सकल हिन्दू समाज ने दी पूर्व पार्षद को श्रंद्धाजलि
दमोह।
सकल हिंदू समाज जिला दमोह के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और
पूर्व पार्षद स्वर्गीय श्री लखन रोहित जी के लंबी बीमारी उपरांत निधन होने
पर बडापुरा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया
गया। पूर्व वित्त मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया ने
श्रद्धांजलि सभा में अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि जब मेरी राजनीति
की शुरुआत हुई तब से लखन रोहित के परिवार से दशकों पुराने संबंध है जो कल
भी थी और जीवन पर्यंत संबंध रहेंगे लखन रोहित के निधन से परिवार को और समाज
को बेहद छती हुई है जिसे पूर्ण नहीं किया जा सकता।सकल हिंदू समाज के जिला
अध्यक्ष कपिल सोनी ने कहा की लखन रोहित ने समाज में सराहनीय कार्य
किया है। उन्होंने उसे समाज का नेतृत्व किया है जहां पर लोग परिवार से आगे
नहीं बढ़ते लेकिन उन्होंने समाज को आगे बढ़ने का जो काम किया वह एक मिसाल
है उनके दर्शन से परिवार को और समाज को गहरी छाती हुई है। समाज को आगे
बढ़ाने में लखन रोहित जी जिस तरह कार्य करते थे अब उक्त कार्य को आगे
बढ़ाने की जवाबदारी परिवार के साथ हम सभी की है। नगर पालिका के पूर्व
अध्यक्ष तेजी राम रोहित ने कहा कि मेरे परिवार के छोटे भाई के निधन पर जिस
तरह इस दुःख की घड़ी में सकल हिन्दू समाज ने परिवार को ढांढस
बंधाया है। यह रोहित परिवार के लिए सिंबल है। इस दौरान भाजपा के पूर्व
जिलाध्यक्ष हेमंत छाबड़ा,पूर्व भाजपा जिला महामंत्री रमन खत्री,अजाक्स के
संरक्षक प्रताप रोहित, डाक्टर मोहन आदर्श,पूर्व सांसद प्रतिनिधि पं.आलोक
गोस्वामी,सकल हिन्दू समाज जिला उपाध्यक्ष राजीव राय सावजी, प्रमोद
विश्वकर्मा, भाजपा नेता राकेश दुबे (गुरु),सकल हिन्दू समाज नगर अध्यक्ष
राममनोहर घारू, युवा नगर अध्यक्ष राजू नामदेव,सकल हिन्दू समाज के सदस्य
धर्मेंद्र रोहित (डीके)ने श्रंद्धाजलि सभा में अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट कर
शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। संचालन युवा सकल हिन्दू समाज जिला अध्यक्ष मोंटी रैकवार
व आभार भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष रोहित के द्वारा व्यक्त गया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा
नेता डेलन रोहित, दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेई, उपाध्यक्ष श्याम
दुबे, जगजीत सिंह बाधवा, राजीव राय सावजी,
प्रमोद विश्वकर्मा, विशाल शिवहरे, भगवत बंसल, राजू नामदेव,
रंजीत रोहित, सौरभ रोहित, हरेंद्र रोहित, वावू सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं संरक्षक मंडल की मौजूदगी रही।
श्री दिगम्बर जैन धर्मार्थ औषधालय समिति की आम सभा.. दमोह।
श्री दिगम्बर जैन धर्मार्थ औषधालय समिति की वार्षिक आम सभा का आयोजन जैन
भवन में श्री दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद कुमार सराफ के
मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई जिसमें समाजसेवी रतन चंद जैन घाट पिपरिया,
सतीश जैन कल्लन, डॉ चेतन जैन, डॉ आई सी जैन के आतिथ्य और समिति अध्यक्ष
मनोज जैन मीनू ने अध्यक्षता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान के समक्ष दीप
प्रज्वलित कर किया गया। मंगलाचरण रोहित जैन रिंकू ने किया। समिति अध्यक्ष
मनोज जैन मीनू ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि समाज सेवा के सभी को
स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने नियमित रूप से में नन्हे मंदिर धर्मशाला के
पास औषधालय में आयुर्वेद चिकित्सक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। समिति
महामंत्री सोनू जैन नेता ने सभी पदाधिकारियों का परिचय और जिम्मेदारियों की
जानकारी दी तथा आगामी कार्यों की जानकारी दी गई जिसे सभी ने ध्वनि मत से
स्वीकृति प्रदान की, बीते वर्ष में समिति की आय व्यय की जानकारी कोषाध्यक्ष
मनोज जैन मंटू ने प्रदान की। मुख्य अतिथि श्री सराफ ने श्री दिगम्बर जैन
धर्मार्थ औषधालय समिति के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और समय
समय पर उचित सलाह और सहयोग देने की बात कही। आमसभा का संचालन सोनू नेता ने
किया और सभी का आभार प्रचार मंत्री महेन्द्र जैन सोमखेड़ा ने व्यक्त किया।
इस आम सभा में समिति उपाध्यक्ष राजेश जैन ओशो, अमित त्यागी, कोषाध्यक्ष
मनोज जैन मंटू, सह मंत्री रोहित जैन रिंकू, अभिषेक जैन आर आई, मुकेश जैन
ठेकेदार, जय कुमार पुरा, अनिल जैन फोटो, अभिषेक जैन, राहुल जैन, दीपक
बमोरिया, अंकुर सराफ, दीपक जैन संगम, सतीश जैन बाबा, सुलभ जैन सहित
सम्माननीय सदस्य गण उपस्थित रहे।
भारतीय मजदूर संघ की दो दिवसीय कार्य समिति की बैठक.. दमोह। मध्यप्रदेश
भारतीय मजदूर संघ प्रदेश पदाधिकारी व कार्य समिति का समापन हुआ-संघ के जिला मंत्री देवेंद्र चौबे ने बताया-प्रदेश कार्य समिति को
मार्ग दर्शन करने हेतु अखिल भारतीय अध्यक्ष हिरण्डमय पांड्या, अखिल भारतीय
महामंत्री रविंद्र हमते का आगमन भोपाल में हुआ, इस अवसर पर अखिल भारतीय
उपाध्यक्ष केपी सिंह, अखिल भारतीय महामंत्री रामनाथ गणेश से उपस्थित रहे।
.jpeg)
द्वितीय दिवस के सत्र में अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह एवं संचालन
महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर द्वारा किया गया क्षेत्रीय संगठन मंत्री
सुनील जी उपस्थित रहे संगठनात्मक चर्चा, संगठन संबंधी कार्यों को गति देने
हेतु हुई, हम विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन रहे है हम न्यूनतम वेतन की
बात पर संघर्ष कर रहे हैं.. जबकि मांग लिविंग वेज की बड़ी चर्चा होनी चाहिए, हमें पच परिवर्तन के विषय पर, समाज में काम करना है, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन, जैसे विषयों पर प्रमुखता से कार्य करना है! श्रम संहिताओं पर सरकार ने पूर्व में सुझाव मांगा था हमने तय समय सीमा में सरकार को सुझाव भी दिया हमने 25 सुझावों के साथ सरकार के चार श्रम संहिताओं का समर्थन किया,

जिसमें सरकार ने असंगठित क्षेत्र के 90 प्रतिशत मजदूरों को श्रम
