Header Ads Widget

अज्ञात चोरो ने की 11 KB विद्युत लाइन की चोरी.. भगवान वामन देव जन्मोत्सव पर सर्व ब्राह्मण समाज की वाहन रैली 26 को.. अमृत कलश में मिट्टी अर्पित कर मौसीपुरा में किया वीरों को नमन.. हिन्दी पखवाड़े में हिन्दी लेखिका संघ की गोष्ठी..

अज्ञात चोरो ने की 11 KB विद्युत लाइन की चोरी

दमोह। 19 सितम्बर 2023 की रात्रि में तेंदुखेड़ा से निकले 11 KB शैलवाड़ा फीडर की सहजपुर टैपिंग के 9 पोल के लगभग 3ाउ लंबे तार अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिये गये है जिस कारण ग्राम 27 मील सहजपुर पाड़ाझिर जरूवा बारह इमलीडोल एवं हाथीडोल की सप्लाई प्रभावित हुई है। उक्ताशय की जानकारी कार्यपालन यंत्री विद्युत वितरण कंपनी ओपी सोनी ने देते हुए बताया इससे विद्युत वितरण कंपनी को 4.5 लाख रुपये की क्षति हुई है। उन्होंने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

भगवान वामन देव जन्मोत्सव पर वाहन रैली 26 को

दमोह। भगवान वामन देव के जन्मोत्सव को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक परशुराम भवन में संपन्न हुई। जिसमें भगवान विष्णु के पांचवे अवतार वामन भगवान का प्रकट उत्सव समारोह वामन् द्वादशी पर ब्राह्मण समाज के द्वारा बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया..
26 सितम्बर 2023 को दोपहर 3 बजे से दमोह के प्यासी मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः प्यासी मंदिर में समापन होगा। जहॉ भंडारे/ प्रसाद वितरण किया जायेगा। बैठक में बडी संख्या में समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं की उपस्थिति रही। 
अमृत कलश में मिट्टी अर्पित कर वीरों को नमन.
दमोह। मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र दमोह जिला युवा अधिकार सुधीर सिंह एवं तेजखान के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रूबी राय द्वारा ग्राम पंचायत मौसीपुरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया..
जिसमें पंचायत सचिव लक्ष्मण सिंह लोधी सहित ग्रामीणों ने नेहरू युवा केंद्र के अमृत कलश में मिट्टी को अर्पित कर वीरों को नमन किया। इस दौरान प्रमुख रूप से सचिव लक्ष्मण सिंह लोधी, रूबी राय, पूरन सिंह, शिव सिंह, राजकुमार सिंह सहित अनेक ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही|
हिन्दी पखवाड़े में हिन्दी लेखिका संघ की गोष्ठी 
दमोह।
सरस्वती कन्या विद्यालय में सभा कक्ष में नर्मदा सिंह एकता के आयोजकत्व में संस्था संरक्षक कुसुम खरे “श्रुति“ के मुख्यातिथ्य, संस्था सचिव डा. प्रेमलता नीलम के विशिष्टातिथ्य एवं संस्था अध्यक्ष पुष्पा चिले की अध्यक्षता में हिन्दी लेखिका संघ दमोह की हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत काव्य गोष्ठी सम्पन्न हुई। प्रथम चरण में वार्षिक कार्यक्रम के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। सुभद्राकुमारी चौहान पर केन्द्रित स्मारिका सुरम्या पर नर्मदा सिंह एकता ने कहा कि सुभद्रा जी का व्यक्तित्व और कृतित्व नारी जगत के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने पढा मैं हिन्दी हूँ, तुलसी, कबीर, सूरदास की वाणी हूँ। मनोरमा रतले ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सुरम्या पढकर नारी शक्ति का एहसास होता है। उन्होंने पढा आन वान शान हमारी जान है हिन्दी, वतन के लिए वरदान है प्यारी हिन्दी। उमा नामदेव बोलीं यह संस्था और सुरम्या वटवृक्ष है और हम सब इसकी डालियां हैं। रचना पाठ करते हुए कहा हिन्दी में माटी की खुशबू, हृदय स्नेह और सम्मान।

सुनंदा जैन ने कहा कि सुरम्या पत्रिका से रचनात्मक भावनाएँ जाग्रत होतीं हैं। हिन्दी भाषा है सहज सरल सबसे प्यारी सबस न्यारी। आराधना राय ने पढा हमारे रक्त में संवेदना है, हम समृद्ध हैं, हम कोई और नहीं हम हिन्दी हैं। जेबा खान ने पढा एक अधूरा गीत हूँ, याअनसुना संगीत हूँ। पद्मा ओजेन्द्र तिवारी ने पढा साहित्य अमर है हिन्दी का, बहती रस छंद की धारा है, गीता त्रिवेदी ने पढा बजाती वीणा मधुर सुखकारी, खनकता गीत है हिन्दी हमारी। डॉ नीलम ने पढा हिन्दी भाषी हम हिन्द वतन, हिन्दी भाषा को शत शत नमन। अध्यक्षीय उद्ववोधन में पुष्पा चिले ने वार्षिक कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए सभी बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि आप सबके सहयोग से ही हमारा कार्यक्रम भव्य एवं सफल होता है। हिन्दी पर दोहा प्रस्तुत किया विदा करो अब पाहुनी, हुआ बहुत सत्कार, हिन्दी सांसों में बसे, सबका एक विचार। सरस्वती वंदना पद्मा तिवारी ने प्रस्तुत की। संचालन मनोरमा रतले ने किया। डा नीलम ने आभार व्यक्त किया। बडी संख्या में बहनों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments