Header Ads Widget

सीनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में मप्र की महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन.. लिपिक संघ की प्रांतीय महासमिति की बैठक एवं सम्मान समारोह 23 को.. पहुंच कार्यक्रम तहत विधिक जागरूकता शिविर एवं डोर टू डोर कैम्पेन.. डेंगू के लार्वा नष्ट करने जारी है वार्डो में छिडकाव..

सीनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में मप्र की महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन

दमोह/झाँसी। हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में हॉकी मध्यप्रदेष महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्षन आज खेले गये मुकाबले में हॉकी मध्यप्रदेष की टीम ने प्रतिभा के नेतृत्व में पष्चिम बंगाल को 15-0 गोलों से पराजित कर अगले दौर में प्रवेष किया।  महिला हॉकी टीम की सफलता में मुख्य कोच परमजीत सिंह, वंदना उईके, मैनेजर प्रवीण यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 

टीम की उपलब्धि पर हॉकी मध्यप्रदेष उपाध्यक्ष विधायक अजय टंडन, डॉ. अजय लाल, महासचिव लोक बहादुर, उपाध्यक्ष विजय वर्मा, जगेन्द्र तौमर, राजेष सालोमन, विकास जैन, तरूण नामदेव, फैयाज खान, रैना यादव, सरोज राजपूत, हॉकी मध्यप्रदेष कोषाध्यक्ष ललित नायक ने बधाई दी है। 

लिपिक संघ की प्रांतीय महासमिति की बैठक एवं सम्मान समारोह 23 को 

दमोह।मप्र लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश सिंह हजारी द्वारा अवगत कराया गया कि लिपिक संघ की प्रांतीय महासमिति की बैठक 23 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से नीलकमल गार्डन किल्लाई नाका दमोह में आयोजित की जा रही है। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति होगी। दूसरे चरण में सेवानिवृत्त लिपिक कर्मचारियों का सम्मान समारोह किया जावेगा अतः समस्त लिपिक साथी जो  01 जनवरी 2013 से अक्टूबर 2021 में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं वह सभी लिपिक साथी निर्धारित समय के पूर्व नीलकमल गार्डन में उपस्थित होना सुनिश्चित करें ताकि उनका सम्मान किया जा सके। 

 पहुंच कार्यक्रम तहत विधिक जागरूकता शिविर एवं डोर टू डोर कैम्पेन

दमोह। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वाधान में एवं मण्प्रण् राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रिंसिपल जिला न्यायाधीशध्अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव अखिल भारतीय जागरूकता एवं पहुंच कार्यक्रम अंतर्गत आज ग्राम पंचायत बिलाई महंदपुर बनगांव पालर सिंघी मुड़िया में शिविर का आयोजन किया गया ।

 ग्राम पंचायत बिलाई में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में श्री रवि नायक न्यायिक मजिस्टेट दमोह गुन्ता डांगे जिला विधिक सहायता अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुये रवि नायक द्वारा जनउपयोगी लोक अदालत एवं नेशनल लोक अदालत तथा महिलाओं एवं बच्चों के कानूनी अधिकारए घरेलू हिंसा के संबंध में विस्तृत दी गई। जिला विधिक सहायता अधिकारी गुन्ता डांगे द्वारा मानसिक रूप से बीमार एवं विकलांग व्यक्तियों के लिये विधिक सहायता निःशुल्क विधिक सहायता योजना मप्र अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना परिवार विवाद समाधान केन्द्र एवं विवाद विहीन ग्राम योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। 

इसी प्रकार  ग्राम पंचायत बिलाई महंदपुर बनगांव पालर सिंघी मुड़िया एवं शास उमा विद्यालय बिलाई मुड़िया एवं महंदपुर में शिविर का आयोजन कर विधिक सहायता अधिकारी द्वारा आमजन एवं छात्र.छात्राओं को विधिक जानकारी से लाभान्वित किया गया। उक्त आयोजित शिविरों में लगभग 700 ग्रामीणजन एवं छात्र.छात्राओं को विधिक जानकारी से जागरूकध्लाभान्वित किया गया। पैरालीगल वालेंटियर आशीष चौरसिया द्वारा ग्राम पटना बमौरी कुड़ई बिलाई रौड़ा जमुनिया खेरूआ इमलिया उदेशा पटोहा मगोलपुर छेवला छापरीठाकुरए लालपुरा बरखेरा बेस बमुरिया राजाबंदी कोडिया मंझगुंवा पटोल कुंआखेड़ा बाजी पालरसिंगी लक्ष्मनकुटी महंदपुर डोर टू डोर कैम्पेन आयोजित कर निःशुल्क विधिक सहायता मध्यस्थता योजना महिलाओं एवं बच्चों के अधिकार पीड़ित प्रतिकर योजना जन उपयोगी लोक अदालत से संबंधित पम्पलेट्स वितरित कर लगभग 300 ग्राम वासियों को जागरूक एवं लाभांवित किया।

डेंगू के लार्वा नष्ट करने जारी है वार्डो में छिडकाव

दमोह।  मलेरिया विभाग द्वारा दमोह शहरी क्षेत्र में डेंगू की रोकथाम हेतु लार्वा सर्वे कार्य किया जा रहा है। आज 04 टीमों द्वारा दमोह शहर के नया बाजार नं 1 में 30 घरों के 125 कंटेनरों का निरीक्षण किया गया जिसमें 12 घरों के 17 कंटेनरों में लार्वा पाया गया जिनमें से 5 कंटेनर खाली कराये एवं 12 कंटेनर में टीमोफास दवा का घोल डाला गया। साथ ही 20 घरों के अन्दर पायराथ्रिम दवा का स्पेस स्प्रे किया गया। मांगज वार्ड 1 में 21 घरों के 99 कंटेनरों का निरीक्षण किया गया जिसमें 2 घरों के 2 कंटेनर में लार्वा पाया गया जिनमें से 2 कंटेनर में टीमोफास दवा का घोल डाला गया साथ ही 8 घरों के अन्दर पायराथ्रिम दवा का स्पेस स्प्रे किया गया।

मांगज वार्ड 6 पथरिया फाटक में 30 घरों के 117 कंटेनरों का निरीक्षण किया गया जिसमें 1 घर के 1 कंटेनर में लार्वा पाया गया जिनमें से 1 कंटेनर में टीमोफास दवा का घोल डाला गया साथ ही 10 घरों के अन्दर पायराथ्रिम दवा का स्पेस स्प्रे किया गया। सिविल वार्ड 4 में 15 घरों के 53 कंटेनरों का निरीक्षण किया गया जिसमें 2 घर के 3 कंटेनर में लार्वा पाया गया जिनमें से 1 कंटेनर खाली कराये एवं 2 कंटेनर में टीमोफास दवा का घोल डाला गया। साथ ही 11 घरों के अन्दर पायराथ्रिम दवा का स्पेस स्प्रे किया गया। बजरिया वार्ड 7 में 27 घरों के 115 कंटेनरों का निरीक्षण किया गया जिसमें 5 घर के 14 कंटेनर में लार्वा पाया गया जिनमें से 1 कंटेनर खाली कराये एवं 13 कंटेनर में टीमोफास दवा का घोल डाला गया साथ ही 27 घरों के अन्दर पायराथ्रिम दवा का स्पेस स्प्रे किया गया।

 साथ ही टीमों द्वारा डेंगू से बचाव संबंधित अपीलें बितरित की गईं एवं लोगों को मच्छर न पनपने देने तथा घरों में साफ.सफाई रखने की समझाईस दी गई। शहरी क्षेत्र में अधिकतर घर के आस.पास पडें अनावश्यक पानी के डिस्पोजल एवं खाली पडे डिब्बों में जमा पानी में लार्वा पाया गया। अतः जनसामान्य से अपील है कि वह अपने घरों एवं घर के आस.पास अनावश्यक ऐसी चीजें न रखें जिनमें पानी जमा हो क्यों कि उनमें मच्छरों के लार्वा पनप सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments