Header Ads Widget

कुंडलपुर में पंच बालयति जिनप्रतिमा वेदी प्रतिष्ठा.. नन्हें मन्दिरजी मे सिद्ध चक्र विधान, महावीर वेदी शुद्धि.. पत्रकार देवर्षि नारद जयंती सम्मान समारोह.. अभा बीड़ी मजदूर महासंघ संघ की बैठक संपंन.. जबेरा बीएमओ ने मां की पुण्यतिथि पर किया फल वितरण..

 सिद्ध चक्र विधान अवसर पर बेदी शुद्धि कार्यक्रम 

दमोह। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हें मन्दिरजी मे सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन भक्ति भाव के साथ चल रहा है जिस के तीसरे दिन बुधवार को 320 अर्घ्य समर्पित किए गए। वही अष्ट कुमारियों के द्वारा विधि विधान से भगवान महावीर वेदी शुद्धि संपन्न की गई। इस अवसर पर मंदिर जी के तीनो शिखर पर कलशारोहण हेतु पात्रों का चयन किया गया। 
जिसमे आर्यिका रत्न मृदु मति माता जी के सानिध्य में शिखर पर प्रथम कलश चंद्रकुमार खजरी परिवार, द्वितीय पदम खजरी परिवार एवं तृतीय कलश विमल खजरी परिवार को प्राप्त हुआ। शिखरी पर कलश का सौभाग्य देवेन्द्र जैन परसव्हा परिवार को प्राप्त हुआ। ध्वजारोहण सौरभ नायक परिवार ने प्राप्त किया। 

इसके पूर्व प्रातः काल विधानचार शुभम भैया के निर्देशन में श्रीजी का अभिषेक एवं शांति धारा संपन्न हुई श्रावक सृष्टि बनने का सौभाग्य ऋषि जैन को प्राप्त हुआ प्राप्त हुआ इसके पश्चात विधान आचार्य के निर्देशन में वेदी शुद्धि का कार्यक्रम किया गया
 इसके पश्चात सल्लेखना पूर्वक समाधि मरण को प्राप्त छपक संतोष कुमार खजरी वालों विनयजलि सभा आयोजित की गई जिसमें अपने उद्ग गार व्यक्त करते हुए आर्यका श्री मृदु माताजी ने कहा कि संतोष कुमार की समाधि एक उत्कृष्ट समाधि हुई है वे बहुत सहज सरल और त्यागवान व्यक्ति थे उन्होंने अपनी समाधि हेतु मेरे समक्ष भावना व्यक्त की थी उन्हें आचार्य श्री से भी अच्छा आशीर्वाद प्राप्त हुआ था उन्होंने 5 दिन तक बिना पानी के उत्कृष्ट साधना की उनके जैसी समाधि मरण की भावना प्रत्येक व्यक्ति को भानी चाहिए। इस मौके पर हेमंत मलैया, पदम खजरी, गिरीश नायक, सावन सिघई, सुनील वेजिटेरियन, संजीव शाकाहारी, राजेंद्र अटल, चक्रेश सराफ, राजेश हिनौती, जयकुमार आदि की उपस्थिति रही।

कुंडलपुर में पंच बालयति जिनप्रतिमा वेदी प्रतिष्ठा
दमोह। कुंडलपुर में महोत्सव के पश्चात पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रतिष्ठित पंच बालयति जिनप्रतिमा  वेदी प्रतिष्ठा कार्यक्रम दिनांक 25 मई 2022 को आचार्य श्री विद्या सागर जी महामुनिराज के मंगल आशीर्वाद से
 परम पूज्य मुनिश्री आगम सागर जी मुनिश्री पुनीत सागर जी मुनिश्री सहज सागर जी एवं मुनिश्री निरंजन सागर जी महाराज के मंगल सान्निध्य एवं बाल ब्रह्मचारी विनय भैयाजी सम्राट के मंगल निर्देशन एवं बाल ब्रह्मचारी दीपक भैयाजी टेहरका के मंगल प्रतिष्ठाचार्यित्व में प्रातः 6ः15 बजे नवीन वेदिका (कमलासन) पर प्रतिमाओं को विराजमान किया गया। इसमें अनेक श्रद्धालुगणों की उपस्थिति रही।

पत्रकार देवर्षि नारद जयंती सम्मान समारोह

दमोह। विश्व संवाद केंद्र दमोह के द्वारा कानिटकर भवन में आदि पत्रकार देवर्षि नारद जयंती सम्मान समारोह नगर के वरिष्ठ पत्रकार नारायण सिंह ठाकुर की अध्यक्षता और साहित्यकार नरेंद्र दुबे आतिथ्य में आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में महाकौशल प्रांत के लेखक स्तंभ सामाजिक कार्य कर्ता तथा महाकौशल फिल्म डेवलपमेंट सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत बाजपेयी जबलपुर की उपस्थिति रही। अतिथियों  द्वारा मां सरस्वती और महार्षि नारद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करके शुभारंभ किया गया।  अतिथियों एवं वक्ताओं का प्रचार विभाग की टोली के सदस्यों द्वारा तिलक एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।
 मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार दादा नारायण सिंह ठाकुर ने आदि पत्रकार नारद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हम सब देश की स्वतंत्रता का 75 वां वर्ष मना रहा है लेकिन आजादी के रूप में जो भ्रांतियां हैं उन्हें दूर करना पत्रकारों एवं समाजसेवियों बीच में चिंता का विषय है,पत्रकार समाज का आईना होता है अर्थात पत्रकारों को समाज में फैली भ्रांतियां अपने लेख और अपने विचारों के माध्यम से दूर करना चाहिए। वरिष्ठ साहित्यकार नरेन्द्र दुबे ने  कहा कि पत्रकार की जिम्मेदारियों की डॉक्टर से तुलना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से डॉक्टर व्यक्ति के जीवन की रक्षा करता है, उसी तरह से पत्रकार समाज को नया रूप देता है। पत्रकार समाज की अनेक समस्याओं के निराकरण के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पत्रकारों के सामने कई कठिन परिस्थितियां आती हैं, लेकिन कलम के सिपाही अपने कर्तव्य पथ से कभी विमुख नहीं होते।

मुख्य वक्ता के रूप में महाकौशल प्रांत के लेखक स्तंभ सामाजिक कार्यकर्ता तथा महाकौशल फिल्म डेवलपमेंट सोसायटी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत वाजपेई जबलपुर ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश स्तरीय नारद सम्मान के लिए आज मुझे खुशी हो रही है कि में दमोह जिले के पत्रकारों से रू ब रू हुआ और आज पत्रकार बंधुओ को सम्मानित कर रहे हैं जो दमोह में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक चैनल, वेब पोर्टल, सोशल मीडिया, फोटो या कार्टून के माध्यम से पत्रकारिता करते हुए राष्ट्रीयता, सामाजिक जीवन, समरसता या पर्यावरण जैसे विषयों को प्रभावी रूप से उठाते रहे हैं. कार्यक्रम में पत्रकार, पत्रकारिता के छात्र और प्राध्यापक और गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए।
 उल्लेखनीय है कि पत्रकार जगत में महर्षि नारद को आदि पत्रकार माना जाता है. हिंदी पंचांग के अनुसार, साल के तीसरे महिने ज्येष्ठ के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को नारद जन्म हुआ था. पूरे भारत नारद जयंती को पत्रकार दिवस के रूप में मनाया जाता है. विश्व संवाद केन्द्र की ओर से इस दिन पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे पत्रकारों को ‘नारद सम्मान’ से सम्मानित किया जाता है।

 विश्व संवाद केन्द्र दमोह ने 2011 में इसकी शुरुआत की. 2019 में पिछला कार्यक्रम हुआ था. कोरोना के चलते 2020-21 में कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि देश का चरित्र क्या हो, देश कैसा हो इस पर चर्चा का ये सही अवसर है. क्योंकि स्वाधीनता आंदोलन के समय भी ये बात चल रही थी. राष्ट्र हजारों वर्षों की साधना से बनी है. इतिहास को जाने बिना भविष्य नहीं बनाया जा सकता. इस दौरान वाजपेई ने पत्रकारिता के गुणों को उजागर करते हुए कहा कि सत्य सामने आना चाहिए, सत्य छुपाना नहीं चाहिए. वहीं समाज में बहुत ही अच्छी बातें भी हो रही हैं, उन पॉजिटिव बातों को भी सामने लाना चाहिए. किसी के दबाव में आए बिना बातों को सामने रखना चाहिए. राजनीति और दूसरे इंटरेस्ट में न आते हुए पत्रकारिता को शुद्ध रूप में सामने आना चाहिए. क्योंकि स्वाधीनता आंदोलन में पत्रकारिता को देखें, तो उसने पूरे देश का जागरण किया था. स्वाधीनता के लिए लोगों को तैयार किया था. यही पवित्रता आज की आवश्यकता है. जिसको सभी को ध्यान देना चाहिए।  संचालन मुकेश चौरसिया आभार हिमांशु रैकवार के द्वारा व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में  दीपक तिवारी अजय ठाकुर देवांश तिवारी लखन पटेल विक्रम साहू संजू रैकवार रिंकेश साहू की विशेष रुप से मौजूदगी रही।

