Header Ads Widget

नशा निषेध एवं अवैध तस्करी दिवस पर जिला जेल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम.. जैन मिलन की अड़तालीस वीं कार्यकारणी का गठन.. ओजेन्द्र तिवारी एवं पदमा तिवारी सम्मानित..

जिला जेल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजन

दमोह। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश ध्अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुभाष सोलंकी के मार्गदर्शन में जिला जेल में अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी उत्कर्ष दिवाकर जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया जेल अधीक्षक एमएल पटेल कार्यालयीन स्टाफ तथा बड़ी संख्या में बंदीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बंदियों को संबोधित करते हुए न्यायाधीश उत्कर्ष दिवाकर ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक मानसिक सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति की निर्णय क्षमता को कमजोर कर देता है तथा उसे अपराध एवं अन्य सामाजिक बुराइयों की ओर अग्रसर करता है। उन्होंने बंदियों से नशे से दूर रहने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सकारात्मक जीवन व्यतीत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा जागरूकता ही नशे के विरुद्ध सबसे प्रभावी हथियार है आपने एन डी पी एस अधिनियम के विभिन्न दांडिक प्रावधानों के विषय पर भी बंदियों को अवगत कराया।इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया ने नशे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए बंदियों को  निःशुल्क विधिक सहायता नालसा डॉन स्कीम लीगल एड क्लिनिक एवं विभिन्न विधिक सेवा योजनाओं की जानकारी दी।जेल अधीक्षक एमएल पटेल ने  न्यायाधीश एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।  

जैन मिलन की अड़तालीस वीं कार्यकारणी का गठन.. दमोह वर्ष 1978 में स्थापित जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा, दमोह (पुरुष शाखा) की वर्ष 2026 की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। शाखा अध्यक्ष वीर मुकेश जैन 'मम्मा' ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग पाँच दशकों से शाखा जैन समाज में संगठन, सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता एवं धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रही है। नई कार्यकारिणी इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाजहित एवं जनकल्याण के कार्यों को नई गति प्रदान करेगी।  संरक्षक-श्री जयंत मलैया पूर्व कैबिनेट मंत्री, श्री मनोज जैन 'मीनू' अध्यक्ष, श्री दिगम्बर जैन औषधालय,  श्रीमंत संतोष सिंघई पूर्व अध्यक्ष, कुण्डलपुर क्षेत्र, डॉ. संजीव सिंघई संजीवनी हॉस्पिटल, अतिवीर आरके जैन राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भारतीय जैन मिल), श्री अरविंद इटोरया समाजसेवी)। वरिष्ठ पदाधिकारी: अतिवीर दिलेश चौधरी, वीर सवन सिल्वर, वीर आनंद जैन 'BSNL', वीर सुधीर जैन 'डब्लू', अतिवीर राकेश जैन 'एड.', वीर सुभाष जैन बमोरया, वीर राकेश जैन पलंदी 'पारसमणि', वीर राजेश जैन 'रज्जन', वीर राकेश पुजारी, वीर जिनेन्द्र उस्ताद, वीर अरुण प्रधान, वीर राजेश 'ओशो', वीर मुकेश जैन 'ग्रेन', अतिवीर अरुण जैन 'कोर्ट', वीर महेश जैन 'दिगम्बर'। मुख्य पदाधिकारी:अध्यक्ष  वीर मुकेश जैन 'मम्मा', मंत्री  वीर महेन्द्र जैन 'सोमखेड़ा', कोषाध्यक्ष – वीर जिनेन्द्र जैन मंडला, प्रचार मंत्री  वीर सुनील 'वेजीटेरियन', कार्याध्यक्ष  वीर सचिन्द्र जैन, समन्वयक वीर संजीव जैन 'शाकाहारी', उपाध्यक्ष: वीर ज्ञानेन्द्र इटोरया, वीर संदीप मोदी, वीर संजय सराफ। संगठन मंत्री: वीर जवाहर जैन, अतिवीर प्रमोद बड़कुल। सह मंत्री: वीर मनीष जैन 'बिट्स', वीर संदीप जैन 'सचिव', वीर शीतेष जैन। विभिन्न प्रभार: श्रुत पंचमी  अतिवीर राजकुमार जैन तारण, वीर अवध जैन 'शिक्षक', प्रशासनिक गतिविधियाँ – वीर एड. विकल्प जैन, वीर महेन्द्र जैन 'करुणा', वीर सतीश जैन, क्षेत्रीय आयोजन  वीर सुबोध बजाज, वीर विवेक डबुल्या, धार्मिक आयोजन  वीर शैलेन्द्र जैन 'मयूर', वीर शैलेन्द्र बजाज, वीर राजेश जैन (हिनौती), सामाजिक सरोकार वीर आलोक पलंदी, वीर अतुल जैन (सी.ए.), पर्यावरण  वीर संतोष जैन 'अविनाशी', वीर सौरभ जैन 'महिन्द्रा', योग शिविर  वीर शैलेन्द्र सिंघई 'रिंकू', वीर नृपेन्द्र बहादुर जैन, स्वास्थ्य शिविर वीर अशोक जैन (हॉस्पिटल), वीर आशीष जैन (मेडी.), साधु सेवा  वीर विनय जैन, वीर विकास जैन (रानू बर्तन), रक्तदान शिविर – वीर दीपक जैन 'A+' नवगठित कार्यकारिणी के गठन पर सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाजसेवा, धार्मिक जागरण, युवा सहभागिता तथा जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगी।

ओजेन्द्र तिवारी एवं पदमा तिवारी सम्मानित.. दमोह। हिंदी भवन भोपाल में आयोजन तीन सत्रों में संपन्न हुआ। प्रथम चरण सरस्वती वंदना अतिथियों का स्वागत द्वितीय सत्र में साहित्यकारों का सम्मान तृतीय चरण में लघु कथाओं का वाचन हुआ ओजेंद्र तिवारी को उनके समग्र साहित्य लेखन एवं लघु कथाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

ओजेंद्र तिवारी के चार लघुकथा संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। देश के अनेक भागों से प्रकाशित लघुकथा संग्रहो में भी लघुकथाएं प्रकाशित हो चुकी हैं विदेशों से भी लघु कथाएं प्रकाशित हो चुकी हैं।इसी कार्यक्रम में श्रीमती पदमा तिवारी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफल आयोजन के लिए लघुकथा शोध केंद्र की निदेशक कांता राय एवं उनकी पूरी टीम ने पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य किया। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के अनेक प्रख्यात साहित्यकारों ने भाग लिया। 

भरतपुर राजस्थान में मिला सम्मान.. दमोह। भरतपुर राजस्थान में जन सांस्कृतिक परिषद, बृजवानी सेवा समिति बृज नगर राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में दमोह के ओजेंद्र तिवारी को एवं पदमा तिवारी को उनके साहित्य सृजन के लिए शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments