Header Ads Widget

विश्व शांति महायज्ञ और कलश ध्वजा रोहण से विधान समापन आज.. जैन पंचायत की महत्वपूर्ण आमसभा 30 मई को.. शिक्षक संघ एक शिक्षक-एक वृक्ष“ अभियान शुरू करेगा.. समर कैंप में सिखाई जा रही है बच्चों को विभिन्न विधाएं.. रजनी ठाकुर बनी पुनः महिला कांग्रेस अध्यक्ष..

संपूर्ण अर्घ्य के साथ संपन्न सिध्द चक्र विधान संपन्न

दमोह। दिगंबर जैन धर्मशाला नन्हे मंदिर में आर्थ्यका रत्न मृदु मति माताजी के मंगल सानिध्य में चल रहे श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान शनिवार को 1024 पूर्ण अर्घ के साथ संपन्न हो गया। रविवार को विश्व शांति महायज्ञ एवं मन्दिर जी के शिखर पर कलशा-ध्वजा रोहण से आठ दिवसीय महोत्सव का समापन किया जाएगा। 
विधान में इंद्र के रुप में सम्मिलित सुनील वेजिटेरियन ने बताया कि विधान के सानंद समापन पर विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन युद्ध की विभीषिका झेल रहे पीड़ित मानवता की शांति के लिए किया जावेगा। इसके साथ वेदी प्रतिष्ठा एवं नवनिर्मित शिखर के ऊपर कलशा रोहन एवं ध्वज की स्थापना की जाएगी। इसके पूर्व दिवस विधान में पूर्ण आहुति समर्पित की गई और 2 दिनों में 1024 अर्ग समर्पित किए गए। 

आर्यका श्री की पावन प्रेरणा से विधान में बाहुबली बने अशोक कुमार पिपरिया वालों ने एक ध्वज स्थापना के साथ धर्म के साहित्य के प्रकाशन हेतु अपनी ओर से दान राशि घोषित की। जबलपुर नाका मंदिर समिति एवं महिला मंडल के द्वारा विधान में द्रव्य समर्पित की गई। अनेक लोगों ने अपनी ओर से ज्ञान दान हेतु दान राशियां घोषित की। आनंद जैन के द्वारा प्रातः शांति धारा उपरांत विधान में सम्मिलित सभी भक्तों गणों के लिए भोजन व्यवस्था की गई। 

दूसरी शांति धारा का सौभाग्य खिमलासा के नेमीचंदजैन को प्राप्त हुआ। शाम की महा आरती का सौभाग्य राजेश हिनौती परिवार को प्राप्त हुआ। इस मौके पर पूज्य आर्यिका श्री मृदु मति माता जी ने कहा कि ज्ञानदान से बढ़कर कोई दान नहीं होता है ज्ञान के माध्यम से ही मानव अपने आत्म कल्याण के पथ को प्राप्त कर पाता है दान राशि से आगम की अनेक पुस्तकों का प्रकाशन होता है जो श्रद्धालुओं के लिए जीवन में सुख शांति का मार्ग बता कर कल्याण का मार्ग बताती हैं ज्ञानकोष के बनने से धर्म के साहित्य का निरंतर प्रकाशन हो सकेगा इसमें प्रत्येक श्रद्धालु को अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार दान देना चाहिए।

जैन पंचायत की महत्वपूर्ण आमसभा 30 मई को 

दमोह। विश्व प्रसिद्ध जैन धर्म के तीर्थ क्षैत्र श्री दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलगिरि कुण्डलपुर के अध्यक्ष पद के चुनाव निर्विवाद रूप से सम्पन्न हो इस हेतु जैन पंचायत दमोह के द्वारा सम्पूर्ण जिले की जैन समाज की एक आमसभा का आयोजन 30 मई 2022 को दोपहर एक बजे से जैन धर्मशाला नन्हे मंदिर जी दमोह में आयोजित की गई है, जिसका उद्देश्य सकल दिगम्बर जैन समाज की आपसी सहमति से हो इस हेतु सभी समाज के प्रबुद्ध लोगों को आमंत्रित किया गया है। जैन पंचायत के अध्यक्ष सुधीर सिंघई, महामंत्री चौधरी रूप चंद जैन, रतन चंद जैन घाट पिपरिया, अजित कांड्या, श्रेणिक बजाज, चंद कुमार सराफ, वीरेश सेठ, अभय बनगॉव, नवीन निराला, सावन सिंघई, महेश दिगम्बर ने सभी से आम सभा में शामिल होने की अपील की है जिससे समाज में आपसी सौहार्द्र और एकता को बढ़ावा मिल सकें। आमसभा में सिद्ध क्षेत्र के विकास, सुरक्षा और भावी कार्यों के क्रियान्वयन हेतु समाज की एकता से कुंडलपुर कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्धारण करने में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वाहन अच्छे से हो सके और आपसी मनमुटाव समाप्त होकर संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद के अनुरूप कुंडलपुर का विकास हो सके।

समर कैंप में सिखाई जा रही है बच्चों को विभिन्न विधाएं
दमोह।
शहर के सागर नाका स्थित आचार्य सौभाग्य सागर जेईएस इंग्लिश पब्लिक स्कूल दमोह में 30 दिवसीय समर कैंप संचालित किया जा रहा है, जो इस ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में जिले के अलावा अन्य जिलों रीवा, कटनी, सागर, जबलपुर के करीब 60 छात्र छात्राएं इस प्रशिक्षण में शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।

 इस शिविर में योग एवं मेहंदी का प्रशिक्षण  कु महिमा पटेल, कराटे का प्रशिक्षण कु नित्या जैन व  कु निष्ठा जैन ब्लैक बेल्ट चैंपियन, चित्रकला व कर्सिव राइटिंग श्रीमती रजनी जैन, इंग्लिश स्पोकन एवं  पर्सनालिटी डेवलपमेंट कु आकांक्षा पांडे,  कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं नैतिक शिक्षा कु प्रतिभा ठाकुर के द्वारा दिया जा रहा है एवं विकास महोबिया के द्वारा विभिन्न इंडोर गेम की बारीकियां सिखाई जा रही है।

इस शिविर के द्वारा बच्चों के हुनर को पहचान कर उसे निखारने का प्रयास किया जा रहा है तथा एक आदर्श विद्यार्थी बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह समर कैंप स्कूल प्राचार्य नितिन वर्मा के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

रजनी ठाकुर बनी पुनः महिला कांग्रेस अध्यक्ष

दमोह। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार विधायक अजय टंडन, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनु मिश्रा की सहमति से प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने रजनी ठाकुर को पुनः जिला महिला कांग्रेस का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

 उनके इस मनोनयन पर रतनचंद जैन, तेजीराम रोहित, प्रताप सिंह, तान्य सालोमन, सतीश जैन, नीरज जायसवाल, यशपाल ठाकुर, नितिन मिश्रा, वीरेन्द्र ठाकुर, प्रीति गौतम, सुदामा दुबे, राजा रौतेला, प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बधाईयां प्रेषित की है।

शिक्षक संघ एक शिक्षक-एक वृक्ष“ अभियान शुरू करेगा 

दमोहविश्व पर्यावरण दिवस 05 जून से मध्यप्रदेश शिक्षक संघ द्वारा समाज हित व पर्यावरण के क्षेत्र में “एक शिक्षक एक वृक्ष“ अभियान शुरू किया जाएगा। जिसके तहत शिक्षक संघ के पदाधिकारी व शिक्षक सदस्य स्वयं व समाज के सहयोग से इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगो के सहयोग से पौधारोपण करेंगे। यह जानकारी मध्यप्रदेश शिक्षक से महेंद्र कुमार जैन प्रांतीय उपाध्यक्ष ने देते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिये शुद्ध हवा कितनी जरूरी है इसके महत्व को हम सभी कोरोना काल मे जान चुके है, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दमोह जिले में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ 5000 पौधों के रोपण के लिये संकल्पित है। जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र जैन के सक्रियता से जहां शिक्षको की समस्याओं को तत्परता से हल कराने के प्रयास किये जाते है वही इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाला शिक्षको का अद्वितीय संगठन बनने का कार्य करने की दिशा में लगातार अग्रसर है। इसी दिशा में संभागीय सचिव पारस कुमार जैन ने संभाग के सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी व पन्ना जिले में भी इस के तहत पौधरोपण का अभियान चलाया जाएगा। जिला संगठन मंत्री एलपी चौरसिया व वरिष्ठ मार्गदर्शक कमल जी सिंघई के निर्देशन में इस अभियान का क्रियान्वयन किया जाएगा। स्कूल के बच्चो को प्राकृतिक संसाधनों को सहेजने के लिये प्रेरित किया जाएगा। शिक्षक संघ के जिला सचिव विनय मोहन मिश्रा व कोषाध्यक्ष कमलेश सेन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि शिक्षक समाज का प्रेरणा स्रोत होता है,शिक्षक को इस सामाजिक सरोकार के प्रकल्प इस अभियान में बढ़ चढ़कर अपनी भूमिका के अनुसार सहयोग करना चाहिये। 

Post a Comment

0 Comments