अभा बीड़ी मजदूर महासंघ संघ की बैठक संपंन
दमोह।
अखिल भारतीय बीड़ी मजदूर महासंघ केंद्र के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश बीड़ी मजदूर संघ जिला इकाई दमोह द्वारा एक दूसरी अभ्यास वर्ग एवं प्रांतीय बैठक का आयोजन संपन्न हुआ। जिला अभ्यास वर्ग एवं प्रांतीय बैठक में अखिल भारतीय बीड़ी मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  हरिओम चौबे, धर्मपाल चौरसिया प्रदेश संगठन मंत्री, श्रीमती लता सिंह ठाकुर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारतीय मजदूर संघ जबलपुर, पुरुषोत्तम लाल तंतवाय विधायक हटा, नरेंद्र बजाज निजी सचिव केंद्रीय राज्य मंत्री,  सीखें ठाकुर महामंत्री ईपीएफ कर्मचारी संघ जबलपुर, रमाशंकर तिवारी, राजकुमार श्याम जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ जबलपुर, कृष्णकांत शर्मा जिला मंत्री जबलपुर, कमलेश पटेल जिला कार्यवाहक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अभ्यास वर्ग में मंचासीन अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
 प्रथम सत्र में स्वागत गीत गायक राघवेंद्र प्रस्तुत किया गया। प्रथम सत्र मे कमलेश पटेल जिला कार्यवाहक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बौद्धिक उद्बोधन हुआ। श्रीमती लता सिंह ठाकुर ने भूमिका भारतीय मजदूर संघ एवं बीड़ी मजदूर की समस्याएं पर सार्थक सारगर्भित उद्बोधन दिया ईपीएफ कमिश्नर सीके ठाकुर मजदूरों को उनके हितलाभ पर प्रकाश डाला। विधायक पीएल तंतवाय ने बीड़ी मजदूरों को आश्वस्त किया शासन से मिलने वाली लाभ की योजनाओं को असंभव दिलाने का आश्वासन दिया जिले के सभी बंधुओं की सैकड़ों की तादाद में उपस्थिति रही।

बीएमओ ने मां की पुण्यतिथि पर किया फल वितरण
 दमोह। अपने माता पिता की याद में लोग कुछ भी कर गुजरने से नहीं चूकते हैं लेकिन सामाजिक कार्यों को साकार करना एक अनूठी प्रथा मानी जाती है ऐसा ही कुछ किया गया जबेरा के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ डीके राय द्वारा। जिन्होंने मरीजों की सेवा करने के साथ-साथ आज अपनी मां की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें फलों का वितरण किया साथ ही इस पुण्य दिवस पर एक नई पहल शुरू की। 
जबेरा बीएमओ डॉ डीके राय ने अपनी स्वर्गीय माता कुंती देवी राय की प्रथम पुण्यतिथि पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपने सगे संबंधियों के साथ पहुंचकर मरीजों को फलों का वितरण किया साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। डाॅ. राय ने सुबह विधि विधान के साथ मां की याद में पूजन अर्चन किया इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर स्टाफ के साथ मिलकर सभी मरीजों के लिए फल वितरित किए एवं उनके स्वास्थ्य एवं खाने की जानकारी ली। फल वितरण कार्यक्रम में डॉ एसएस मौर्य, विकास राय, स्टाफ नर्स प्रियंका, मुन्नी लाल, विनोद, हरी सहित पत्रकार मयंक जैन व स्टाप की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments