Header Ads Widget

शहीद अकील खान की पत्नी को जल्द दमोह में ही कोई कार्य मिले इसके लिए सीएम से बात करेंगे सिद्धार्थ.. दिगंबर जैन महिला परिषद ने श्रद्वांजलि अर्पित की.. नन्हे मंदिर जी में नवीन वेदी पर जिन प्रतिमाओं की स्थापना.. घाट पिपरिया में आल्हादेव जयंती धूमधाम से मनाई गई..

 शहीद अकील खान के परिजनों से मिले सिद्धार्थ.. 

दमोह जम्मू कश्मीर में पदस्थ दमोह के लाल बीएसएफ जवान अकील खान की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में सभी जाति धर्म के लोग सम्मिलित हुए थे पूरे सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई भी दी गई थी गुरुवार की सुबह सिद्धार्थ मलैया शहीद अकील खान के घर पहुंचे जहां उन्होंने उनके परिवार के समक्ष अपनी शोक संवेदना व्यक्त की वह काफी देर तक परिवारजनों से वार्तालाप करते रहे और उन्होंने शहीद अकील खान की बेटी जो अभी तीसरी क्लास में अध्यनरत है से भी मुलाकात की और उससे बातचीत की।
परिजनों से मुलाकात के बाद सिद्धार्थ मलैया ने कहा कि शहीद का परिवार काफी दुखी है यह हम दमोह वासियों के लिए गर्व की बात है उनके परिवार के लिए भी गर्व के साथ यह दुख भरी घड़ी है लेकिन शहीद अकील खान की शहादत ने दमोह शहर में बहुत सी दूरियां को कम करने का कार्य किया है एक तरह से उन्होंने सेतु का कार्य किया है उनकी अंतिम यात्रा में सभी समाज और वर्ग के लोग एक साथ सम्मिलित हुए। शहीद अकील खान का इस तरह जाना, यह अत्यंत ही दुखद घटना थी परंतु शायद प्रकृति को यही मंजूर था जैसा कि परिजनों ने बताया कि शहीद अकील खान की पत्नी एक शिक्षित गृहणी है यदि मध्य प्रदेश सरकार उनकी योग्यता अनुसार उन्हें दमोह में ही कोई कार्य दे देगी तो इसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान और मेरे पिता पूर्व वित्त मंत्री जयंत कुमार जी मलैया से बात करूंगा
 आर्थिक सहायता के लिए सभी पहले ही मांग कर चुके हैं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री जी शीघ्र ही कुछ घोषणा करेंगे। शहीद अकील खान को शत शत नमन एवं मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित है ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शहीद अकील खान के परिजनों से मुलाकात के समय संतोष रोहित एवं पार्षद शादाब खान साथ में रहे

 दिगंबर जैन महिला परिषद ने श्रद्वांजलि अर्पित की
दमोह। अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद प्रियकारिणी संभाग नशिया शाखा दमोह ने जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी दे रहे बीएसएफ के जवान दमोह के भाई के शहीद होने पर उनकी आत्मा की शांति के लिए णमोकार मंत्र का जाप किया एवं मोमबत्ती जलाकर 2 मिनिट का मौन रखकर श्रद्वांजलि अर्पित की। 
 इस मौके पर प्रांतीय सह सचिव रोहिणी जैनए चेयर पर्सन रोशनी जैनए अध्यक्ष कविता जैनए सचिव तरु जैन कोषाध्यक्ष सीमा जैन चंद्रप्रभा जैनए समता जैन अनीता जैन सुनीता जैन सरिता जैनए पदमा जैन चन्दन वाला जैन नलनी जैन सीमा दिगंबर महिमा जैन लवली जैन की उपस्थिति रही।