संहिता में सामाजिक सुरक्षा प्रदान की, महिला श्रमिकों को हेल्थ बेनिफिट
में 3500 बोनस दिया जावेगा। सभी वर्कर्स को न्यूनतम वेज की गारंटी मिलेगी।
सभी वर्कर्स को अपॉइंटमेंट लेटर मिलेगा। इससे सोशल सिक्योरिटी,रोजगार
हिस्ट्री, और फॉर्मल इपॉलइंटमेंट प्राप्त होगा मान्य और जीवन स्तर सुरक्षित
करने के लिए केंद्र सरकार तय मानक वेतन के अनुसार श्रमिकों को मिलेगी
मजदूरी, कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों की एम्पलाईेबिलिटी
बढ़ेगी, और सोशल सिक्योरिटी लीगल प्रोटेक्शन जैसे फायदे मिलेंगे।विंध्यवासिनी माता मंदिर में श्री शतचंडी महायज्ञ.. दमोह। विंध्यवासिनी
माता मंदिर कंकाली माई प्रांगण में आयोजित होने जा रहा श्री श्री 1008
श्री शतचंडी महायज्ञ श्रद्धा, आस्था एवं जनकल्याण की भावना के साथ संपन्न
किया जा रहा है। इस पावन आयोजन के अंतर्गत आज भव्य कलश यात्रा का आयोजन
किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में माता-बहनों, विद्वान ब्राह्मणों,
संत-महात्माओं एवं श्रद्धालु भक्तों की गरिमामयी उपस्थिति रही। महायज्ञ
का आयोजन मानस पाठ वाचक श्री वेदांताचार्य जी महाराज एवं प्रधानाचार्य
यज्ञकर्ता पंडित राम गोपाल दोदेरिया के सानिध्य में संपन्न हो रहा है।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन जनकल्याण, शांति एवं समृद्धि की कामना के साथ
किया जा रहा है। यह तीन
दिवसीय महायज्ञ दिनांक 26, 27 एवं 28 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है,
जिसमें आचार्यों द्वारा शतचंडी पाठ, यज्ञ, हवन, पूजन एवं विशाल भंडारे का
आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा समस्त भक्तों से निवेदन किया गया है
कि वे अधिक से अधिक संख्या में माता-बहनों सहित पधारकर धर्म लाभ अर्जित
करें। इस महायज्ञ में यज्ञ के ब्रह्मा के रूप में पंडित कमलेश तिवारी के साथ सहयोगी के रूप में डॉ.
अशोक मिश्रा, सतीश तिवारी, विकास मिश्रा, नीरज देवलिया, संजय सोनी, नवजोत
गुटरू सोनी, दिलीप गुजराती, नंदलाल आयलानी, विनोद मखीजा, राकेश सोनी, दीपक
मराठा, राजू चौरसिया, चंद्रेश राठौर, विजय राय, राजू राय, पवन शिवहरे, गणेश
खटीक, संजू खटीक, अज्जूदी राय, राकेश गुजराती, तीरथ आयलानी, नरेंद्र सोनी,
मुरारी राय, अजय कुमार संगतानी, गज्जू नेमा, रूपेश चौरसिया, संजय चौरसिया,
दिलीप ठाकुर, डालचंद विश्वकर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया एवं समस्त शिष्यगण
सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यह दिव्य आयोजन क्षेत्र में धार्मिक चेतना के विस्तार के साथ-साथ सामाजिक एकता का संदेश भी दे रहा है।
जिला अस्पताल में वृक्षारोपण कार्यक्रम.. दमोह।
महामाया रक्तदान एवं जन कल्याण समिति के सदस्य आज जिला चिकित्सालय दमोह
पहुँचे, जहाँ उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश
दिया। समिति के सदस्यों ने अस्पताल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे
रोपे और उनकी सुरक्षा तथा नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी ली। अध्यक्ष
अखिलेश रजक मनुष्य तभी मानवता की ओर बढ़ता है जब वह प्रकृति और समाज के
प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाता है। इसी संदेश के साथ सदस्यों ने जिला
अस्पताल में मौजूद लोगों तथा शहर वासियों से अपील की कि वे आगे आएँ और अधिक
से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। कार्यक्रम
के दौरान समिति के सदस्यों ने बताया कि बारिश के इस मौसम में लगाए गए पौधे
अधिक सुरक्षित और तेजी से विकसित होते हैं, इसलिए सभी नागरिकों को कम से
कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। मिति
का यह प्रयास जिला अस्पताल परिसर को हरियाली से भरने और मरीजों व परिजनों
के लिए बेहतर वातावरण बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है। इस
अवसर पर सिविल सर्जन डॉ पहलाद पटेल पूर्व सीएमएचओ डॉ मुकेश जैन सर आरएमओ
डॉ चक्रेश चौधरी अध्यक्ष अखिलेश रजक सचिव अभिषेक जैन कोषाध्यक्ष आशीष रजक
बबीता चौबे नसीमा बेगम वीरेंद्र असाटी उषा यादव सुमन चढ़ार नदीम सौदागर
सोहेल सौदागर प्रीतम जाटव अनुज अरोरा सिकंदर खरारे आदि की मौजूदगी रही।
सालोमन उस्ताद स्मृति शालेय हॉकी लीग प्रतियोगिता का समापन.. दमोह। हॉकी दमोह के तत्वावधान मे आयोजित सालोमन उस्ताद शालेय लीग हॉकी
प्रतियोगिता आर आर खुशाल साहित्यकार नरेंद्र दुबे एस व्ही सिंह खेल अधिकारी
हरि पहलवान प्राचार्य हिडोरिया गर्ग जी राष्ट्रीय जैन शाला देवाशीष
रामकुमार शाला से सोलंकी जी नवजागृति शाला से विवियन राम संजय चौरसिया के
आतिथ्य मे हुआ। अतिथियो का स्वागत पप्पू साबिर मुहीद
अजुम यशवंत परोचे चिकी सरोन ने किया। नव जागृति शाला एवम शा हाईस्कूल
हिडोरिया के रोमांचक मैच मे नवजागृति शाला ने दो शून्य गोल से पराजित किया
पहला गोल प्रियासु दुसरा गोल गाजी ने किया। निर्णायक शेख असार तरूण नामदेव
विकास जैन इमरान रहे। प्रतियोगिता मे भाग लेने वाली सभी टीमो को स्मृति
चिन्ह भेट किये विजेता उपविजेता एवम निर्णायको को व्यक्तिगत पुरुस्कार
दिये। हॉकी दमोह के सचिव ललित नायक ने आयोजन की
प्रस्तावना मे बताया कि हॉकी मध्य प्रदेश महासचिव लोकबहादुर के
दिशानिर्देशन मे अठारह वर्ष से कम आयु समूह मे नये खिलाडियो को मैचो के
माध्यम से आगे बढने का अवसर प्रदान करना है। सालोमन जी के खेल जीवन की
जानकारी देते हुए कहा कि सालोमन उस्ताद पुराने मध्य प्रदेश से लेकर नये
मध्य प्रदेश के गठन तक लगभग बीस राष्ट्रीय स्तर पर मप्र टीम मे
प्रतिनिधित्व किया वे मध्य प्रदेश पुलिस टीम मे साठ से अस्सी के दशक तक
खेले सी एन टंडन एवम मीनूचेर पनवेली वाला के बाद हॉकी के मानसेवी सचिव 1992
तक रहे वर्ष 1997 मे उनके निधन से हॉकी की बडी छति हुई। साहित्यकार
नरेंद्र दुबे ने खिलाडियो से आव्हान करते हुए सालोमन उस्ताद जैसे खिलाडी
बनने प्रेरित किया आर आर खुशाल ने उस्ताद के संस्मरण साझा की। इस
अवसर पर भगवान सिंह विजय ठाकुर संतोष सेन किशन सिंह बंसत कुशवाहा सुरेंद्र
हजारी रियाज मुकेश अतुल मेडम थापा आस्था रजक शैलजा आदि उपस्थित रहे।
संचालन शेख असार ने आभार राजेश सालोमन ने व्यक्त किया।
0 Comments