अचीवर्स कृष्णा पटैल ने अपने वक्तव्य में कहा कि मैं भारत देश के ह्रदय मध्यप्रदेश से आया हूँ, मैं एक ऐसे प्रदेश आता हूँ जहाँ देव श्री जागेश्वर नाथ जी बांदकपुर में विराजमान हैं जिन्हें 13 ज्योतिर्लिंग की संज्ञा दी गई है,जहाँ कुण्डलपुर में माता रूक्मिणी का एक मठ, तो बड़े बाबा का प्रसिद्ध तीर्थ है,जहाँ महाकाल लोक महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उज्जैन है, जहाँ देश का पहला ऐसा राज्य है जहाँ मेडिकल की पढाई को हिन्दी में लागू किया गया है, जहाँ देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर है,जहां प्रकृति संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंकुर अभियान के अंतर्गत एक योजना बनाई जिसके अंतर्गत प्रतिदिन एक पौधा रोककर प्रदेश और देशवासियों को प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हैं हमारी संस्था द्वारा दमोह जिले में पौधा बैंक बनाकर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण महाअभियान चलाया जाता है जो अनवरत निरंतर जारी है साथ ही वेस्ट प्लास्टिक का एकत्रीकरण कर आम जनमानस को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाता है।
 कोरोना वैश्विक महामारी ने हमें प्रकृति से छेड़खानी करने पर दुष्परिणाम बताएं हैं शासन प्रशासन के समन्वय के साथ आम जनमानस की क्या सहभागिता हो सकती है यह हम सभी को सुनिश्चित करना पड़ेगा अच्छे कार्यों को करने के लिए अनेक प्रकार की कठिनाइयां होती है परंतु हम सभी को यह सोचकर अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ना होगा कि गुलाब का फूल कांटों के बीच अपनी जगह बनाता है उसी प्रकार कमल का फूल कीचड़ में खिलता है नकारात्मक विचारों को त्यागकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ हमें आगे बढ़ना होगा तभी हम पर्यावरण को साफ और स्वच्छ करके अपने आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ और सुंदर वातावरण उपलब्ध करा सकेंगे।

Post a Comment

0 Comments