पावापुरी अहिंसा रथ यात्रा की वसुंधरा नगर जैन मंदिर में भव्य अगवानी
दमोह।
भगवान महावीर के 2550 वे निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष्य में दिल्ली से दमोह
तक पहुंची पावापुरी अहिंसा रथ यात्रा का वसुंधरा नगर में बहुत उत्साह
पूर्वक स्वागत किया गया वसुंधरा नगर के श्रद्धालुओं ने रात्रि में आरती की
एवं प्रातः काल अभिषेक एवं शांति धारा का सौभाग्य अर्जित किया सोधर्मइंद्र
बनकर महेश जैन एवं पंडित प्रेमचंद जैन जिनेंद्र जैन सुनील वेजीटेरियन
संदीप अभाना ने आदि ने इंद्र बनकर अभिषेक करने का सौभाग्य अर्जित किया
शांति धारा करने का सौभाग्य निर्मल कुमार जैन वेजीटेरियन परिवार जिनेंद्र
जैन संदीप भारिल परिवार एवं ऋषभ निखिल सचिन डिप्टी कलेक्टर परिवार को
प्राप्त हुआ।
कुंडलपुर कमेटी के पूर्व प्रचार मंत्री
एवं श्रावक कल्याण समिति के सचिव सुनील वेजीटेरियन ने कहा कि इस अहिंसा रथ के प्रवर्तन से भगवान महावीर स्वामी के अमर
संदेश जियो और जीने दो का प्रसारण सारे विश्व में हो रहा है इसे धर्म की
माहिती प्रभावना हो रही है जैन धर्म के जन-जन में प्रचार हेतु इस तरह के
माध्यम मानवता के कल्याण एवं विश्व शांति के लिए आवश्यक है हम सबको 500
वर्ष से अधिक प्राचीन भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा के दर्शन एवं अभिषेक
शांति धारा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है इस मौके पर आदिनाथ दिगंबर जैन
मंदिर वसुंधरा नगर समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गण की उपस्थिति रही।सगरा में मुनि संघ के सानिध्य में सिद्धचक्र महामंडल विधान सम्पन्न.. दमोह:
जैन समाज की आध्यात्मिक एवं धार्मिक परंपराओं में अत्यंत महत्वपूर्ण
सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ किया गया। यह
विधान सर्वसिद्धिदायक और मंगलकारी माना जाता है, जिसका प्रमाण महासती मैना
सुंदरी द्वारा किए गए अनुष्ठान से उनके पति राजा श्रीपाल के कुष्ठ रोग के
समाप्त होने की कथा से मिलता है।
विधान का शुभारंभ भगवान के अभिषेक, पूजन
एवं शांतिधारा से हुआ। इस दौरान अजित कुमार जैन (बरगी) एवं परिवार, पदम चंद
जैन (पिंटू जैन) और परिवार को शांतिधारा का सौभाग्य प्राप्त हुआ। संध्या
काल में भगवान की महाआरती में सोनू जैन, मोनू जैन, गुनू जैन एवं जैकी जैन
परिवार को विशेष अवसर मिला। सिद्धचक्र महामंडल विधान के दौरान संत शिरोमणि
आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री प्रबुद्ध सागर जी
महाराज ने मंगल प्रवचन दिए। उन्होंने बताया कि सिद्धचक्र विधान न केवल
आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है, बल्कि यह जीवन में आने वाली
सभी बाधाओं को दूर करने का दिव्य माध्यम भी है। कार्यक्रम में बाल
ब्रह्मचारी सुमत भैया (भोपाल) के कुशल निर्देशन में धार्मिक अनुष्ठान
संपन्न हुए। इस महाआयोजन में सगरा, रिछई, परस्वाहा, बनवार, जबेरा, नोहटा,
दमोह, जबलपुर, भोपाल एवं इंदौर से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कोदू लाल जैन, मानक जैन, दयाचंद जैन, जयकुमार
जैन, जिनेश जैन, देवेंद्र जैन, अनिल जैन, कमलेश जैन, नीरज सिंघई, मयंक जैन
आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस विधान के दौरान अष्ट द्रव्य पूजन, जाप,
आराधना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। विधान की पूर्णाहुति
के साथ संपूर्ण समाज ने विश्व शांति और कल्याण की कामना की।
जैन मिलन वरिष्ठ शाखा की बैठक.. दमोह। जैन मिलन वरिष्ठ शाखा की बैठक शाखा
