तहसील मैदान पर समरसता कार्यक्रम सोमवार को
दमोह।
स्वावलंबी भारत अभियान के तहत नगर के तहसील मैदान में आयोजित किए जा रहे
11 दिवसीय स्वदेशी मेले के पूर्व सोमवार को आयोजन समिति द्वारा समरसता
कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मेला परिसर में सर्वधर्म सद्भाव
और समरसता के लिए आराधना की जाएगी। कार्यक्रम में सुबह 10 बजे सिक्ख समाज
द्वारा अरदास की जाएगी, इसके पश्चात 11 बजे से भक्तें, दोपहर 2 बजे जैन
समाज द्वारा भक्तांबर पाठ, शाम 5 बजे भजन और शाम 6 बजे, गणेश अथर्व शीर्ष,
हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। समरसता कार्यक्रम समिति की
ओर से डॉ. मोनिका पालिवाल, श्रीमति स्मिता शेन्डे, श्रीमति मंजू
राजपूत,श्रीमति शुभ्रा जैन, श्रीमति नीता मिश्रा ने सभी से समरसता आयोजन
में उपस्तिथि की अपील की है।
उद्यमी उद्योग सम्मेलन का आयोजन 20 नवंबर को.. दमोह।
लघु उद्योग भारती नगर दमोह की मासिक बैठक में कार्यकारिणी के सभी सदस्यों
की उपस्थिति में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया है कि आगामी 20 नवंवर को
दोपहर 1बजे से उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नवीन उद्योग
लगाने के लिए आवश्यक विभाग के अधिकारी एवं बैंकर्स का मार्गदर्शन प्राप्त
होगा।
इस आयोजन के समन्वयक बहिन श्रीमती मनोरमा रतले
जी को नियुक्त किया गया है सभी से सहयोग की अपेक्षा है। तद्उपरांत दीपावली
मिलन समारोह के रुप में मिष्ठान ग्रहण कर बैठक का समापन किया गया। बैठक
में मुख्य रूप से लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष सेवंत जैन गुजराती
सचिव दिलेश चौधरी कोषाध्यक्ष पंकज अरोरा उपाध्यक्ष श्रीमती मनोरमा रतले
उपाध्यक्ष चंद्रभान पटेल स सहसचिव सचिंद्र जैन बैठक आयोजक संदेश चौधरी
संदीप चौरसिया श्री राम जैन अंकित खरे सहित बड़ी संख्या में युवा उद्यमियों
की उपस्थिति थी।
के.सी. अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष वैश्य महासम्मेलन.. दमोह।
वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमाशंकर जी गुप्ता
पूर्व कैबिनेट मंत्री, श्री सुधीर अग्रवाल प्रदेश संगठन मंत्री की सहमति
श्री सुरेश सोनी प्रदेश महामंत्री श्री राकेश अग्रवाल संभाग अध्यक्ष श्री
सुशील गुप्ता जिला प्रभारी की अनुशंसा से श्री के सी अग्रवाल रिटायर्ड एस
डी ओ को जिला अध्यक्ष दमोह मनोनीत किया गया.. उनके मनोनयन पर निवर्तमान
अध्यक्ष श्री पदम इटोरिया ने बधाई दी एवं जुगल अग्रवाल युवा संभाग प्रभारी,
ऋतु अग्रवाल महिला संभाग अध्यक्ष, सुनीता गुप्ता महिला अध्यक्ष,
सत्यनारायण असाटी नगर अध्यक्ष, विकास अग्रवाल युवा अध्यक्ष, राजकुमार
नामदेव युवा नगर अध्यक्ष, सी के अग्रवाल, महेंद्र गुप्ता, गणेश अग्रवाल एवं
सभी इकाई के पदाधिकारी गण, तहसील इकाई एवं वैश्य बंधुओं ने अपनी
शुभकामनाएं प्रेषित करी।
राजुल की पुण्यतिथि पर बच्चो को खाद्य सामग्री वितरित.. दमोह।
नगर के युवा सुमित गौतम राजुल की आज शनिवार 09 नवंबर को पुण्यतिथि के अवसर
पर परिवारजनों ने शासकीय स्कूल में पहुंचकर उसकी याद में खाद्य सामग्री का
वितरण किया गया। नगर की फुटेरा वार्ड 4 स्थित कछियाना प्राथमिक शाला में
अध्ययनरत स्कूली बच्चों को राजुल की याद में खाद्य सामग्री बिस्कुट, टॉफी,
चिप्स व अन्य सामग्री प्रदान कर उसे याद किया गया। इस अवसर पर जगदीश गौतम,
अनुराग, आयुष गौतम, संचित अग्रवाल, आशुतोष, बीके तिवारी, शीतल रजक, विकास
सोनी, धनीराम सहित स्कूल के शिक्षक शिक्षकों की उपस्थिति रही।
लीनेस मैत्री क्लब ने मनाया दीपावली उत्सव.. दमोह।
लीनेस मैत्री क्लब दमोह द्वारा बीच शहर स्थित एक बैंक्वेट हाल में दीपावली
उत्सव बहुत हर्षोल्लास से पारंपरिक रूप से मनाया गया। जिसमें सदस्य
महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी दीप नृत्य एवं अन्य प्रस्तुति
दी। मनमोहक रंगोली के साथ दिए सजाकर कार्यक्रम में चार चांद लग गए। राम
आयेंगे जैसी मनमोहक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। आज के दीप
पर्व की थीम मराठी पारंपरिक वेशभूषा रखी गई। जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साह
से हिस्सा लिया। भिन्न भिन्न प्रांतों से होकर भी मैत्री क्लब में अनेकता
में एकता प्रगाढ़ है। दीप पर्व पर स्नेह मिलन कार्यक्रम में पूजा सचदेव, आशा
अग्रवाल, अन्नू खुराना और सुधा मिश्रा और वर्षा अरोड़ा की विशेष भूमिका
रही। अध्यक्ष रोजी बग्गा ने कहा कि दीपावली का पर्व प्रमुख और महत्वपूर्ण
त्योहारों में से एक है, जो हमारी परंपरा और संस्कृति की आभा बिखेरता है।
इसके साथ ही सभी को दीप पर्व पर बहुत शुभकामनाएं प्रेषित की।





0 Comments