आदयंत मोहन वर्मा ने अंडर 12 की प्रतिष्ठित भास्कर ट्रॉफी में भाग लिया.. दमोह। दमोह
के आशुतोष वर्मा टोनू के बेटे आदयंत मोहन वर्मा ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन
अंडर १२ की प्रतिष्ठित भास्कर ट्रॉफी में भाग लिया। आशुतोष एवं उनके पिता
वरिष्ठ साहित्यकार सत्यमोहन वर्मा भी अपने समय में दमोह क्रिकेट में काफ़ी
सक्रिय रहे। आदयंत मोहन ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क (शिवाजी
पार्क) में हुए मैच में ओपनर के तौर पर बल्लेबाजी की। छत्रपति शिवाजी
महाराज पार्क भारतीय क्रिकेट के उद्गम स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। यह आठ
क्रिकेट क्लबों का घर है, जिनमें अन्ना वैद्य और रमाकांत आचरेकर जैसे क्लब
शामिल हैं, जिन्होंने भारत के लिए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी तैयार
किए हैं। यहां प्रशिक्षण लेने वाले कुछ प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं सचिन तेंदुलकर,
अजीत वाडेकर, विजय मांजरेकर, एकनाथ सोलकर, चंद्रकांत पंडित, लालचंद
राजपूत, संदीप पाटिल, अजीत अगरकर, प्रवीण आमरे, विनोद कांबली और अजिंक्य
रहाणे शामिल है।
संस्कार धानी के हिंदी महाकुंभ में ओजेन्द्र तिवारी को हिंदी साहित्य सेवी सम्मान.. दमोह।
कला वीथिका रानी दुर्गावतीसंग्रहालय भंवरलाल गार्डन जबलपुर मध्यप्रदेश में
ओजेन्द्र तिवारी एवं पदमा तिवारी दमोह को मध्यप्रदेश हिन्दी महाकुंभ 2025
में हिन्दी साहित्य सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान
धर्मप्रकाश वाजपेयी अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई हिंदी संस्थान व
प्रेरणाश्रोत प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में
देश के विभिन्न भागों से आए व संस्कारधानी के हिंदी प्रेमियों ने एक स्वर
में हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु शंखनाद किया। आयोजक प्रेरणा हिन्दी
प्रचारिणी सभा संस्थापक कवि श्री संगम त्रिपाठी, संयोजक सशक्त हस्ताक्षर
संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी, स्वागताध्यक्ष मदन श्रीवास्तव,
वरिष्ठ साहित्यकार, प्रदीप मिश्र अजनबी दिल्ली, सीमा शर्मा मेरठ, एल. जैन,
अरविंद तिवारी, प्रभा बच्चन श्रीवास्तव, श्रीमती मीना भट्ट, श्रीमती
सिद्धेश्वरी सराफ, शीलू, ऋषिराज रैकवार, पुरुषोत्तम भट्ट, अमर सिंह वर्मा,
रश्मि पांडेय शुभि, विवेक शैलार, सीमा तिवारी, ए. के. पांडेय, आदि की
सहभागिता रही। इस उपलब्धि पर इंजीनियर अमर सिंह राजपूत पीएस परिहर रामकुमार
तिवारी बीएम दुबे पुरषोत्तम असाटी आदि ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
गायत्री शक्तिपीठ पथरिया कृषि भवन में प्रशिक्षण केंद्र हेतु कलेक्टर को ज्ञापन.. दमोह।
मध्य प्रदेश शासन कृषि विभाग के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन
बोर्ड भोपाल द्वारा पथरिया विधानसभा स्तरीय कृषक संगोष्ठी भवन सह
विश्रामालाय का निर्माण वर्ष 2012 में गायत्री शक्ति पीठ सिद्ध पहाड़ी
पथरिया पर करोड़ों की लागत से निर्माण कराया गया था यह विशाल भवन इस आधार
पर तैयार हुआ था कि इसमें किसानों को अनेक प्रकार के प्रशिक्षण समय-समय पर
दिए जाएंगे।
परंतु शासन प्रशासन की उदासीनता के कारण उस भवन का किसी भी
प्रशासनिक स्थाई कार्य में उपयोग न होने के कारण अब धीरे-धीरे खंडहर के रूप
में परिवर्तित होता जा रहा है। पथरिया क्षेत्र से
विधायक रहे और तत्कालीन कृषि मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया के अथक प्रयासों
से यह भवन स्वीकृत होकर बना था जिसका लाभ जिले वासियों को मिलना था परंतु
ऐसा नहीं हुआ। उक्त विषय को लेकर यूथ अचीवर्स एवं छात्र सर्व कल्याण समिति
के अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कलेक्टर सुधीर कोचर को पत्र सौंप कर आग्रह किया
है कि उक्त भवन के संरक्षण और संवर्धन हेतु जिला स्तर का प्रशिक्षण केंद्र
बनाए जिससे भवन का संरक्षण हो सके। यह पथरिया
विधानसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा प्राकृतिक और सौंदर्य से भरा क्षेत्र है इस
क्षेत्र में पर्यटन की दृष्टि से इसे विकसित करने हेतु अपार संभावनाएं भी
हैं।
0 Comments