Header Ads Widget

सिध्द चक्र विधान के अंतिम दिन 1024 अर्घ्य समर्पित, विश्व शांति महायज्ञ और शोभायात्रा से समापन आज.. शिवनगर पंचकल्याणक समिति ने मुनि श्री को श्रीफल भेंट किए.. सिंग्रामपुर मे पिछिका परिवर्तन 24 को..

 सिध्द चक्र विधान के अंतिम दिन 1024 अर्घ्य समर्पित

दमोह। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर जी मे आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं मुनि श्री सुब्रत सागर जी महाराज के सानिध्य में श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन भक्ति भाव के साथ चल रहा है। विधान के अंतिम दिन बुधवार को 1024 अर्घ्य समर्पित किए गए। गुरुवार को विश्व शांति महायज्ञ उपरांत श्री जी की शोभायात्रा से कार्यक्रम का समापन होगा।

दिगंबर जैन धर्मशाला प्रवचन हाल परिसर में स्थापित भव्य समोसारण में चल रहे श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान के सातवें दिन भक्ति भाव के साथ 1024 अर्घ्य समर्पित किए गए। इस अवसर पर सुबह श्री जी के अभिषेक उपरांत चार श्रावक जनों मैं शांति धारा करने का सौभाग्य प्राप्त किया। तत्पश्चात मुनि श्री सुब्रत सागर जी ने विधान पूजन प्रारंभ करते हुए सिध्द चक्र महामंडल विधान की महिमा को बताया और इसे पर अवसर के अलावा भी करके धर्मानजन करने को कहा। ब्रह्मचारी स्वतंत्र भैया ने समधुर अर्घ्य चढ़वाते हुए मुलायक श्री पारसनाथ भगवान की चांदी की वेदिका जी के निर्माण हेतु रजत दान हेतु सभी को प्रेरित किया।
शिवनगर पंचकल्याणक समिति ने मुनि श्री को श्रीफल भेंट किए- विधान अवसर पर बुधवार को प्रतिष्ठा कर आशीष शास्त्री, रिंकू खजरी के साथ  शिवनगर पंचकल्याणक समिति के पदाधिकारी नन्हे मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मुनि श्री सुब्रत सागर जी महाराज के समक्ष श्रीफल समर्पित करते हुए शिवनगर में होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सानिध्य प्रदान करने का निवेदन किया। साथ ही प्रतिष्ठाचार्य सुरेश शास्त्री एवं अन्य भैया जी से भी निवेदन किया गया। उल्लेखनीय की शिवनगर में नवीन विद्यालय निर्माण अवसर पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 4 दिसंबर से प्रारंभ हो रहा है। आयोजन समिति के प्रमुख सुनील डबुलया ने बताया कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के अंतिम आशीर्वाद प्राप्त पंच कल्याणक में आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आशीर्वाद से निर्यापक श्रमण श्री अभय सागर जी महाराज संघ का सानिध्य प्राप्त हो रहा है। जिनके दमोह आगमन को लेकर जोरदार तैयारी भी चल रही हैं। पंचकल्याणक को लेकर आयोजन समिति की बैठकों का दौर भी लगातार जारी है।
विधान सभापन पर 24 शांति धारा, हवन, शोभायात्रा आज-

श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान सानंद संपन्न होने के साथ गुरुवार को प्रातः 7 बजे से जैन धर्मशाला परिसर में एक साथ 24 शांति धारा मुनि श्री सुब्रत सागर जी महाराज के मुखारविंद से संपन्न होगी। इसके बाद विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन होगा तत्पश्चात 9.30 बजे से श्री जी की शोभायात्रा सिटी नल से प्रारंभ होगी। जो पुराना थाना, टॉकीज, सराफा, घंटाघर, पलन्दी मंदिर, धगट चौराहा, चौधरी मंदिर बड़ा मंदिर होते हुए सिटी नल पर संपन्न होगी। नन्हे मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नवीन निराला ने सभी कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील सकल जैन समाज से की है। विधान सानंद संपंन होने पर समाजसेवी अरविंद इटोरिया परिवार की ओर से त्यागी वृति भोजनालय में विधानकर्ताओं को सुबह के भोजन का निमंत्रण भी दिया गया है। वहीं आज श्री महेश बड़ुकल की ओर से विधानकर्ता समाजजनों का सामूहिक भोज संपंन हुआ।

सिंग्रामपुर मे सिद्ध चक्र मंडल विधान में राजा हरिश्चंद्र की नाटक की प्रस्तुति.. दमोह।आचार्य 108 विद्यासागर महाराज एवं नवाचार 108 समय सागर महाराज के आशीर्वाद से सिंग्रामपुर मे सिध्दचक्र महा  महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 105 मां साकारमति माताजी के सानिध्य में संजय भैया मुरैना वालों की मार्गदर्शन में विधान के तीसरे दिन 128 अर्घ चढाये गये कोटा से आए हुए संगीतकार द्वारा अपनी ही मनमोहक प्रस्तुति दी जा रही है..
कार्यक्रम में सुबह अभिषेक शांतिधारा विधान माता जी के मांगलिक प्रवचन आज मुखारविंद से बताया गया सिद्धों की आराधना से बड़े-बड़े कष्ट दूर हो जाते हैं जैसे मैना सुंदरी ने अपनी दिन तपस्या करके सिध्दो की आराधना कि अपने पति श्रीपाल सहित 700 कुड़ियों का  कष्ट रोग दूर किया था  मंगल प्रवचन सुनने का सौभाग्य प्राप्त नगर वासियों को हो रहा है साध्यकालीन महाआरती का सौभाग्य मनोज सिघई प्राप्त हुई वहीं महाआरती पात्र एवं कुबेर को साथ मे बाग्गी मे बिठाकर घर से पंडाल तक गाजे बाजे धूमधाम के साथ ले जाया जाता है..
शामकालीन रात्रि में सागर से कलाकार मयूर जैन की टीम द्वारा स्वार्थ के संसार पर विशेष प्रस्तुति दी गई, राजा हरिश्चंद्र नाटक पर दिल्ली से पहुंचे कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत की गई मंच पर एक से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं रविवार 24 तारीख को भव्य  पिछिका  परिवर्तन संजय भैया मुरैना वालों के सानिध्य में 105 माँ साकारमति माताजी एवं संघ की पिछिका का परिवर्तन का कार्यक्रम संपन्न होगा।

Post a Comment

0 Comments