Header Ads Widget

निर्यापक मुनि श्री अभय सागर जी सानिध्य में आचार्य पदारोहण दिवस आज.. इधर आचार्य श्री समय सागर जी का जबलपुर की ओर विहार, रात्रि विश्राम 27 मील में.. जल गंगा संवर्धन अभियान तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आचार्य पदारोहण दिवस आज मनाया जाएगा

दमोह नवाचार 108 श्री समय सागर जी महाराज का प्रथम आचार्य पदारोहण दिवस तिथि के अनुसार आज 5 अप्रैल को प्रातः 7:00 बजे से निर्यापक मुनि श्री अभय सागर जी महाराज के ससंघ मंगल सानिध्य में नन्हे मंदिर दिगंबर जैन धर्मशाला में अति उत्साह पूर्वक मनाया जावेगा।

उपरोक्त जानकारी प्रदान करते हुए सुनील वेजीटेरियन ने बताया कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के महासमाधि के पश्चात कुंडलपुर में नवाचार समय सागर जी महाराज के द्वारा आचार्य पद ग्रहण करने की 1 वर्ष पूर्ण होने पर तिथि के अनुसार आज प्रथम आचार्य पदारोहण दिवस मुनि संघ के मंगल सानिध्य में मनाया जा रहा है..

 इसके अंतर्गत प्रातः काल दिगंबर जैन नन्हे मंदिर में सामूहिक महा अभिषेक शांति धारा उपरांत आचार्य छत्तीशी विधान संपन्न होगा नगर के विभिन्न महिला मंडल एवं बालिका मंडल के द्वारा आचार्य श्री की  संगीत में मंगलमय पूजन की जाएगी 36 पुनर्नजक परिवारों के द्वारा सहभागिता की जावेगी इसके उपरांत निर्यापक मुनि श्री अभय सागर जी एवं संघ  के समस्त साधुओं के मंगल प्रवचन होंगे दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष सुधीर सिंघई एवं नन्हे मंदिर जी  कमेटी के अध्यक्ष नवीन निराला ने सभी श्रद्धालुगनों से समारोह में उपस्थित होने की अपील की है

आचार्य श्री समय सागर जी का जबलपुर की ओर विहार, रात्रि विश्राम 27 मील में.. शुक्रवार की सुबह आचार्य श्री समय सागर जी महाराज जी का ससंघ तेन्दूखेड़ा नगर में बैंड गाजे बाजो के साथ भव्य आगवानी की गई। एक दिन पहले से ही नगर को सजाया गया था। जगह जगह रंगोलियां सजाई गई थी। भव्य आगवानी के साथ अनेक जगहो पर जैन समाज के द्वारा पादप्राक्षलन किया गया।

साथ ही नगर के रजनीष गोयल परिवार को आचार्य श्री को आहार देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही लगभग शाम 4 बजे आचार्य श्री का ससंघ जबलपुर की ओर विहार हो गया। ससंघ का ग्राम 27 मील तपोवन में रात्रि विश्राम हुआ। शनिवार को आचार्य श्री की अहारचर्या पाटन में होने की संभावन है।

जल गंगा संवर्धन अभियान तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित.. दमोह।  जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में जन.जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वयंसेवी संगठनों द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में जल संवादए चौपालए रैलियों के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रमों के दौरान लोगों को अपने ग्रामों में मौजूद जल स्रोतों की सफाई एवं संरक्षण की शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों ने जल संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अभियान में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

संस्थाओं ने अलग.अलग ग्रामों में जाकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए और जल स्रोतों की महत्ता पर प्रकाश डाला। यह अभियान न केवल जल स्रोतों की सफाई और संरक्षण को बढ़ावा दे रहा है बल्कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी विकसित कर रहा है। इस अभियान में  मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद से जुड़े स्वयंसेवी संगठनए धरातल जनकल्याण समिति पथरिया हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन तेंदूखेड़ाएबासा. तारखेडा नेहरू युवा मंडल संत नामदेव समिति जाताए नर्मदा माधव युवक मंडल हटा अंबिका ग्रामीण विकास समिति कुंडलपुर जैसे संगठनों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

Post a Comment

0 Comments