नवीन वेदी पर जिन प्रतिमाओं की स्थापना संपन्न
दमोह
श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर जी में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज जी के आशीर्वाद एवं आर्यकारत्न मृदुमति माताजी के मंगल सानिध्य में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान वेदी प्रतिष्ठा एवं कलश रोहण समारोह में गुरुवार को नव निर्मित बेदी पर मूलनायक महावीर भगवान के साथ अन्य प्रतिमाओं की स्थापना की ग्ह्मं स्थापना के पूर्व सभी प्रतिमाओं को कार्यक्रम स्थल पर समोशरण के समक्ष लाया गया। 
जहां पर सभी प्रतिमाओं की अभिषेक एवं शांति धारा की गए मूलनायक महावीर भगवान की प्रतिमा का प्रथम अभिषेक एवं शांति धारा एवं स्थापना करने का सौभाग्य प्रमुख श्रावक जनों ने बोलिया लगाकर अर्जित किया। आज के मंगल सौभाग्य प्राप्त करने वालो में राजू नायक शैलेंद्र नायक परिवार,  गिरीश नायक परिवार, राजेश हिनोति परिवार, राकेश गौरव नायक परिवार, विनय नायक सौरभ नायक परिवार, सुरेश माया एवं राजेश जैन शोभनगर परिवार, राजेन्द्र अटल परिवार, राजेश पिपरिया, मनीष बजाज, देवेंद्र लाड साहब, अवध जैन, केसर पान को प्राप्त हुआ। पंच मैरू की स्थापना राजू नायक परिवार के बच्चों के द्वारा की गई

 अनेक श्रावक श्राविका ने प्रतिमाओं पर छत्र लगाने का सौभाग्य अर्जित किया अनेक लोगों ने भामंडल अष्ट प्रतिहार एवं स्वस्तिक रखने का सौभाग्य पाया। विधान आचार्य शुभम भैया के निर्देशन में मंत्रोच्चारओं के साथ मूलनायक भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा को वेदी पर विराजमान किया गया। इसके अलावा चंद्रप्रभु भगवान पारसनाथ भगवान एवं शांतिनाथ भगवान की प्रतिमाओं को स्थापित करने का सौभाग्य अनेक श्रावक गणों ने प्राप्त किया।
 इस मौके पर मंदिर कमेटी के संरक्षक राकेश नायक, अध्यक्ष गिरीश नायक, चंद्र कुमार सराफ, जेपी सिंघई चक्रेश सराफ, चंद्र कुमार खजरी, सुनील वेजिटेरियन, राजेंद्र अटल, डॉ.गौरव नायक, अवध जैन, राजेश बंटी, मनीष जैन आदि की उपस्थिति रही।

अमर वीर आल्हादेव जयंती धूमधाम से मनाई 
दमोह। घाटपिपरिया में कुल्लयाऊ माता धाम पर महोबिया समाज चौबीसा परगना द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ अमरवीर आल्हादेव जयंती मनाई गई। सुबह नीमखेड़ा गांव से बिशाल कलश यात्रा गाजे बाजे एवं डीजे के साथ हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई और गाँव में खेर माता मंदिर से होते हुए गांव में भ्रमण करते हुए कुल्लयाऊ माता धाम पर नव निर्मित स्थान अमरवीर आल्हादेव चबूतरा के पास संपन्न हुई। 
इस अवसर पर मां शारदा को समाज के वरिष्ठ लोगो द्वारा नारियल ध्वजा प्रसाद चढ़ाकर हवन पूजन करके विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । आसपास के गांव से पधारे लोगो द्वारा महावली वीर आल्हादेव के चबूतरा पर स्थित वीर आल्हादेव का पूजन आदी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी  रतनचंद जैन रहे।  जिन्होंने समाज को संबोधित करते हुए युवा पीढ़ी को राष्ट्रीय वीर युद्धा आल्हा देव के जीवन प्रसंग एवं माॅ शारदा के सबसे प्रिय भक्त परमवीर आल्हादेव के इतिहास के बारे में प्रेरणादायक इतिहासिक उद्धवोधन दिये। वही दमोह के शहीद सपूत को श्रध्दांजलि अर्पित की गई।
 महोबिया समाज अध्यक्ष द्वारा अतिथिगणों समाज के वरिष्ठ जनो और प्रमुख सहयोगियों का स्वागत फूल मालाओं और श्रीफल तोलिया से किया गया। शिक्षक जगदीश प्रसाद महोबिया द्वारा बहुत ही सुंदर आल्हादेव  की पंक्तियों गायन किया गया। 
कार्यक्रम में गोपाल महोबिया नोहटा, शिक्षक सरमन महोबिया अभाना, कन्छेदी महोबिया दमोह, पटवारी भोला महोबिया बंजरयायू  सचिव भगवानदास महोबिया साखा हिनौती , मुकेश महोबिया तेन्दूखेड़ा बगीचा, पुष्पेन्द् महोबिया बडगुंवा, गोविन्द महोबिया नीमखेड़ा आदि का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments