कांग्रेस ने मनाई चाचा नेहरू की पुण्य तिथि

दमोहजिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नगर के वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेसजनों ने नेहरूपार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पहार करते उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाल। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है दूसरे विश्वयुद्ध के बाद आर्थिक रूप से खस्ताहाल और विभाजित हुए भारत का नवनिर्माण करना आसान नहीं होता किन्तु उन्होंने अपनी दूरदर्शिता और समझ से राष्ट्र का उत्थान करने के लिए पंचवार्षीय योजनाये बनाई। 

सतीश जैन, लालचंद राय, यशपाल ठाकुर, रजनी ठाकुर, आशीष पटेल, मानक पटेल, परम यादव, प्रदीप पटेल, राजा रौतेला, नितिन मिश्रा, वीरेन्द्र ठाकुर, विक्रम ठाकुर, मंजीत यादव, ने कहा कि चाचा नेहरू के नाम पर विख्यात पूर्व प्रधानमंत्री ने भारत की सामाजिक आर्थिक राजनैतिक िंचंतन प्रक्रिया को गहरे रूप में प्रभावित किया। बसंत कुशवाहा, के.के.वर्मा, प्रफुल्ल श्रीवास्वत, छुन्ना शर्मा, दिनेश रैकवार, अजय जाटव, पप्पू कुशवाहा कहा कि भाखड़ा नागल बांध एवं छतीसगढ़ स्थित भिलाई बोकार्ता इस्पात कारखाना एवं अन्य बड़ी योजनाये उन्हीं की देन है इस अवसर पर खिल्लू ठाकुर, शेरू कछुवाहा, चिन्टू ठाकुर, ए.के.चिश्ती, छोटू शुक्ला सहित अनेंक कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।

पं.नेहरू की पुण्यतिथि पर किया रक्तदान

दमोह। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पं.मनु मिश्रा के नेतृत्व में उनकी निजी सहायक सचिव धर्मेन्द्र खरे के द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती भूपेन्द्र सींग लोधी निवासी ग्राम हिनौता को एक यूनिट रक्तदान करके भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जी को श्रद्वासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष मनु मिश्रा, मंजीत यादव युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष, एससी जिलाध्यक्ष अजय जाटव, राहुल पुरोहित, खिल्लू ठाकुर आदि की उपस्थिति रहीं।  

जनता द्वारा अध्यक्ष चुनाव न कराना दुर्भाग्यपूर्ण- 

दमोह। पिछले तीन सालों से चुनाव टाल रही भारतीय जनता पार्टी सरकार को आखिर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव करवाने के लिए बाहय होना पड़ा। विधायक अजय टंडन ने कहा कि वर्तमान में भीषण मंहगाई बढती बेरोजगारी महिलाओं पर अत्याचार एवं अन्य मुद्दो को रोक पाने में विफल भाजपा सरकार कही न कही इन चुनाव में पराजय को लेकर आशंकित है उसके लिये उन्होनें पुनः अध्यादेश को बदलते हुए निगत महापौर के चुनाव जनता पार्षदों से करवा रहे है। 

अध्यादेश ही त्रूटिपूर्व है उनके इस तरह के चुनाव करवाने से पूरी तस्वीर ही साफ है कि जनता को अपना नगर पालिका नगर पंचायत अध्यक्ष चुनने से वंचित कर रही है सरकार भाजपाई पारदर्शिता तरीके से चुनाव नहीं करवाना चाहती सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद मजबूरी में सरकार चुनाव करवा रही है पहले पंचायत स्तर पर आरक्षण का बहाना बनाकर चुनाव टालते रहे अब 27 प्रतिशत ओबीसी कोटा का आरक्षण नहीं मिल रहा प्रदेश में इनकी कार्यप्रणाली से ओबीसी सीटे पहले से भी कम हो गई। सीधे जनता से चुनाव न कारकर मनमाने तरीके से कराया जाना और आगे चलकर पार्षदो पर दबाब बनाकर इन पदों पर भाजपा अपने लोगों को बठाना चाहती है यह जनता की भावनाओं के साथ कुठाराधात है सरकार का जनता के बीच जाकर जनता से ही निर्वाचित अध्यक्ष बनाना चाहिये।

विहिप बजरंग दल ने पशु वाहन व्यवस्था कराने ज्ञापन

दमोह।  विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा एक ज्ञापन नगरपालिका परिषद मुख्य अधिकारी भैयालाल सिंह को सौंपा जिसमें घायल पशुओं को लाने ले जाने वाहन की व्यवस्था करने की मांग की गई। बजरंग दल नगर संयोजक अनुराग यादव छुट्टु ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा शहर में एवं शहर की आस पास घायल गौ माता का उपचार कराया जाता है लेकिन कभी-कभी यथा स्थान पर उपचार की व्यवस्था एवं डॉक्टर की कमी के कारण इलाज संभव नहीं हो पाता है आज हम सब जो घायल पशु शहर के बाहर एवं शहर में गंभीर अवस्था में घायल हो जाते हैं उनको अस्पताल तक पहुंचाने के लिए नगर पालिका द्वारा एक पशु वाहन की व्यवस्था करने की मांग की है जिससे घायल पशुओं की जान को बचाया जा सके
राजू नामदेव ने कहा कि लगातार गौ आदि पशु जब घायल हो जाते हैं तो उनके लिए उपचार कराने ले जाने कोई व्यवस्था नहीं है आज उसी मांग को लेकर सीएमओ को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया है जिस पर उन्होंने एक कर्मचारी का नंबर हम सभी को दिया है कि जब तक स्थाई व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक उक्त कर्मचारी के द्वारा व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी रहेगी। मांग पर तुरंत संज्ञान लेने CMO भैयालाल सिंह का बहुत बहुत धन्यवाद । ज्ञापन सौंपते समय नगर संयोजक अनुराग यादव, राजू नामदेव, पंडित ठाकुर महाराज, सौरभ यादव निखिल राजपूत सुंधाशु करें कुलदीप शर्मा पंकज तिवारी आशीष शर्मा कृष्णा मांझी राहुल राय प्रयाग साहू शिवा यादव शुभम यादव गोविंद यादव अरविंद सेन सहित विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

 बच्चों का पांच दिवसीय उत्कर्ष योग शिविर संपंन

दमोह में आर्ट ऑफ लिविंग (जीवन जीने की कला) द्वारा 8से13 वर्ष के बच्चों को पांच दिवसीय उत्कर्ष योग शिविर  मां लक्ष्मी ऑटो एजेंसी के ऊपर विशालाक्षी मंडप में आयोजित किया गया। शिक्षक श्रीमती अनीता अग्रवाल व श्री अभिनंदन मोदी द्वारा बच्चों के व्यक्तित्व निखारने में मदद करने वाले प्राणायाम ,ध्यान, योग ,खेलकूद के माध्यम से आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी द्वारा दिए दिव्य ज्ञान की  सभी बच्चों को शिक्षा दी ।
शिविर के अंतिम दिन बच्चों ने अपने अनुभव बांटे। बच्चों के द्वारा मनोरंजक प्रस्तुति की गई। जिसको अभि भावकों ने खूब सराहा। बच्चों ने नाटक के माध्यम से प्लास्टिक बहिष्कार कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया । पीहू राय ने आंखों में पट्टी बांध के प्रज्ञा योग से परिचय कराया ।

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर जारी..
दमोह खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 मई से 16 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया जा रहा है प्रशिक्षण शिविर में कबड्डी एवं कराटे खेलों का प्रशिक्षण विकास  खंड मुख्यालय ग्रामीण युवा केंद्र बटियागढ़ एवं मीनिंग खेल स्टेडियम मैदान पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का संचालन किया जा रहा है
 जिसमें अधिक संख्या में बालक बालिका प्रतिभागी खेलों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में कबड्डी खेल में लक्ष्मी लोधी ग्रामीण युवा समन्वयक बटियागढ़ कराटे खेल में पूर्वी जैन द्वारा बच्चों को खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है