Header Ads Widget

पीजी कॉलेज में उर्जा साक्षारता अभियान तहत प्रतियोगिता, पर्यावरण स्वच्छ रखने वृक्षारोपण.. उत्कृष्ट विद्यालय में समान नागरिक संहिता पर वाद विवाद प्रतियोगिता.. दीपक जैन सेमरा युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश समन्वयक नियुक्त..

 उर्जा साक्षारता अभियान तहत प्रतियोगिता..

दमोह। आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश भोपाल के आदेशानुसार पीजी कॉलेज मे विद्युत ऊर्जा साक्षरता के तहत डॉ के पी अहिरवार के मार्गदर्शन एवं डॉ आर के व्यास के नेत्रत्व में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमे निबंध प्रतियोगिता में प्रज्ञा साहू ने प्रथम गौरव राठौर ने द्वितीय प्रिंस अवस्थी एवं विपिन भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

स्लोगन राइटिंग में अंजलि रजक ने प्रथमए रूबी मेरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया पेंटिंग में महिमा सोनी ने प्रथम हेमश्री अहिरवार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वाद विवाद प्रतियोगिता में विपिन भारती ने प्रथम प्रिंस सेन ने द्वितीय एवं रितु पोरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज़ में टीम ए ने प्रथम टीम सी ने द्वितीय एवं टीम बी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ प्रियंका चौहान प्रो एकता मसीह डॉ बीडी रैकवार डॉ जितेंद्र चौधरी प्रो विनोद साहू प्रो अनिल यादव एवीएम डॉ के के कोरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पीजी कॉलेज दमोह में किया गया वृक्षारोपण.. राज्य के हरित क्षेत्र में वृद्धि कर प्रदेश के पर्यावरण को स्वच्छ रखने व प्रकृति को प्राणवायु से समृद्ध रखने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन के दिशा निर्देशानुसार व्यापक वृक्षारोपण अभियान अंकुर कार्यक्रम विश्व पर्यावरण दिवस 2021 से प्रारंभ किया गया है। 

इसी कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनसीसी के कैडेट्स एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ केपी अहिरवार वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अनीता नायक एनसीसी अधिकारी डॉ कुंवर सिंह बामनिया मीडिया प्रभारी डॉ के के कोरी एनएसएस अधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार चौधरी प्रोफेसर जितेंद्र धाकड़ डॉ मीरा माधुरी महंत डॉ कीर्ति काम दुबे डॉ पुरूषोत्तम प्रजापति प्रोफेसर पूजा सिकरवार के साथ वृक्षारोपण का कार्य किया। साथ ही साथ महाविद्यालय के परिसर में साफ.सफाई भी की गई।

प्राचार्य डॉ के पी अहिरवार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मानव को स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता एवं पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन हेतु प्रयास करने की सख्त आवश्यकता है एवं इसके लिए वृहद स्तर पर समाज के सभी लोगों को साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। ऐसा करने पर ही हम पर्यावरण परिवर्तन आदि समस्याओं से लड़ने में कामयाब हो सकते हैं।

 उत्कृष्ट विद्यालय में वाद विवाद प्रतियोगिता..  

दमेाह। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ भोपाल द्वारा आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता भारत में समान नागरिक संहिता के पक्ष और विपक्ष के रूप में किया गया। प्रतियोगिता के नोडल जी पी पटेल ने बताया कि दमोह विकासखंड के  7 स्कूलों के 7  छात्र  ने पक्ष  में  और 7 छात्र विरोध करते दिखे। जहां संविधान की नीति निर्देशक की धारा 44 का हवाला देते हुए सभी लोगों के लिए शादी, तलाक, गोदनामा और संपत्ति के समान नियम बनाए जाने की वकालत करते दिखे वही संविधान के अनुच्छेद 25 का हवाला देते हुए अलग-अलग धर्मों के लोगों के धार्मिक रीति-रिवाजों में अनावश्यक दखल  बताते हुए इसका विरोध करते दिखे
निर्णायक के रूप में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एस.एल. अहिरवार, जे पी बी  विद्यालय के प्राचार्य डीके मिश्रा और हाई स्कूल आनू के प्राचार्य डीपी वर्मा एवं व्याख्याता आर पी पटेल उपस्थित रहे। प्रथम पुरस्कार के सत्येंद्र पटेल शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह दूसरा पुरस्कार के विजेता विशाल रायकवार सीएम राईज विद्यालय दमोह रहे। तीसरा पुरस्कार दीपक अठ्या  शासकीय हायर सेकेन्डरी विद्यालय जोरतला रहे।जिनहे क्रमश 2000, 1500, 1000 की नगद राशि और सर्टिफिकेट दिए गए। प्रतियोगिता मे राजेश सोनी, प्रशांत खरे अरविंद खरे, नितेश दीमा आरवी सिंह, रिचा धगट, कुलदीप जैन पुष्पेंद्र गुप्ता एवं उत्कृष्ट विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
दीपक जैन सोशल मीडिया प्रदेश समन्वयक बने
दमोह। युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अखलेश यादव , प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया , युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष अखलेश शर्मा व प्रदेश युवा कांग्रेस संघठन मंत्री प्रशांत पाराशर की अनुसंशा पर पथरिया निवासी दीपक जैन ( सेमरा ) को युवा कांग्रेस सोशल मीडिया का प्रदेश समन्वयक मनोनीत किया है।

दीपक जैन ने नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग से सक्रीय राजनीति की शुरुवात की इसके बाद सोशल मीडिया का विधानसभा अध्यक्ष , जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस सोशल मीडिया व विधानसभा उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस के पद पर रहते निरंतर कांग्रेस पार्टी की विचार धारा को मजबूत किया।दीपक जैन की निरन्तर पार्टी के प्रति समर्पित मेहनत को देखते हुए युवा कांग्रेस संघठन ने यह बड़ी जिम्मेदारी सौपी है। प्रदेश समन्वयक नियुक्त होने के बाद लगातार दीपक जैन को लगातार शुभकामनाएं प्राप्त हो रही।

Post a Comment

0 Comments