के कार्यकारी अध्यक्ष वीर अखिलेश जैन (पंडित जी) की अध्यक्षता में, मार्गदर्शक वीर डॉ एल सी जैन के निज निवास पर दीप दीपायन एवं महावीर वंदना
के साथ आयोजित की गई, सर्व प्रथम शाखा मंत्री वीर संतोष जैन ने पूर्व
बैठक् का वाचन एवं संक्षिप्त समीक्षा कर आज की बैठक में प्रस्तावित विंदुओ
की जानकारी दी गई,क्रमशरूचर्चा प्रथम विंदु राष्ट्रीय अधिवेशन अलीगढ़ हेतु
अतिवीर ऋषभ जैन (एस एम) एवं वीर यूं सी जैन साब ने सहमति दी गई, द्वितीय
विंदु,शाखा के आगामी सत्र हेतु कार्य कारणी के चुनाव पर चुनाव अधिकारी
आदरणीय पदम चंद जैन जुझार ने शाखा के चुनाव हेतु पदाधिकारियों को निर्धारित
कार्य एवं उनके दायित्वों की जानकारी दी एवं उपस्थित सभी वीर बंधुओं के
विचार सुने, वीर के सी जैन ने शाखा के कुछ अनुपस्थित सदस्यों एवं पूरी
उपस्थिति न होने से पूर्ण निर्णय आगामी बैठक जो की शीघ्र ही आयोजित की जाय,
उसमें निर्णय लेने हेतु प्रस्ताव रखा, सदस्यों ने उनकी बात का समर्थन
किया जिस पर माननीय चुनाव अधिकारी जी ने आगामी बैठक में चुनाव सम्पन्न
कराने हेतु निर्णय लिया, केंद्र के निर्देशानुसार भगवान आदिनाथ जी के जन्म
कल्याणक भी महावीर भगवान के जन्म कल्याणक की तरह,पूर्ण हर्षाेल्लास से
मनाने हेतु निर्णय लिया, अंत में बैठक आयोजक डॉ एल सी जैन एवं उनकी
वीरांगना आदरणीय किरण जी की 50वीं मंगल-परिणय वर्षगांठ दिवस पर सभी वीर
बंधु वीर इंजी. आर के जैन साब, ललित जैन सराफ, नेम चंद भिड़ा जी यू सी जैन,
पारस जैन, राजीव जैन ने शेर शायरी, गाने, एवं वीर के सी जैन मोदी संदीप जैन
एवं अखिलेश पंडित जी ने ढोलक की थाप पर दादरे, गारी एवं मनोरंजक गानों से
सभी ने हर्ष एवं सदभावना पूर्वक आनंद के साथ मांगलिक शुभकामनाएं दी अन्त
में अतिवीर ऋषभ जैन (एसएम) ने उपस्थित सभी वीर बंधु एवं बैठक आयोजक वीर एवं
वीरांगना के द्वारा की गई शानदार व्यवस्था पर पुनः शुभकामनाएं प्रेषित
करते हुए आभार प्रकट कर, अरिहंत वन्दना के साथ बैठक सम्पन्न की।
विप्र, पुरोहित संघ की बैठक में अजय गर्ग को अध्यक्ष बनाया गया.. दमोह।
मां बड़ी देवी प्रांगण में विप्र पुरोहित संघ की बैठक संपन्न हुई जिसमें
छोटे सरकार जै जै की सानिध्य में एवं समस्त विप्रो के द्वारा नव नियुक्त
अध्यक्ष के पद पर अजय गर्ग को नियुक्त किया गया। पं चंद्र गोपाल
पौराणिक बड़े महाराज ने बताया कि पुजारी पुरोहित संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष
को बहुत-बहुत बधाई और होली मिलन समारोह की भी बहुत-बहुत सभी दमोह वासियों
को शुभकामनाएं, इसी उपलक्ष्य में मां बड़ी देवी प्रांगण में फूल होली का आयोजन किया गया।समस्त पुजारी पुरोहित संघ के सभी लोगों ने और समस्त
मंदिर के पुजारियों की भी उपस्थित रही। और वही बधाई देने बालो में पंडित
सुनील शास्त्री, पंडित महिमानंद शास्त्री, आशीष कटारे, कैलाश प्यासी, मोनू
पाठक, रवि शास्त्री मिक्की शास्त्री, सुदर्शन पाठक, अमित शास्त्री, सत्यम
मिश्रा, अंकुर दुबे, केशव रावत, गोपाल रावत, शारदा गर्ग, मनमोहन शास्त्री,
ठाकुर महाराज, हरिशंकर पांडे, विनोद पांडे ने बधाई दी। आशुतोष गौतम छोटू
शास्त्री ने सभी का आभार व्यक्त किया।
दिव्यांग बच्चों द्वारा बड़े हर्षाे उल्लास के साथ होली महोत्सव मनाया.. दमोह। होली महोत्सव के उपलक्ष पर निशक्त व्यक्ति
अभिभावक संघ जबलपुर द्वारा संचालित प्रेरणा विशेष शिक्षा संस्थान एवं
पुनर्वास केंद्र में होली महोत्सव का कार्यक्रम नायोजन किया गया जिसमें
