Header Ads Widget

ओजश्विनी पर एक्सीलेंस में मेगा इवेंट का आयोजन.. श्रद्धा पूर्वक मनाया श्री गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व.. रंग चौपाल नाटय समारोह का तीसरा संस्करण आज.. सहकारिता में नवाचार टेक्नोलॉजी पर कार्यक्रम.. बच्चों के बीच पॉलीथिन उन्मूलन जागरूकता..

 ओजश्विनी पर एक्सीलेंस में मेगा इवेंट आयोजन

दमोह शहर के इंग्लिश मीडियम स्कूल ओजाश्विनी पार एक्सीलेंस मे अतुल भारत की थीम पर मेगा इवेंट का आयोजन किया गया जिसमें भारत के सभी राज्यों को विशेष रूप से उनके वेशभूषा, संस्कार,गायन, भोजन, संस्कृति, भाषा को ध्यान में रखते हुए झांकिया तैयार की गई, अतुल्य भारत के मेगा इवेंट का सफल निर्देशन, पूजा मलैया, रति मलैया जी के सफल निर्देशन में और साथ में स्कूल की प्राचार्य अंजलि सुंदरम के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के पशुपालन मंत्री लखन पटेल,दमोह विधायक जयंत मलैया, ओजस्वनी समदर्शी न्यास की अध्यक्ष डॉक्टर सुधा मलैया, विवेक सेंडेय जी , एकलव्य विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉक्टर पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉक्टर प्रफुल्ल शर्मा, ओजस्विनी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शमा जे पी खानम, की गरिमायी में उपस्थिति रही, अतुल्य भारत की थीम में राज्यों की जो झांकियां बनाई गई थी उसमें महाराष्ट्र प्रथम स्थान पर रहा, इस कार्यक्रम में समस्त स्टाफ की का कर्मचारियों की सलाहनीय उपस्थिति रही, कार्यक्रम का सफल मंच संचालन भरत राय ने किया
श्रद्धा पूर्वक मनाया गया श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व.. दमोह। सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव जी का 555 वाँ प्रकाश पर्व बहुत ही मान सत्कार से आज दमोह की समूह संगत द्वारा मनाया गया। गुरु नानक देव के वाणी से निकला हर एक शब्द अमृत के समान है, उनके विचार हमारे जीवन में सुख और शांति लाते हैं। एक ओंकार सतिनाम, करता पुरखु निरभऊ। निरबैर, अकाल मूरति, अजूनी, सैभं गुर प्रसादि।। अर्थात भगवान एक हैं जो सत्य हैं जो निर्माण करता हैं जो निडर हैं जिसके मन में कोई बैर नहीं हैं, जिसका कोई आकार नहीं हैं, जो जन्म मृत्यु के परे हैं जो स्वयं ही प्रकाशित हैं इनके नाम के जप से ही उसका आशीर्वाद मिलता हैं। 
गुरु नानक देव जी की शिक्षा का मूल निचोड़ यही है कि परमात्मा एक, अनन्त, सर्वशक्तिमान, सत्य, कर्त्ता, निर्भय, निर्वर, अयोनि, स्वयंभू है। वह सर्वत्र व्याप्त है। इस प्रकार गुरु ने अपनी आध्यात्मिक यात्राओं के जरिये विभिन्न स्थानों पर समाज के विभिन्न वर्गों को मानवता के एकसूत्र में पिरोने का अद्भुत और अकल्पनीय प्रयास किया। गुरु नानक देव जी के दर्शनों से कभी पवित्र हुए इन स्थानों को आज गुरु नानक देव जी के आदर्शों पर चलने की महती आवश्यकता है। आतंकवाद और सामाजिक कटुता से जूझते लोगो के लिए गुरु नानक देव जी के उपदेश आज और अधिक प्रासांगिक हैं।
गुरुनानक देव का संदेश’एक पिता एकस के हम बारिक’, ये उपदेश हमें शिक्षा देता है कि दुनिया में सभी इंसान एक समान हैं, एक ही पिता की संतान हैं, आज गुरु साहिबान की शिक्षा को आत्मसात करके अपना, समाज और राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की जरूरत है। इंदरजीत सिंह अरोरा ने बताया की।  इस अवसर पर आज गुरुद्वारा में श्री सहज पाठ साहिब जी की समाप्ति उपरान्त रागी जत्था भाई जसपाल सिंह जी द्वारा एवम् गुरुनानक स्कूल के बच्चों द्वारा शबद कीर्तन गुरबानी से संगत को निहाल किया। समाप्ति उपरांत गुरु का अटूट लंगर सभी धर्म प्रेमियों के लिये वरताया गया। जिसमें लगभग 5000 लोगों ने लंगर छका। इसमें दमोह की समूह संगत का भरपूर सहयोग रहा। गुरद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष स.बलबीर सिंह सलूजा अतः सचिव अमरजीत सिंह छाबड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया। 
रंग चौपाल नाटय समारोह का तीसरा संस्करण 16 को.. दमोह मुक्ति सामाजिक एवं सांस्कृतिक मंच के द्वारा आगामी 16 नवंबर शाम 7.30 बजे अस्पताल चौराहा मानस भवन में रंग चौपाल नाटय समारोह का तीसरा संस्करण होने जा रहा है जिसमें दमोह की रंगकर्मी अपना जौहर दिखाएंगे रंग चौपाल नाटक समझ में इस बार रंग कर्मियों के द्वारा फणीश्वर नाथ रेणु द्वारा लिखित नाटक पंचलाइट का मंचन किया जाना है..
जो की कहानी है गांव के सीधे साधे लोगों की और एक सीधी सादी प्रेम कहानी जो की जात बिरादरी के चक्कर में फंसकर परेशान हो जाती है कहानी जात बिरादरी से ऊपर उठकर हल्के-फुल्के व्यंग्यों और आमोद प्रमोद के द्वारा एक गांव का सजीव चित्रण करती है मुक्ति मंच ने सभी रंग प्रेमीयो से आग्रह किया है सभी रंग प्रेमियों कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम का गौरव बढ़ाएं।
आम जन मानस आगे आये और सहकारिता से लाभ उठाये - संजीव दुबे.. दमोह। सहकारी सप्ताह अंतर्गत बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बनगांव में जिला सहकारी संघं के तत्वाधान में सहकारिता में नवाचार टेक्नोलॉजी एवं सुशासन विषय पर लक्ष्मीनारायण खंपरिया, उप सरपंच के मुख्य आतिथ्य आलोक जैन की अध्यक्षता व मयंक तिवारी, राधिका बाहने समिति प्रबंधक मुड़िया के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वागत जगदीश विश्वकर्मा जूनियर समिति प्रबंधक, भूपेंद्र सिंह व गुमान सिंह ने किया।
संचालन जिला सहकारी संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजीव दुबे ने किया। समिति के बारे में जानकारी समिति प्रबंधक संगीता ने देते हुए बताया कि समिति की सदस्यता 1822 है नगदी ऋण 1,49,65,000 करोड़ वितरित किया गया, व खाद 12,26,135 का वितरित किया गया है। इस अवसर पर संजीत दुबे ने विभिन्न प्रकार की सहकारी समितियांे की विस्तार से जानकारी देते हुए आम जनमानस से सहकारी समिति बनाकर लाभ उठाने की बात कही। 
बच्चों के बीच प्लास्टिक एवं पॉलीथिन उन्मूलन पर जागरूकता कार्यक्रम..  दमोह। बाल दिवस के अवसर पर प्रयास पर्यावरण संस्था ने अपने प्लास्टिक एवं पॉलीथिन उन्मूलन अभियान के अंतर्गत स्थानीय आचार्य सौभाग्य सागर जे.ई.एस. इंग्लिश स्कूल में पहुंचकर जागरूकता कार्यक्रम किया। प्रयास की प्रेरणा से विद्यालय के लगभग 200 बच्चे पानी की खाली बाटलों में घर में एकत्रित की गई पॉलिथीन को भरकर लाये। इस प्रयोग के लिए ड्रा के माध्यम से तीन बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी के रूप में संतोष कुमार जैन ने सामान्य ज्ञान पर आधारित एक प्रश्न मंच का आयोजन किया जिसमें 10 बच्चों का चयन कर उन्हें पुरस्कार दिए गए।
उक्त कार्यक्रम के बाल दिवस कार्यक्रम को जोड़ते हुए विद्यालय की शिक्षिकाओं ने दिव्यांगों की समस्या और उनके प्रति समाज और लोगों के नजरियों को रेखांकित करती हुई एक रोचक प्रभावी एवं बेहतरीन नाटक प्रस्तुत किया, जिनकी उपस्थित जनों ने भूरी भूरी प्रशंसा की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों मे मैं राष्ट्रीय भक्ति पर आधारित गीतों की प्रस्तुति की सराहना की। कार्यक्रम में प्रयास के डॉक्टर अनिल चौधरी, प्रदीप कुमार अग्रवाल, डॉक्टर एलसी जैन, शाला समिति के मंत्री अजीत मोदी, पत्रकार गणेश अग्रवाल, पंकज जैन आदि की विशेष उपस्थिति रही। प्राचार्य नितिन वर्मा ने अपने उद्बोधन में प्रयास के अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय में बच्चों द्वारा प्लास्टिक एवं पॉलीथिन उन्मूलन के कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments