जिला एवं नगर कार्यकारणी की घोषणा हुई
दमोह। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बैठक का आयोजन स्थानीय जटाशंकर धाम में किया गया। बैठक में प्रांतीय महामंत्री अन्यर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद बेटू चंदेल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ व आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद सूर्यकांत द्विवेदी, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल कृष्णा तिवारी, एवं विभाग संगठन मंत्री श्री ओमप्रकाश यादव एवं जिला महामंत्री अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद हेमंत पाठक की अनुसंशा पर जिला एवं नगर कार्यकारणी की घोषणाएं हुई।
बैठक में श्रवण पाठक को जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, रोहित राय जिला मंत्री, गौरव सोंधिया जिला सहमंत्री, बाबू शर्मा जिला सहमंत्री, भीम सचिन उपाध्याय जिला मीडिया प्रभारी, दीपक नेमा जिला गोरक्षा प्रमुख नियुक्त किया गया। इसी प्रकार नगर कार्यकारिणी की घोषणा इस प्रकार हुई सनी उपाध्याय नगर अध्यक्ष, मयंक विश्वकर्मा नगर महामंत्री, अरुण दीक्षित नगर मंत्री, दीपक सोनी को नगर उपाध्यक्ष, शुभम राजपूत नगर उपाध्यक्ष हटा, शुभम तिवारी छात्र परिषद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
उक्त जानकारी उमेश महाराज द्वारा दी गई। वहीं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन कार्यकर्ताओं ने बधाई शुभकामनाए प्रेषित की है।
0 Comments