Header Ads Widget

श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री देव जगदीश मंदिर, श्री शिव सांई धाम सहित सभी हनुमान मंदिरों में विविध आयोजन.. केएन गर्ल्स कालेज का एनएसएस शिविर संपन्न.. राजपूत क्षत्रिय महासभा की बैठक आज..

श्री देव जगदीश मंदिर में श्री हनुमान प्रकटोत्सव 
दमोह  श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर स्थित बहुत प्राचीन श्री हनुमान मंदिर भगवान हनुमान के जन्मोत्सव मनाया गया   श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर के पुजारी पंडित बृज भूषण गर्ग जी ने बताया श्री हनुमान जी का उत्सव है, जो शक्ति, भक्ति, ज्ञान और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक माने जाते हैं। यह मुख्य रूप से चैत्र मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से भक्तों को भय से मुक्ति, मानसिक शांति, बल और बुद्धि की प्राप्ति होती है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
भक्ति और समर्पण: हनुमान जी को भगवान राम का सबसे बड़ा भक्त माना जाता है। यह दिन हमें ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास और समर्पण सिखाता है। शक्ति और साहस का प्रतीक: हनुमान जी ने रामजी के लिए समुद्र पार किया और लक्ष्मण के लिए पूरा पर्वत उठा लिया। उनकी पूजा से भक्तों को कठिन परिस्थितियों में साहस और बल मिलता है। हनुमान जी केवल बलवान ही नहीं, बल्कि परम बुद्धिमान भी थे। हनुमान जी को कलयुग में जागृत देवता माना जाता है। उनकी पूजा (जैसे हनुमान चालीसा का पाठ) से भय, रोग और नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। 
यह दिन हमें अहंकार छोड़कर निस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करने की प्रेरणा देता है। हनुमान जयंती के दिन सुबह स्नान कर, लाल वस्त्र धारण करके हनुमान जी की मूर्ति पर सिंदूर, चंदन और चमेली का तेल चढ़ाया जाता है। इस दिन उपवास रखने और हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करने का विशेष महत्व है।

श्री शिव सांई धाम बेलाताल में हनुमान प्रकटोत्सव.. दमोह श्री हनुमान प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर श्री शिव सांई धाम बेलाताल टापू में भव्य धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुबह से प्रारंभ हुए सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सुंदरकांड पाठ के पश्चात सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिसमें उपस्थित भक्तों ने एक सुर में बजरंगबली का गुणगान किया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में आस्था और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। इसके उपरांत मंदिर पुजारी कमलेश्वरानंद जी महाराज के सानिध्य में भव्य महा आरती संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर पुजारी कमलेश्वरानंद जी महाराज, डॉक्टर आलोक गोस्वामी, कपिल दुबे, डब्बू ताम्रकार, राहुल ताम्रकार, राजू नामदेव, अमित राय, भूपेंद्र शर्मा, विवेक चौबे, संदीप नामदेव, विकास शर्मा, भोले राजू, महेश तिवारी, गजेंद्र ठाकुर, सुरेश गोरिल्ला, ईश्वर दास शर्मा, डालचंद असाटी, चट्टू दुबे एवं क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर धर्म लाभ अर्जित किया।

केएन गर्ल्स कालेज का सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न.. दमोह। शासकीय कमला नेहरू महिला महा विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की महिला इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम हृदयपुर में आयोजित किया गया। शिविर के उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम के मार्गदर्शक महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ जी पी चौधरीए प्रशासनिक अधिकारी डॉण् एमपी नायक मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच एवं शासकीय हाई स्कूल हृदयपुर प्राचार्य विनोद गांगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी भारती चौरसिया एवं समिति सदस्य आदेश नामदेव डॉ राजेश पौराणिक डॉ उमेश दीपांकर एवं डॉ प्रिया थापा द्वारा स्वागत किया गया।

शिविर में स्वयंसेवी छात्राओं द्वारा दैनिक दिनचर्या के अतिरिक्त स्वच्छता कार्यक्रम नशा मुक्ति जागरूकता रैली ग्राम वासियों का सर्वेक्षण आंगनबाड़ी केंद्र लेकर गए तथा प्रवेशित बच्चों की ज्ञान के विभिन्न मापदंड तथा भोजन की जानकारी प्राप्त हुई। स्वयंसेविकाओं द्वारा मंदिर में श्रमदान किया गया। शिविर में विभिन्न गतिविधियों के साथ बौद्धिक परिचर्चा के अंतर्गत विभिन्न विषयों जैसे महिला सशक्तिकरण पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता जागरूकता व्यक्तित्व विकास पर विषय विशेषज्ञ डॉ रेखा जैन डॉ एमपी नायक डॉ मालती नायक डॉ राधा ताम्रकार डॉ बृजेंद्र कुसमारिया ने स्वयंसेवी छात्रों को संबोधित किया। 

शिविर में सागर नाका चौकी पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई जिसमें अकरम खान शाहबाज खान भगत सिंह यशवंत सिंह उपस्थित रहे। शिविर के समापन समारोह का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जी पी चौधरी एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ एनपी नायक द्वारा छात्राओं को सर्टिफिकेट वितरीत किया गया। समस्त कार्य कार्यक्रम अधिकारी सहायक प्राध्यापक भारती चौरसिया एवं सुशील कुमार सिसोदिया तथा राजन खंगार द्वारा किया गया।

आज होगी राजपूत क्षत्रिय महासभा की बैठक.. दमोह। जिला राजपूत क्षत्रिय महासभा एवं युवा सभा की आवश्यक बैठक आज दिनांक 03-04-2026 दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से महाराणा प्रताप भवन जटाशंकर धाम के बाजू से आयोजित की गई है, बैठक में आगामी 17 जून 2026 को होने वाली वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जयंती के संबंध में रूपरेखा तैयार की जाना, जिला प्रशासन एवं नगर पालिका दमोह को कई बार ध्यान आकर्षित कराने के बाद भी महाराणा प्रताप चौक पर स्थापित मूर्ति में लाइटिंग की व्यवस्था ना करना, मूर्ति की साफ-सफाई ना किया जाना, सांसद दमोह द्वारा पूर्व में दी गई निधि से कराये गये एक अतिरिक्त कक्ष निर्माण की जांच कराये जाना, आदि विषयों पर निर्णय लिये जावेंगे, बैठक में उपस्थित होने की अपील जिला अध्यक्ष राकेश सिंह हजारी, नगर अध्यक्ष बबलू ठाकुर, महामंत्री सुनील सिंह ठाकुर वरि.उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राजपूत एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा की गई। 

Post a Comment

0 Comments