Header Ads Widget

समनापुर में क्षमावाणी पर निकली श्री जिनवाणी पालकी, राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह हुए शोभायात्रा में शामिल.. पुरैना तालाब पर चल रहा पितृतर्पण- पं.राहुल शास्त्री.. केएन कालेज में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन..

 समनापुर में क्षमावाणी पर निकली श्री जिनवाणी पालकी

दमोह। समनापुर पर्वाधिराज पर्युषण पर्व समापन के अवसर पर ग्राम समनापुर तारण तरण दिगंबर जैन समाज के द्वारा श्री जिनवाणी शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें 16वीं शताब्दी के महान संत श्रीमद जिन तारण तरण मंडलाचार्य महाराज द्वारा रचित ग्रंथादिराज को विराजमान कर ग्राम के प्रमुख मार्गो से शोभायात्रा निकाली गई जो कि पुनः चैत्यालय पहुंची जहा श्री जिनवाणी जी  का तिलक,आरती की गई।
 शोभायात्रा के दौरान समाज के लोगो के द्वारा पालकी जी की जगह जगह आरती उतारी गई। तेंदूखेड़ा नवीन बालिका मंडल के द्वारा डीजे के धुन पर नृत्य करते हुए मनमोहक प्रस्तुति दी गई। दिनारी भजन मंडल के द्वारा शानदार भजनों का गायन किया गया।
शोभा यात्रा में शामिल लोगो का जगह जगह स्वागत किया।   
              
राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी हुए शोभायात्रा में शामिल.. जैन समाज द्वारा आयोजित क्षमावाणी कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति, पर्यटन एवम धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, राघवेन्द्र सिंह लोधी ऋषि भैया, ग्राम के जनपद सदस्य सरपंच, के अलावा आसपास के गांव के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर श्री लोधी ने कहा की जैन समाज के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आकर मुझे प्रसन्नता हुई..
जैन समाज द्वारा मनाए जाने वाली क्षमावाणी अनुशरण योग्य जिसमे हम एक दूसरे से बीते दिनों हुई गलती की हाथ जोड़कर क्षमा मांगते है। मैं भी आपका विधायक हूं यदि मुझसे भी जाने अनजाने में कोई गलती हुई हो तो मुझे क्षमा करे। 
सकल तारण तरण जैन समाज के द्वारा पात्रभावना का आयोजन किया गया साथ ही कार्यक्रम को सफल एवम भव्यता प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया गया।          
पुरैना तालाब पर चल रहा पितृतर्पण- पं.राहुल शास्त्री.. दमोह। पुरैना तालाब पर चल रहा पितृतर्पण पं.राहुल शास्त्री द्वारा सनातन धर्म के अनुयायीओ को जल तर्पण कराते हुए शास्त्री जी ने बताया की इन पंद्रह दिनों मे पितर मृत्युलोक पर आते है अपने पुर्वजो के आत्मा की शांति के लिये लोग तर्पण करने आते है एवं उन्होंने बताया की धर्मशास्त्रों के अनुसार जो शरीर दिखाई देता है, उसे स्थूल शरीर कहा जाता है, और जो शरीर अदृश्य है, वह सूक्ष्म शरीर कहलाता है। स्थूल शरीर पंचतत्व, अग्नि, पृथ्वी, वायु, जल, आकाश से निर्मित है।
जब आत्माआत्मा के साथ पंचतत्व एक-दूसरे में अन्तर्निहित होकर मानव पिण्ड की रचना करते हैं। प्राचीन दृष्टांत अनुसार एक बार पांचों तत्व अग्नि, पृथ्वी, वायु, जल, आकाश के बीच बहस होने लगी। वायु ने कहा कि मनुष्य मेरे कारण ही जीवित रहता है, मेरे जाते ही क्षण भर में उसकी जीवन लीला समाप्त हो जाती है। यह सुनकर पृथ्वी तत्व बोला, मेरे कारण ही शरीर अस्तित्व में है, मेरे न होने पर मानव का अस्तित्व ही समाप्त हो जाता है। इस पर जल तत्व ने कहा, जीवन का आधार तो जल ही है। भौतिक स्थूल शरीर से निकल जाती है तो पंचतत्व का अपना कोई पृथक अस्तित्व नहीं रहता है।अग्नि तत्व ने अपना पक्ष रखते हुए कहा, मैं न रहूं तो यह शरीर क्षणभर में ठंड़ा हो जाए। आकाश तत्व ने कहा, मेरी उपयोगिता का मूलयांकन तुम सब की पहुंच से परे है, समस्त सूक्ष्म शक्तियों का संचालन मैं ही तो करता हूं। पांचों तत्वों का संवाद आत्मा बैठी-बैठी सुन रही थी, आत्मा ने शरीर से जैसे ही पलायन किया, पांचों तत्वों से बना शरीर बिखर गया।
पंचतत्व समझ गए कि मानव शरीर में आत्मा ही प्रधान है। मरणोपरान्त आत्मा का अस्तित्व यथावत बना रहता है। जीवित और मृत भेद मात्र स्थूल जगत तक ही सीमित रहता है, सूक्ष्म जगत में सभी जीवित हैं। आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करने का पर्व पितृपक्ष है। होगी पितरों की सद्गति तो मिलेगी आपको समृद्धि- जो लोग किसी भी कारण अथवा किसी भी धारणा, मान्यता के चलते मृत्यु के बाद आत्मा के अस्तित्व अथवा पितृ आदि को नहीं मानते हैं, उन्हें भी पितृ पक्ष में पितरों के निमित्त श्राद्ध आदि कर्म करना चाहिए। इससे स्वयं के घर-परिवार का कल्याण होता है। जब पितरों को सद्गति मिलती है तो उनकी संतान पृथ्वी पर खूब फलती-फूलती है।
केएन कालेज में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन..  दमोह। शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय दमोह में आज दिनांक 20 सितंबर 2024 को रेड रिबन क्लब एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.एल. जैन के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें मुख्य जिला चिकित्सालय से डॉ. मनीष संगतानी एवं सिविल सर्जन डॉ. राकेश राय ,श्रीमती बबीता चौबे नर्सिंग ऑफिसर एवं उनकी सहयोगी टीम में डॉ. मानवी मेंदीरत्ता, डॉ. लावोनी मंडल, डॉ. संजना मोसेस, प्रभात नामदेव के द्वारा छात्राओं का स्वास्थ्य जांच किया गया।
जिसमें वजन, रक्तचाप, मधुमेह, दांतो एवं हाथों की स्वच्छता के साथ सामान्य जांच की गई। जिसमें कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती सुरेखा बडोले एवं समिति सदस्य डॉ आराधना ,श्रीवास सुश्री प्रिया थापा उपस्थित रही। मंच का संचालन डॉ.अवधेश जैन द्वारा किया गया कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अरुणा एम जैन, डॉ.असलम खान ,डॉ प्रणव मिश्रा, श्रीमती प्रीति वर्मा , डॉ,.दीपक कुमार सैनी, डॉ चंद्रशेखर राठौड़ ,डॉ दिनेश पटेल डॉ अजय सिंह ठाकुर, श्रीमती कल्याणी राय सुश्री, डॉ. हरनाम राय श्रीमती अनुभा तिवारी आरती सोनी एवं बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments