मंत्री सखलेचा आज छतरपुर से कुंडलपुर आएंगे
दमोह। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा आज 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे छतरपुर से कार द्वारा कुण्डलपुर आयेंगे। आप अपराहृ 03:30 बजे कुण्डलपुर पहुँचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री श्री सखलेचा रात्रि 08 बजे कुण्डलपुर से सिवनी के लिए प्रस्थान करेंगे।
जबेरा विधायक मंगलवार को जन सुनवाई करेंगे
दमोह। जबेरा में क्षेत्रीय विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक जनपद पंचायत के सभागार में लोगों की समस्याओं के निदान हेतु जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। वहीं क्षेत्रीय विधायक धर्मेंद्र से लोधी के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे क्षेत्रीय लोगों से अपील है कि वह अपनी समस्याएं लेकर निर्धारित समय में जनपद पंचायत जबेरा पहुंचे ताकि उनकी समस्याओं का निराकरण शीघ्र हो सके
फरवरी के 14 वे दिन सिर्फ 24 कोरोना केस..
दमोह। जिले में फरवरी के 14 वे दिन कोरोना के 24 केस सामने आये हैं। इन मरीजों में 30, 36, 19, 22, 22, 72, 60, 13, 21, 20, 38, 25, 22, 23, 35, 07, 90, 21, 15, 15, 16, 16, 55, एवं 21 उम्र के मरीज शामिल हैं। इनमें दमोह से 02, तुलसीदास वार्ड हटा से 01, मौसीपुरा से 01, बिलाई से 01, बोतराई से 03, रनेह से 02, खमरिया से 01, संनकुईया से 01, रसीलपुर से 01, बालाजी वार्ड हटा से 01, नवोदय वार्ड से 02, कुंअर पुर से 01, हटा से 01, कनेह पुर जबेरा से 01, जबेरा से 03, हिनोती से 01, महगुंआ से 01 मरीज शामिल हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाँ संगीता त्रिवेदी ने दी।
कांग्रेस की विशाल जनआक्रोश रैली आज..
दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में विधायक अजय टंडन के नेतृत्व में 15 फरवरी 2022 को दोपहर 12 बजें जिला स्तरीय विशाल जनआक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली जिला कांग्रेस कार्यालय से बस स्टैंड, घंटाघर, अंबेडकर चौक, कीर्ति स्तंभ से होकर जबलपुर नाका पहुचेगी। यह रैली कांग्रेस की तो है ही साथ ही जनता का वर्तमान में भाजपा शासन के प्रति जनाआक्रोश है।इस रैली में जिन्हें कुटीरे नहीं मिली, राशन नहीं मिला नगर में नल कनेक्शन की बढ़ाई राशि प्रधानमंत्री आवास योजना में भाई, भतीजा वाद दिनों दिन बढ़ती हुई बेरोजगारी मुख्यमंत्री द्वारा मेडीकल के घोषणा जो अब तक अधूरी है। शासन प्रशासन द्वारा सी.टी. स्कैन मशीन उपलब्ध ना कराना, वन भूमि पर काबिज व्यक्तियों को पट्टे न मिलना आम आदमी पर महगाई का बढ़ता बोझ सहायक सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायको को नियमिती करण करने को लेकर सोये हुए शासन प्रशासन को जगाने एवं समस्याओं को हल कराने की है। विधायक अजय टंडन, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनु मिश्रा ने बताया कि जबलपुर नाका पर आयोजित आम सभा को पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, जीतू पटवारी, हर्ष यादव एवं विधायक संजय शर्मा, कल्पना वर्मा, तरवर सींग, विक्रम सिंह नातीराजा, समस्त ब्लाक अध्यक्ष स्थानीय नेता संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में समस्त कांग्रेस जनों एवं आम जनता से अधिकाधिक संख्या में उपस्थिती की अपील की है।
भाजपा पिछड़ा मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी घोषित
दमोह। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा संगठन मंत्री सुहास भगत, सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा एवं प्रदेश महामंत्री संजय राय की सहमति से जिला प्रभारी अभिलाष पांडे की अनुमति से जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी की अनुशंसा से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा की सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के 14 मंडलों की मंडल कार्यकारिणी घोषित की गई है।
जिसमें दीनदयाल मंडल अध्यक्ष पंकज राय महामंत्री नर्मदा पटेल, नोहटा मंडल अध्यक्ष उमराव सिंह लोधी, महामंत्री करोड़ी राठौर कनेपुर,फतेहपुर मंडल अध्यक्ष तुलसीराम पटेल, महामंत्री परमसींग मगरोन, कुम्हारी मंडल अध्यक्ष रामकिशन पटेल, महामंत्री राजभान सिंह देवरीरतन, नरसिंहगढ़ मंडल अध्यक्ष दिनेश पटेल, महामंत्री नारायण पटेल पुरैना, हटा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आशीष साहू, महामंत्री शोभाराम पटेल कौशलपुर, बांसा मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल, महामंत्री राजेश पटेल, तारादेही मंडल अध्यक्ष लोचन सिंह लोधी, महामंत्री गुलेश विश्वकर्मा सारसबगली ,तेंदूखेड़ा मंडल अध्यक्ष अजय सोनी, गोविंद यादव अजीतपुर, बनवार मंडल अध्यक्ष महेंद्र यादव, महामंत्री संतोष चौरसिया वनवार, मडियादो मंडल अध्यक्ष संजीव यादव, महामंत्री अखिलेश सोनी मड़ियादो, पटेरा मंडल अध्यक्ष अमर सिंह, महामंत्री मुकेश नेमा पटेरा, हिंडोरिया मंडल, अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद पटेल, महामंत्री संदीप चौरसिया, जबेरा मंडल अध्यक्ष अर्जुन राय महामंत्री अमन सिंह को बनाया, साथ ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी घोषित की।
0 Comments