सिध्द चक्र विधान समापन पर श्रीजी की शोभायात्रा
दमोह। आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं मुनि श्री सुब्रत सागर जी महाराज के सानिध्य में श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हें मंदिर में आयोजित श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आज भक्ति भाव के साथ समापन हो गया इस अवसर पर श्रीजी की भव्य शोभायात्रा भी नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई।
जैन धर्मशाला प्रवचन हाल परिसर में 14 से 21 नवंबर तक आयोजित श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान के समापन अवसर पर गुरुवार को सुबह श्री जी के अभिषेक को प्रात मुनि श्री सुब्रत सागर जी महाराज के मुखारविंद से 24 शांति धाराएं संपन्न हुई। श्री सिद्ध चक्र का सामूहिक पूजन करके विधान संपन्न किया गया। तत्पश्चात ब्रह्मचारी स्वतंत्र भैया रोहित भैया पंडित सुरेश शास्त्री ने विश्व शांति महायज्ञ संपन्न कराया।
जिसमें तीन अलग अलग हवन कुंड में विधान
के महापात्राओं तथा सिंगल सिंगल कुंडों में इंद्र इंद्राणियों के द्वारा
आहुतियां देकर विश्व में शांति की कामना की गई।इस अवसर पर सिटी नल से श्री
जी की शोभायात्रा निकाली गई। मुनि श्री के सानिध्य में भव्य विमान जी में
श्री जी को विराजमान करने का सौभाग्य मनीष बजाज राजश्री परिवार ने प्राप्त
किया।इस दौरान रास्ते में जगह-जगह रंगोली सजाकर तथा आरती करके विमान में विराजमान श्री जी की अगवानी की गई।
शोभायात्रा मैं सबसे आगे डीजे की धुन पर भक्ति मंगल गीतों पर श्रावक जन नाचते झूमते चल रहे थे। इसके
पीछे सात बग्गियों विधान के महापात्रा अपने परिवार के साथ शोभायात्रा की
शोभा बढ़ा रहे थे। सबसे आगे सौधर्म इंद्र बने हर्षित किराना परिवार की
बग्गी चल रही थी। इसके पीछे भरत चक्रवर्ती शिखर चंद रेखा जैन, इसके बाद
क्रमशः महायज्ञ नायक राजेन्द्र अटल मनीषा जैन, यज्ञनायक, अशोक जैन बरांडा,
श्रीपाल मैना सुंदरी गिरीश नायक मनीषा एवं कुबेर यंत्र राजू ममता नायक
बग्गी में सवार थे।
सिटी नल से पुराना थाना टॉकीज
सराफा घंटाघर पलंदी मंदिर धगट चौराहा चौधरी मंदिर बड़ा मंदिर होते हुए
शोभायात्रा सिटी नल पहुचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर मुनि श्री सुब्रत सागर
जी महाराज के प्रवचन का लाभ ही सभी को प्राप्त हुआ तथा विधान में सहयोग
करने वालों का सम्मान आयोजन समिति की ओर से नन्हे मंदिर कमेटी के अध्यक्ष
नवीन निराला एवं पदाधिकारी द्वारा किया गया।
निर्यापक श्रमण श्री अभय सागर महाराज संघ की दमोह में मंगल आगवानी आज.. दमोह।
समाधिष्ट आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री समय सागर जी
महाराज के शिष्य निर्यापक मुनि श्री अभय सागर जी का 22 नवंबर सुबह 8 बजे
संघ सहित दमोह नगर में भव्य मंगल प्रवेश होने जा रहा है। इस अवसर पर सकल
जैन समाज द्वारा जबलपुर नाका कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने भव्य अगवानी की
जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मुनि श्री अभय सागर जी महाराज
के मंगल सानिध्य में पुलिस कंट्रोल रूम के पीछे शिवनगर में नवीन जिनालय का
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समारोह 3 से 9 दिसंबर तक भव्यता के साथ
आयोजित किया जा रहा है। जिसको लेकर नगर की जैन समाज के बीच उत्साह पूर्ण
पूर्ण माहौल बना हुआ है। महोत्सव के सयोजक सुनील डबोल्या ने बताया
कि आयोजन की लगभग सभी तैयारियां पूर्णता की ओर है तथा विभिन्न समितियां का
गठन करके जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।
मुनि श्री अभय सागर जी महाराज का
शाहपुरा भिटोनी में चातुर्मास संपन्न होने के उपरांत पाटन तेंदूखेड़ा
अभाना होते गुरुवार शाम मारुताल टोल प्लाजा पर दिगंबर जैन पंचायत के
अध्यक्ष सुधीर सिंघई, नन्हे मंदिर अध्यक्ष नवीन निराला, बांदकपुर मंदिर
अध्यक्ष सुनील डबोलिया सहित बड़ी संख्या में समाज जनों द्वारा अगवानी की गई।
मुनि संघ का रात्रि विश्राम अग्रवाल फार्म हाउस पर चल रहा है। जहा अधिक से
अधिक संख्या में वैया वृत्ति के लिए पहुंचने और शुक्रवार सुबह ठीक 8
कलेक्ट्रेट के सामने भव्य अगवानी के लिए पहुंचने की अपील सकल जैन समाज से
की गई है।
सिंग्रामपुर विधान में दिल्ली के कलाकार ने प्रस्तुति दी.. सिंग्रामपुर में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज एवं नवाचार 108 समय सागर महाराज के आशीर्वाद से सिध्दचक्र महा महामंडल विधान का आयोजन चल रहा है। साकारमति माताजी के सानिध्य में संजय भैया मुरैना वालों की मार्ग दर्शन में विधान के पांचवे दिन 256 अर्घ चढाये गये। कोटा से आए हुए संगीतकार द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। सुबह अभिषेक शांतिधारा विधान माता जी के मांगलिक प्रवचन में "सिद्धों कि आराधना करने से शारीरिक मानसिक आर्थिक कष्ट दूर हो जाते हैं" साध्यकालीन महा आरती का सौभाग्य सौधर्मेंद्र नरेंद्र जैन को प्राप्त हुई वहीं महाआरती पात्र एवं महायज्ञ नायक को साथ मे बाग्गी मे बिठाकर घर से पंडाल तक गाजे बाजे धूमधाम के साथ ले जाया जाता है।
वही शाम कालीन रात्रि में जयपुर से कलाकार टीम द्वारा मां की ममता बेटे का बलिदान पर विशेष प्रस्तुति दी गई वहीं राजा हरिश्चंद्र नाटक पर दिल्ली से पहुंचे कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत की गई मंच पर एक से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं ।
0 Comments