Header Ads Widget

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर..पूर्व वित्तमंत्री ने दीदी कैफे का किया शुभारंभ.. जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया महिलाओं का सम्मान.. जिला अधिवक्ता संघ सम्मान कार्यक्रम, भा. मजदूर संघ ने ज्ञापन सौपा.. तेंदूखेड़ा, जबेरा, गैसाबाद में कार्यक्रम..

पूर्व वित्तमंत्री ने दीदी कैफे का किया शुभारंभ
दमोह। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में नया सवेरा संकुल स्तरीय संगठन द्वारा संचालित दीदी कैफ का पूर्व वित्तमंत्री एवं दमोह विधायक श्री जयंत कुमार मलैया द्वारा शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर विधायक श्री जयंत कुमार मलैया ने कहा आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। मध्य प्रदेश शासन की पहल पर अलग.अलग जगहों पर जो महिलाओं के समूह बने हुए हैंए इसी तरीके से दमोह जनपद के समूह ने दीदी कैफे यहां पर प्रारंभ किया है। इसके उद्घाटन करने का स्व.अवसर मिलाए चाय पीने का और सभी बहनों से मिलने का अवसर मिला। उन्होंने सभी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री प्रवीण फूलपगारे एसडीएम श्री आर एल बागरी जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सुशील नामदेव डीपीएम नितेन्द्र अहिरवार शैलेन्द्र श्रीवास्तव मिथलेश सिंह सतीश शर्मा कैफ  संचालक नया सवेरा संकुल स्तरीय संगठन से श्रीमती श्याम विश्वकर्मा श्रीमती ममता लोधी श्रीमती लक्ष्मी लोधी श्रीमती रचना श्रीमती रेणुका श्रीमती विभा तिवारी श्रीमती सीमा लोधी श्रीमती रानी चौबे मनीष तिवारी अजित मोदी विवेक अग्रवाल शेरा जैन आदि उपस्थित थे।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया महिलाओं का सम्मान.. दमोह।  कलेक्टर दमोह सुधीर कोचर के निर्देशन में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस ष्नारी शक्ति से विकसित भारत थीम पर विशेष जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय प्रधानमंत्री उत्कृष्ट महाविद्यालय  सभागार में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष दमोह प्रीति ठाकुर जनपद पंचायत सदस्य पथरिया संगीता श्रीधर की मौजूदगी रही। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजन एवं वंदना के साथ हुई तत्पश्चात समस्त अतिथि नारी शक्ति का तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया।।  इस अवसर पर कैदों की तलैया की शाला त्यागी 8 बालिकाओं द्वारा बाल विवाह जैसी कुरूति पर कुठारघात करते हुए नाट्य प्रस्तुति दी गई

कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं महिलाओं बच्चों के लिए पोषण बाल विवाह एएनसी एवं अन्य योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आशा आशा पर्यवेक्षक सेक्टर पर्यवेक्षकों एवं एनएनएम को महिला बाल विकास विभाग द्वारा प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर श्रीमती कल्पना पटेल द्वारा लिखित ष्सरदार वल्लभभाई पटेल  पुस्तक का विमोचन किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए श्रीमती सीमा जाट श्रीमती बबली विश्वकर्मा एवं श्रीमती हीरा सिंह लोधी को सम्मानित किया गया।  रोजगार संवर्धन के तहत किशोरी बालिकाओं को सिलाई मशीन एवं ब्यूटी पार्लर किट वितरित की गईं।  सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत हितलाभ भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रवीण फुलपगारे समाजसेवी श्रीमती नर्मदा सिंह एकता श्रीमती कल्पना पटेल अधीक्षक भू.अभिलेख श्रीमती सुरेखा यादव श्रीमती बबली विश्वकर्मा पिरामल फाउंडेशन की श्रीमती गुंजन शर्मा सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग संजीव मिश्रा जिला समन्वयक जन अभियान परिषद सुशील नामदेव पी एन तिवारी सुयश रावत वीरेंद्र जैन कृष्णा पटेल कशिश चौबे श्रीमती रेखा उपाध्याय महिला बाल विकास जिला कार्यालय की टीम सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र.छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन श्रीमती सुषमा जैन द्वारा किया गया।

जिला अधिवक्ता संघ ने सम्मान.. दमोह। जिला अधिवक्ता संघ दमोह के पदाधिकारियो के द्वारा अंर्तराष्ट्रीय राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला अधिवक्ताओ का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उक्त संबंध में संघ के अध्यक्ष कमलेष भारद्धांज उपाध्यक्ष सुरेष कुमार खत्री, सचिव सुधीर पाण्डे ने जानकारी देते हुये बताया कि 8 मार्च को अंर्तराष्ट्रीय राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के समस्त पदाधिकारियो के द्वारा महिला अधिवक्ताओ का पुष्पगुच्छ एवं कलम देकर सम्मानित किया गया

इस अवसर संघ के सचिव सुधीन पांडे ने बताया कि प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंर्तराष्ट्रीय राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन भारत वर्ष में किया गया ,भारत की प्रत्येक महिला हर क्षेत्र आज कदम से कदम मिलाकर चल रही है एवं पुरूषो से किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है। आज भारत के सर्वोच्य पद पर विराजमान राष्ट्रपति माननीय द्रोपती मुर्मू पदस्थ है जो इस बात की पुष्टि करती है कि भारत की नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नही रह सकती है। जिला अधिवक्ता संघ दमोह के द्वारा 8 मार्च 2025 को केन्द्रीय कक्ष में एक समारोह आयोजित कर नारी सम्मान के रूप मे महिला अधिवक्ताओ का सम्मान एवं स्वागत किया गया। सम्मान समारोह के दौरान संघ के समस्त अधिवक्तागण उपस्थिति रही। 

महिला दिवस पर मजदूर संघ ने ज्ञापन सौपा.. दमोह।  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में भारतीय मजदूर संघ द्वारा समस्त देश में महिलाओं के सम्मान में निम्न मांगों को लेकर माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सोपा, ज्ञापन  वालों में प्रमुख रूप से श्रीमती ज्योति चौहान उपाध्यक्ष बीएमएस, धर्मेंद्र चौबे विभाग प्रमुख सागर संभाग, प्रवीण तिवारी जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ के कुशल नेतृत्व में ज्ञापन सोपा गया। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री देवेंद्र चौबे ने बताया कि आज 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं के सम्मान में महिलाओं की कुछ निम्न अनुसार मांगे जिलाधीश महोदय के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को प्रस्तुत की मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिवर्ष 1000 का इंक्रीमेंट दिया जाएगा जो अभी तक नहीं दिया गया कृपया इसको देने का कष्ट करें।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनों को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनों को रिटायरमेंट के पश्चात जीवन याचिका के लिए पेंशन का प्रावधान किया जावे। बीडी कामगार महिलाओं को व्यवसाय के स्थलों पर अथवा बीड़ी कंपनियों में सुरक्षा अलग से महिला टॉयलेट की व्यवस्था होनी चाहिए। सार्वजनिक स्थल ऑन एवं बाजार में, फुटकर विक्रेता महिलाएं जैसे मनिहारी, सब्जी विक्रेता अन्य कार्य में लगी महिलाओं के लिए अलग से टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित किया है। व्यावसायिक स्थलों पर देवदार तक महिलाओं से काम ना लिया जावे। महिला विद्यालय महाविद्यालय में महिला पुरुष की ग्रस्त निरंतर की जावे एवं उनसे संपर्क की व्यवस्था पुलिस के द्वारा स्थापित की जावे। ज्ञापन सौंपने वालों में सर्वश्री अनिल जैन संभागीय सचिव मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ राकेश श्रीवास्तव पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, संदीप चौबे स्वास्थ कर्मचारी संघ, संदीप तिवारी राज्य कर्मचारी संघ शिवाकांत गौतम कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ, श्रीमती चंदाबाई खरे बीड़ी मजदूर संघ, बबली विश्वकर्मा, लीला रैकवार, दुर्गाबाई रिशु, श्रीमती हेमलता बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

तेंदूखेड़ा में महिला सम्मलेन का आयोजन.. दमोह। तेंदूखेड़ा में ग्रामीण विकास समिति के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सम्मलेन का आयोजन कृषि उपज मंडी तेंदूखेड़ा प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर विदिशा की जलवायु परिवर्तन विशेषज्ञ पीयूष यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में तेंदूखेड़ा ब्लॉक के 30 गांवों से 500 से अधिक महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कौशल्या मेंमार, जनपद सदस्य साधना ठाकुर धनगौर लक्ष्मी ठाकुर सहजपुर , प्रभारानी नरगुवा ,  सरपंच सुशील ठाकुर पिंडरई,   आरती ठाकुर नरगुवा , नीता वेन बैलवाड़ा  ऋचा लोधी, डॉ मनीषा कुमारिया अमर वीरांगना रानी दुर्गावती महाविद्यालय की प्रोफेसर, कृषि विस्तार अधिकारी प्रिया तिवारी,  विमला ठाकुर पर्यवेक्षक महिला वाल विकास एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया " हर नारी, बराबर की अधिकारी" विषय पर विचार रखे। साथ ही, जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता पर विशेषज्ञों ने अपने महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए।
प्राकृतिक एवं जैविक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला किसानों को साल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। वहीं, स्वरोजगार में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें सभी ने सराहा।यह आयोजन महिलाओं को प्रेरित करने और उनके योगदान को सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

जबेरा में विशेष ग्राम सभा का आयोजन.. दमोह। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत जबेरा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महिला पंच अनुपमा मिश्रा के द्वारा की गई। सरपंच शिवलाल धुर्वे सचिव कल्लू यादव की विशेष मौजूदगी में महिलाओं को सम्मानित किया गया इसके उपरांत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम एमहिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित जिला स्तरीय वन स्टॉप केंद्र एवं आजीविका मिशन के बारे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरोगी का अभियान आयुष्मान कार्ड आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की गई..

ग्राम में छूटे पात्र परिवारों का स्वसहायता  समूह के माध्यम से शीघ्र समावेशन कर ग्राम को परिपूर्ण करना।ग्राम में महिला परिवारों का समूह में समावेशन व सत्यापन करना ग्राम में गठित स्व सहायता समूह के परिवारों में गैर कृषि उद्यम विकास को आजीविका के स्रोत के रूप में विकसित करना। समूह में जुड़ी महिलाओं को प्राकृतिक एवं जैविक खेती से जोड़ते हुए रासायनिक उर्वरक में उपयोग करने के बारे में चर्चा की गई। स्व सहायता समूह से जुड़ी महिला परिवारों को लखपति श्रेणी में ले जाने के लिए विशेष अभियान पर चर्चा की गई। इस अवसर पर  सुपरवाइजर दीपा कोरी पंच अमित जैन कालू अनीता जैन एआशीष अहिरवाल पंच मनोज सोनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व महिलाओं की उपस्थिति रही। 

गैसाबाद के हाट बाजार के प्रांगण मे कार्यक्रम का आयोजन.. अंतराष्टीय महिला दिवस के उपलक्ष मे जे. एस. डब्लू. सिमेन्ट हटा द्वारा नारी सशक्तिकरण, एकता, और महिलाओ की अभिव्यक्ति की व्यक्त करने के लिए एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत गैसाबाद के हाट बाजार के प्रांगण मे आयोजित किया गया |इस कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलन कर माँ सरस्वती वंदना के साथ शुरुआत हुई..कार्यक्रम के प्रारंभ मे जे. एस.डब्लू. सिमेन्ट, हटा के प्रोजेक्ट हेड श्रीमान मयंक श्रीवास्तव जी ने कहा की जे. एस.डब्लू. सिमेन्ट महिला उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है एवं  महिलाओ के अधिकारों, महिला समानता पर जोर देते हुए सभी उपस्थित गैसाबाद की महिलाओ अभिनंदन एवं धन्यवाद किया |

कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे जे. एस. डब्लू सिमेन्ट, हटा के प्रोजेक्ट हेड, श्री मयंक श्रीवास्तव,  गैसाबाद सरपंच श्रीमती ललिता अहिरवार, श्रीमती प्रीति पांडे, थाना प्रभारी, गैसाबाद, गैसाबाद हायर सेकेंडरी स्कूल प्रधानाचार्य श्री संतोष कुमार तिवारी, श्रीमती आकाक्ष| श्रीवास्तव, गैसाबाद हायर सेकेंडरी स्कूल, आजीविका समूहों की सदस्य, पदाधिकारी, एवं समस्त गैसबद की ग्रामीण महिलाये एवं स्कूल की छात्राएं, समस्त जे. एस. डब्लू सिमेन्ट के अधिकारी एवं परिवार गण इसमे उपस्थिति दर्ज कराई | कार्यक्रम मे लगभग 250 से अधिक ग्रामीणजनों ने भाग लिया | कार्यक्रम मे उपस्थित सभी महिलाओ, छात्राओ के द्वारा खेल मे विजेता प्रतिभागियों, स्वय सहायता समूहों के पदाधिकारियों का स्मृति चिन्ह एवं उपहार के साथ सम्मान किया गया |कार्यक्रम के अंत मे श्री अमित कुमार, सी. एस. सार. मैनेजर , जे. एस. डब्लू सिमेन्ट, हटा ने सभी उपस्थित महिलाओ, ग्रामीण जनो, एवं अतिथियों का आभार ज्ञापित किया |

Post a Comment

0 Comments