युवक क्रांति संगठन का अ.भा.हास्य कवि सम्मेलन दमोह। युवक क्रांति संगठन के द्वारा कवि स्व.श्री प्रेमचंद जैन विद्यार्थी को समर्पित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन, वार्षिक स्मारिका का विमोचन, महिला शाखा शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान का भव्य आयोजन कीर्ति स्तंभ चौराहा पर किया गया। प्रथम चरण में अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, स्वागत उपरांत संयोजक सुधीर विद्यार्थी ने संगठन की 48 वर्षो की रचनात्मक यात्रा पर, महामंत्री मनोज जैन पत्रकार ने संगठन की आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला संचालन अध्यक्ष दिनेश प्यासी, नेहा बजाज, रेखा सिंघई ने किया।
प्रथम चरण में अतिथि तत्कालीन
कलेक्टर श्री प्रभुदयाल मीना ने गत से
वर्तमान तक युवक क्रांति संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यो पर प्रकाश डालते
हुए कवि स्व प्रेमचंद विद्यार्थी द्वारा पूर्व में राजस्व विभाग की सेवाओं
की सराहना की। पूर्व न्यायमूर्ति श्रीमती विमला जैन ने संगठन
की नवीन महिला शाखा पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए संगठन द्वारा किये जा
रहे सामाजिक, साहित्यिक एवं रचनात्मक कार्यो की प्रशंसा की। अतिथि
पूर्व कलेक्टर श्री सुरेश जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, संजय
पुजारी, सरपंच जयपाल यादव, पूर्व डी.एफ.ओ. श्री अजय भट्टाचार्य, एन.एस.यू.आई
के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, इंजी. आर.के.जैन, रूपचंद जैन, डॉ.विक्रांत चौहान, डॉ.केदार नाथ शर्मा, डॉ.चेतन जैन, डॉ. आर.के.जैन, विनय
मलैया, लालचंद राय, अमर सिंह राजपूत, पत्रकार नरेन्द्र बजाज, राजुल शेखर
जायसवाल गाडरवारा आदि अतिथियों के साथ कविगणों का स्वागत सुधीर
विद्यार्थी, मनोज जैन, सौरभ विद्यार्थी, दिनेश प्यासी, सुशील विद्यार्थी, अरूण
जैन कोर्ट, दिलेश चौधरी, किरण गोस्वामी, प्रीति गौतम,रेखा सिंघईआदि ने
किया।
द्वितीय चरण में डॉ. आशीष जैन,संगीतकार नीलेश जैन मयुजिकल गु्रप
द्वारा एक दीप विश्व शांति के नाम हेतु संगीतमय भक्ताम्बर पाठ का भव्य
आयोजन किया गया। जिसमें नगर की अनेक मंदिरों से आयी महिला मंडलों के साथ
मिलन नगर शाखा एवं अनेक संस्थाओं द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया। इस अवसर
पर जहां विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाली प्रतिभाओं को
सम्मानित किया गया वहीं सभी मंडलों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया
गया। इस अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ,संगठन पदाधिकारियों द्वारा किया
गया।तत्पश्चात् भव्य कवि सम्मेलन का मंच संचालन कोटा से पधारें कवि
भूपेन्द्र राठौर एवं इंदौर से पधारे कवि अतुल ज्वाला ने किया कवि सम्मेलन
का शुभारंभ कवियत्री काव्या मिश्रा ने सरस्वती वंदना से किया। कवियत्री
बबीता चौबे ने कवि स्व. प्रेमचंद विद्यार्थी द्वारा रचित कविता गीत लिखूंगा
अब मैं मित्रों आग और अंगार के से कवि सम्मेलन की शुरूआत की गई प्रारंभ मे
राजस्थान से पधारें गीतकार कुंवर जावंद ने मंच को उचाईयॉं प्रदान करते
हुये अपनी रचना कोई हिन्दुत्व कि इस्लाम न पूछा जाये, मरने के बाद का अंजाम
न पुूछा जाये। मेरी ऑंखों में पढ़ी जाये वतन की खुशबू,कौन हूं मुझसे मेरा
नाम न पूछा जायें। रीवा से पधारें कवि कामता माखन तुम भारत के भारत रहने
दो,न इसे एडवांस करो जी। तुम भारत के संस्कार बचाओं,ना लुंग्गी डांस करो
जी।। व्यंग प्रस्तुत किया कोटा से पधारे कवि भूपेन्द्र राठौर ने अपनी रचना
आओ मिलकर दीप जलाएं राम अवध में आएं है, अधियारें को दूर भगाकर राम रोशनी
लाएं है। इंदौर से पधारें हास्य कवि ने अपनी रचनाआंें के माध्यम से सभी को
हंसने पर मजबूर कर दिया। मेरठ से आयी कवियत्री शुभम् त्यागी ने अपनी रचना
कोई नगमा गुनगुनाना अच्छा लगा, तेरा रूठना मनाना अच्छा
लगा। हम तो चले आए तेरी एक मुस्कुराहट पर तेरे शहर में आना अच्छा लगा। ने
वाह वाही लूटी नीमच से पधारी कवियत्री डॉ प्रेरणा ठाकरे नीमच ने अपनी हास्य
व्यंग अनेक रचनाओं के साथ दुखियों को तू गले लगा ले दुश्मन को मित्रबना
जिसमे दर्शन महावीर के ऐसा कोई चित्र बना घृणा,द्वेष,हिंसा ये बेर क्यों
सबको समझाकर जाना है गुरु के चरणों मे नत होकर, भवसागर तर जाना है।कवि
सम्मेलन को और उचाईयों पर पहुंचाया..
मुम्बई से पधारी कवियत्री डॉ.काव्या
मिश्रा ने अपनी रचना एक से एक योद्धा वीर, भारत भूमि पर आएं धर्म की ले
ध्वजा आगे बढ़े। सम्राट कहलाएं, जिनने इन्द्रियो को जीतकर दी है जिनवाणी यही
भारत के वीरों में श्रीमहावीर कहलाये को सभी ने सराहा कवि सम्मेलन में योग
साधक डॉ. केदारनाथ शर्मा ने काव्य रस को उंचाईयों तक ले जाने में अपनी बात
कवियों के सम्मान में, कहा कि यदि नेता कवि होता तो क्या होता,युद्ध की
बात नहीं शांति की बात करता-मरेगे न मारेगें,कवि होता तो जियों और जीने दो
की बात करता। ने सभी को चिंतन करने में मजबूर कर दिया।इसी श्रंृखला में
स्थानीय कवियत्री डॉ. बबीता चौबे ने अपनी रचना में कहा कि मैं हिन्दुस्तान
की मांटी, मैं हिन्दुस्तान की बेटी गरजती हूं बरसती हूँ, में ही गुलशन
खिलाती हूं ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रातः अल सुबह 3 बजे तक चले
कवि सम्मेलन के सभी सहयोगियों का आभार संयोजक सुधीर विद्यार्थी ने मानते
हुये आगामी आयोजनों में भी सहयोग की अपील की।
परशुराम प्रकटोत्सव को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज की वृहद बैठक.. दमोह।
सिविल वार्ड क्रमांक 4 स्थित श्री शिव पार्वती मंदिर प्रांगण में सर्व
ब्राह्मण समाज की एक वृहद एवं गरिमामयी बैठक संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण
बैठक में आगामी 20 अप्रैल 2026 को मनाए जाने वाले भगवान परशुराम प्रकटोत्सव
को भक्ति, आस्था और भव्यता के साथ आयोजित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की
गई। बैठक में उपस्थित विप्रजनों ने उत्सव को ऐतिहासिक
बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा आयोजन के लिए सहयोग राशि भी
प्रदान की। वरिष्ठ जनों के मार्ग दर्शन में कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम
रूप दिया गया, जिसमें सामाजिक एकता और सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक
में समाज के अनेक गणमान्य एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से
पंडित श्री मणि शर्मा, आदरणीय श्री विद्यासागर पांडे (पूर्व जिला अध्यक्ष,
भारतीय जनता पार्टी), पंडित श्री अशोक स्वामी, बड़ी देवी मंदिर के पुजारी
पंडित श्री आशीष कटारे, पंडित श्री गुड्डू तिलकधारी, वरिष्ठ समाजसेवी पंडित
श्री अखिलेश हजारी, वरिष्ठ पत्रकार लखन व्यास, संजय सरवरिया, लट्टू
लक्ष्मणेश तिवारी तथा पंडित श्री मनोज चौबे शामिल रहे। बैठक
में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शहर के सभी 39 वार्डों में ब्राह्मण
बंधुओं द्वारा अलग-अलग बैठकों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक
लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। साथ ही भगवान परशुराम प्रकटोत्सव की
भव्य शोभायात्रा को दिव्य और आकर्षक स्वरूप देने के लिए विशेष तैयारियां की
जाएंगी।
समाज के सभी
वर्गो वरिष्ठ, युवा, कर्मकांडी ब्राह्मण, अधिवक्ता, पत्रकार, अधिकारी एवं
कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी सशक्त बना
दिया। कार्यक्रम
की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आगामी 14 अप्रैल, शाम 7:30 बजे इसी
मंदिर प्रांगण में एक और महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। सर्व ब्राह्मण
समाज ने सभी विप्र बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में
उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं। बैठक
में उपस्थित सभी जनों ने समाज के लोगों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने
वार्डों एवं ग्रामों में बैठकें आयोजित करें और 20 अप्रैल की भव्य
शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाएं, ताकि यह आयोजन सामाजिक एकता,
संस्कृति और आस्था का अद्भुत उदाहरण बन सके।
अग्रवाल महिला मिलन पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न.. दमोह। अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल महिला मिलन पर्यावरण समाज कल्याण समिति
की महत्वपूर्ण बैठक में समिति की सभी
सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं अपने बहुमूल्य विचार प्रस्तुत किए।
सभी सदस्यों ने एकमत होकर समिति को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने का संकल्प
लिया तथा समाजहित एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को और अधिक सशक्त बनाने
पर जोर दिया। इस अवसर पर यह भी जानकारी साझा की गई कि अग्रवाल महिला
मिलन पर्यावरण संरक्षण समिति का विधिवत रजिस्ट्रेशन भी पूर्ण हो चुका है,
जिससे सभी सदस्यों में उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल रहा।
बैठक में यह
भी निर्णय लिया गया कि आपसी सहयोग, समर्पण एवं सकारात्मक सोच के साथ समिति
निरंतर नए आयाम स्थापित करेगी और समाज सेवा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण
योगदान देती रहेगी। इस अवसर पर समिति की पदाधिकारीगण अध्यक्ष अनीता
अग्रवाल, उपाध्यक्ष संगीता अग्रवाल, सचिव सपना अग्रवाल, सह सचिव कुसुम
अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वीणा अग्रवाल, मीडिया प्रभारी पूजा अग्रवाल एवं
सांस्कृतिक सचिव सुनीता अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। पंक्चुअलिटी गेम
में सीता रानी प्रथम व रेखा की द्वितीय स्थान पर रही। समिति की बहनों में
पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा, तारामणि, श्रुति, गायत्री, सरोज, मंजुला अविधा,
पूजा, मृदुला, अंजलि, रेखा, राधा, सुलेखा, रंजीता, सरोज रानी, रागनी,
बबिता, रिद्धि, अंजलि की उपस्थिति रही।
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)



0 Comments