हॉकी मप्र के लिए गौरव के पल, महासचिव लोक बहादुर को बधाई.. दमोह।
हॉकी इंडिया के दिशानिर्देशन मे आयोजित हो रही एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता
राजगीर बिहार मे खेली जा रही हॉकी मध्य प्रदेश के कोषाध्यक्ष ललित नायक ने
बताया कि मध्य प्रदेश हॉकी के इतिहास मे पहली बार किसी पदाधिकारी को बतौर
अतिथि हॉकी महासचिव लोक बहादुर को सुपर लीग मुकाबला जो कि चीन एवम मलेशिया
के बीच खेला गया उसमे आमंत्रित किया.. राजगीर बिहार मे एशिया हॉकी
पदाधिकारियो से मिले सम्मान पर हॉकी मध्य प्रदेश को गर्व है लोकबहादुर
महासचिव को मिले दायित्व पर दमोह विधायक जयंत मलैया सासद राहुल सिंह पूर्व
विधायक अजय टडन मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ महासचिव दिग्विजय सिंह हॉकी मध्य
प्रदेश अध्यक्ष नितिन डिमोले उपाध्यक्ष विजय वर्मा डी एल गौर जगेनदर तोमर
राजेश सालोमन भगवान सिंह कफील खान विजय ठाकुर संतोष सेन अल्ताफ शेख असार
तरूण नामदेव विवियन राम फैयाज खान राजेन्द्र किशन सिंह संयोजक विकास जैन
जुबेर इमरान आदि ने बधाई दी है।
गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित.. दमोह। भारत
विकास परिषद शाखा दमोह द्वारा इनोवेटिव इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंप्यूटर एंड
टेक्नोलॉजी में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया जिसमें परिषद के
उपाध्यक्ष आदित्य चौरसिया जी मुख्य अतिथि के रूप में तथा श्रीमती कल्पना
ठाकुर श्रीमती अर्चना जैन राकेश चौरसिया महेंद्र ताम्रकार विशेष अतिथि के
रूप में उपस्थित रहे..
इस अवसर पर संस्था के छात्रों द्वारा अपने गुरुजनों एवं महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला की पूर्व प्राचार्य श्रीमती अर्चना जैन एवं श्रीमती कल्पना ठाकुर पूर्व शिक्षिका का सम्मान किया गया तत्पश्चात शिक्षकों द्वारा प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के बारे में श्री आदित्य चौरसिया जी द्वारा जानकारी दी गई इस अवसर पर संस्था के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए संस्था के निदेशक आनंद खरे द्वारा सबके प्रति आभार व्यक्त किया गया संस्था के शिक्षक महेंद्र पटेल द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।
अमर सींग बने जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष.. दमोह। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की मंशानुसार प्रदेंश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने दमोह विधानसभा की राजा पटना ग्राम पंचायत के किसान अमर सींग लोधी को जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोनीत किया है।
उनके मनोनयन पर जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल, पूर्व विधायक अजय टंडन, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतनचद जैन, मनु मिश्रा, संजय चौरसिया, प्रदीप पटेल, परम यादव, लक्ष्मण सींग, रजनी ठाकुर, शत्रुघन सिंह, सुनील सिंह, कमल आदिवासी, बलिराम आदिवासी, उमा यादव सहित जिले के समस्त ब्लाक अध्यक्षों मोर्चा संगठनो विभागो, प्रकोष्ठो कांग्रेस पदिधकारियों कार्यकर्ताओ ने बधाई दी है।पर्यूषण पर्व पर बांदकपुर जैन मंदिर में विविध आयोजन.. दमोह। पर्यूषण
पर्व के दौरान बांदकपुर ग्राम में हो रहे हैं विविध संस्कृत कार्यक्रम
सांस्कृतिक कार्यक्रम बा लोग ले रहे हैं धर्म का लाभ 10 लक्षण महापर्व पर
श्री दिगंबर जैन मंदिर बांदकपुर में प्रातः काल में तीनों वेदियों पर
अभिषेक शांति धारा के साथ संगीत में पूजन विधान चल रहा है सांगानेर से
पधारे विद्वान पंडित आकाश जैन घुवारा के सनिध्य मार्गदर्शन में सुबह नित्य
नियम अभिषेक शांति धारा के उपरांत संगीत में पूजन हो रही है शाम को 10
लक्षण धर्म के प्रत्येक दिवस पर प्रत्येक धर्म पर श्रावकों को उपदेश मिल
रहे हैं.. सांस्कृतिक कार्यक्रम में आज आरती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
जिसका संचालन श्रीमती सुनीता डबुल्या के द्वारा किया गया आरती प्रतियोगिता
में निर्णायक मंडल पंडित आकाश जैन श्रीमती लीना जैन श्रीमती विधि जैन के
द्वारा बच्चों की शानदार प्रस्तुति पर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान का निर्णय
दिया गया जिसमें प्रथम स्थान रियांशी जैन द्वितीय स्थान सेजल जैन तृतीय
स्थान पर निराली डबुल्या रही सभी प्रतियोगियों को पुरस्कार श्रीमती संतोष
रानी डबुल्या सुनील डबुल्याके द्वारा प्रदान किए गए इस अवसर पर समस्त समाज
के लोग उपस्थित रहे व प्रतियोगियों का उत्साह वर्धन किया।
कुण्डलपुर में श्री वांसुपूज्य जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 6 को.. दमोह।
प्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिवस अनंत
चतुर्दशी को जैनधर्म के बारहवे तीर्थंकर भगवान श्री वांसुपूज्य जी का मोक्ष
कल्याणक महोत्सव 6 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा ।इस अवसर पर प्रातः
भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान
होगा । अत्यंत भक्ति भावपूर्वक निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा।
दोपहर में शिखर मंदिर से श्री जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी जो नगर भ्रमण करते हुए स्थानीय विद्या भवन में विविध धार्मिक आयोजन के साथ जल विहार का कार्यक्रम संपन्न होगा। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी। विद्याभवन में आरती प्रवचन होंगे। श्रद्धालु भक्तों से अनुरोध है कुण्डलपुर पधारकर धर्मलाभ अर्जित करें।
0 Comments