सहकारी बैंक महाप्रबंधक को कारण बताओ नोटिस
दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने खरीफ सीजन 2026 में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध नहीं कराने के आरोप पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित महाप्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं। समीक्षा में पाया गया कि 102 समितियों में से अधिकांश समितियों में डीएपीए एनपीकेए एसएसपी यूरिया एवं पोटाश उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण नहीं कराया गया जिससे किसानों को समय पर उर्वरक नहीं मिल पा रहा है। पूर्व में दिए गए निर्देशों के बावजूद समितियों में उर्वरक भंडारण नहीं कराया गयाए जिससे वितरण व्यवस्था प्रभावित हुई है। जारी कारण बताओ पत्र में कहा गया कि निरीक्षण के दौरान किसानों ने भी नियमित सदस्यों को उर्वरक नहीं मिलने की शिकायत की जिसके कारण उन्हें निजी विक्रेताओं से नगद खरीदारी करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उक्त स्थिति को गंभीर लापरवाही मानते हुए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित महाप्रबंधक को तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।भाजपा सरकार में हो रहे घोटालों पर जिम्मेदार कौन- अजय टंडन.. दमोह। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मप्र कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा छात्रो एवं युवाओं के ज्वलंत मुद्दो को लेकर जैसे पेपर लीक बार बार परीक्षाओ के रद्द होने भर्तियों में अनावश्यक देरी बढ़ती बेरोजगारी को लेकर जिला कंाग्रेस कार्यालय में पत्रकार वर्ता का आयोजन किया गया।
वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि भाजपा सरकार घोटालों की सरकार है शिक्षा माफिया भाजपा सरकार के मंत्रियो से साठगांठ कर नीट जैसी परीक्षाओं के पेपर लीक करवाकर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे है इनकी कथित नीतियों के कारण कई छात्र तो आत्महत्या तक कर चुके है, पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि 22 लाख छात्र छात्राओं ने नीट की परीक्षा दी जिसकी तैयारी बच्चो की फीस एवं उनकी कोचिंग पर करोड़ो रूपया अभिभावको का खर्च हुआ किन्तु पेपर लीक होने के कारण बच्चो का भविष्य एवं अभिभावको का पैसा एवं समय बर्बाद हुआ, 19 बच्चो ने निराशा हताशा में आत्माहत्या कर ली। भाजपा सरकार केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेेकर मंत्रिमंडल से हटाये।
नितिन मिश्रा संगठन महासचिव, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, वीरेन्द्र राजपूत, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, डी.पी. पटैल, मुकेश रोहिताश, शुभम तिवारी, अभिषेक यादव, अजय जाटव, रियाज खान ने कहा कि हमारी आस्था का केन्द्र राम मंदिर जिसमें हमारे देश के धार्मिक बंधुओं ने सोना चांदी की ईटे भरके रूपयो का दान दिया किन्तु वहां कार्यरत कर्मचारियों ने सब कुछ चोरी कर लिया और भाजपा सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही करना उनकी मिली साबित करता है वहीं मप्र सीएम मोहन यादव जिनके पूरे परिवार के नाम 335 एक जमीन जो घोषित है वह जमीने नहीं ली गई जहां से वायपास बनना है और हमारीे पीएम कहते थे कि न खाउंगा ना खाने दूंगा किंतु उनकी सभ बाते भाषण जुगला साबित हो गई है। चाहे शिक्षा माफिया हो या राम मंदिर में चोरी करने वाले अथवा प्रदेश के सीएम खुलेआम भ्रष्टाचार कर रहे है किंतु उन पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं करना भाजपा की कथनी और करनी को उजागर करता है। उक्त मामलो पर भाजपा सरकार ने अविलंब कार्यवाही नहीं की तो कांग्रेस पार्टी धरा एवं जनआंदोलन को बाध्य होगी इस अवसर पर खिल्लू ठाकुर श्रीकांत पटेल सहित अनेको कांग्रेसजनेां की उपस्थिति रहीं।


0 Comments