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभय कुमार दुबे अध्यक्ष निशक्त व्यक्ति अभिभावक
संघ जवानपुर, श्रीमती बनीता दुबे जी संस्था संचालिका रहे। कार्यक्रम में
अध्यक्ष एवं श्रीमती संचानिका द्वारा दिव्यांग बच्चों अबीर गुलाल लगाकर
होली की ढेर सारी बधाइयां दी साथ में उन्हें रंग बिरंगी पिचकारियों को
देखकर सम्मानित किया एवं दिव्यांग बच्चों ने आकर्षक उपहार प्राप्म कर
प्रसत्रता जाहिर की एवं उपस्थित सभी संस्था के शिक्षक एवं विशेषज्ञयो को
अबीर गुलाल लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किए एवं सम्मानित अतिथियों द्वारा सभी
दिव्यांग बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान किया गया।कार्यक्रम
में उपस्थित अभय कुमार दुबे संस्था अध्यक्ष, श्रीमती अनीता दुबे संस्था
संचालिका नरेंद्र प्रताप सिंह संस्था प्राचार्य बलराम शर्मा ऑफिस सहायक
संदीप कुमार पटेल एवं दीप्ति पटेल सहायक फिजियोवैरेपिस्ट श्रीमती अर्चना
कोरी एवं आकांक्षा रैकवार सहायक शिक्षिका, अभिषेक दुबे सहायक व्यवसायिक
शिक्षक, उद्या नामदेव केवर गिवर, व दिव्यांग बच्ने उपस्थित रहे। उपस्थित
सभी दिव्यांग बच्चों को गुलाल एवं रंग बिरंगी पिचकरिया वितरण कर कार्यक्रम
का समापन किया गया।
कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं
आयोजित.. दमोह। शासकीय
कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के
उपलक्ष में संविधान के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं
आयोजित की गई। संविधान के प्रस्तावना की शपथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ
जीपी चौधरी के द्वारा महाविद्यालय के स्टाफ एवं छात्राओं को दिलवाया गया।
संविधान के प्रति छात्रों को जागरूक करने के लिए ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता
का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान संयुक्त रूप से ईशा सोनकर एवं
नंदनी रैकवार ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान ऋचा अहिरवार एवं तृतीय स्थान
संयुक्त रूप से रानी राज एवं खुशी राजपूत ने प्राप्त किया। भारतीय संविधान
का महत्व के विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम
स्थान दशोदा गोंड, द्वितीय स्थान जानकी अहिरवार तृतीय स्थान संयुक्त रूप से
स्नेहा सोनी एवं मेघा गोंड ने प्राप्त किया। कार्यक्रम
महाविद्यालय के प्राचार्य जी पी चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ रेखा जैन, डॉ एनपी नायक, डॉ अवधेश जैन,
डॉ मालती नायक, श्री बृजेश मौर्य, डॉ पूजा जैन, डॉ राधा ताम्रकार, डॉ
बृजेंद्र कुसमारिया, डॉ प्रणव मिश्रा, डॉ उमेश दीपंकर, डॉ संगीता जग्गी, डॉ
ममता संघी आदि समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।संचालन करते
हुए डॉ. राजेश कुमार पौराणिक ने मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के
प्रति छात्राओं को जानकारी प्रदान किया। समिति सदस्य डॉ. अनुभा सोधिया ने
संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय की छात्राओं करिश्मा राज,
रवीना राजपूत, आस्था दुबे तथा अपर्णा दुबे ने अपने विचार व्यक्त किये।
समिति के सदस्य डॉ. अजय सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ राधा
ताम्रकार, डॉ. प्रीति वर्मा, डॉ. प्रणव मिश्रा, डॉ. असलम खान, डॉ. दिनेश
पटेल, डॉ. आभा अग्रवाल, डॉ. उमेश दीपंकर, डॉ. प्रिया थापा साहित संपूर्ण
महाविद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
0 Comments