Header Ads Widget

जबेरा विधायक ने समर्पित किए 4 फायर फाइटर टैंकर.. कांग्रेस ओबीसी के लिए अधिका अधिक सीटें देगी.. सिद्ध चक्र विधान 256 अर्घ समर्पित.. CMO ने किया फुटेरा तालाब का निरीक्षण.. संगठन ने पकड़ी देशी विदेशी अवैध शराब.. जन सुनवाई में 84 आवेदन, अजाक्स ने ज्ञापन सौंपा..

 जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने समर्पित किए 4 फायर फाइटर टैंकर

दमोह। जबेरा ब्लाॅक में बढ़ती आगजनी की घटनाओं को देखते हुए जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी द्वारा 4 फायर फाइटर टैंकर विधायक निधि के माध्यम से निर्मित करवाए गए आज जनपद परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम में यह चारों फायर फाइटर टैंकर जनता को समर्पित करते हुए विधायक ने सभी पुलिस थाना एवं चौकी प्रभारियों को यह टैंकर सौंपे। 
नगरीय निकाय क्षेत्र ना होने की वजह से जबेरा में दमकल वाहन नहीं है, जब भी आगजनी की घटनाएं घटित होती हैं तब तेंदूखेड़ा कटंगी मझौली दमोह आदि स्थानों से दमकल वाहनों को बुलाया जाता है लेकिन तब तक आग सब कुछ जलाकर खाक कर देती है ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी द्वारा यह चार फायर फाइटर टैंकर निर्मित करवाए गए जो डीजल मोटर से लैस है और इनसे तुरंत ही पानी का फव्वारा छोड़कर आग पर काबू पाया जा सकता है आज आयोजित हुए कार्यक्रम में यह चारों फायर फाइटर टैंकर आम जनता को समर्पित करते हुए एक टैंकर जबेरा पुलिस थाना प्रभारी, दूसरा सिंग्रामपुर पुलिस चौकी प्रभारी, तीसरा नोहटा पुलिस थाना प्रभारी व चौथा बनवार पुलिस चौकी प्रभारी के सुपुर्द किया।
 आज आयोजित हुए कार्यक्रम में विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता मुलायम चंद्र जैन, मंडल अध्यक्ष जुगल शर्मा, रविशंकर बाजपई, विधायक प्रतिनिधि विनोद मलैया, राजेश सिंघई, सहारा ठाकुर, बंटी दुबे, जनपद सीईओ रामेश्वर पटेल, तहसीलदार मोनिका बाघमोरे, नायब तहसीलदार नीलू बागरी, जबेरा थाना प्रभारी इंद्रा सिंह, नोहटा थाना प्रभारी विकास सिंह, एसआई अलका सिंह सहित उपयंत्री, सचिव, रोजगार सहायकों की उपस्थित रही।

कांग्रेस ओबीसी के लिए अधिका अधिक सीटें देगी- सज्जन सिंह वर्मा
दमोह।
नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर पूर्व लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा एवं खरगौन विधायक रवि जोशी अपने अल्प प्रवास के दरम्यान जिला कांग्रेस कार्यालय में सेक्टर मंडलम एवं ब्लाक अध्यक्षो की बैठक में कई राजनैतिक महत्वपूर्ण टिप्य कार्यकर्ताओं को बतायें गये।  सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार पिछले तीन वर्ष से चुनाव टालती आ रही थी किंतु न्यायपालिका के सामने चुनाव करवाने को बाध्य होना ही पड़ा अब शिवराज बीडी शर्मा को तो बीडी शर्मा शिवराज को मिठाई खिलाने में लगे है। ओबीसी वर्ग के लिये तमाम तरह के छलावा किये गये किंतु आगामी चुनाव में ओबीसी ही इन्हें जोरदार करारा जबाब देगी। 
पत्रकारों द्वारा किये गये प्रश्न की निगम नगर पालिका पंचायतों अध्यक्ष के चुनाव प्रत्यक्ष रूप से होगें अथवा अप्रत्यक्ष रूप से तब उन्होनें कहा कि कमलनाथ जी ने सरकार में आते ही दो महत्वपूर्ण फैसले किये थे कि चुनाव पार्षदों द्वारा अध्यक्ष चुना जाये एवं ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण लेकर चुनाव में भागेदारी है किंतु शिवराज सरकार दोनों ही संकल्पों को खारिज कर दिया खैर जैसे भी चुनाव हो तो होगे और जनता जो मंहगाई बेरागारी एवं अन्य मुद्दो पर पिस रही है उसका जबाव वह इस चुनाव में देगी। इस अवसर पर विधायक अजय टंडन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनु मिश्रा, रतनचंद जैन, सतीश जैन, मानक पटेल, प्रदीप खटीक सहित जिले के ब्लाको से आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहीं।

सिद्ध चक्र महामंडल विधान, 256 अर्घ समर्पित 

दमोह। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर जी में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं आर्यिका रत्न मृदु मति माताजी के सानिध्य में श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं श्री महावीर वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन चल रहा है। जिसके तृतीय दिवस मंगलवार को भक्ति भाव के साथ सिध्दों की आराधना करते हुए 256 अर्घ समर्पित किए गए।  
आर्यका रत्न के मंगल सानिध्य एवं विधानचार्य शुभम भैया के निर्देशन में प्रातः काल श्रीजी के अभिषेक के पश्चात शांति धारा संपन्न हुई। 
इसका सौभाग्य सनत इंद्र परिवार सुनील वेजिटेरियन महेंद्र करुणा एवं प्रेमचंद जैन सद्गगवा को प्राप्त हुआ। आज के विधान का श्रावक श्रेष्ठी बनकर पूजन अर्चन करने का सौभाग्य मनीष बजाज परिवार को प्राप्त हुआ।  इस अवसर पर सागर नाका मंदिर एवं पलंदी मंदिर के भक्त जनों के द्वारा द्रव्य सामग्री भेंट की गई। इस मौके पर आर्यिका रत्न मृदुमति माता जी ने मंगल उद्बोधन में कहा की धर्म अनुष्ठानों में बहुत ही पुण्यशाली व्यक्ति ही लाभ अर्जित कर पाता है। बहुत कम लोग ही भगवान के समोसारण में आ पाते हैं, बहुत कम जीव ही अपने आत्मा के कल्याण के संबंध में विचार कर पाते हैं। धर्म कार्यों में बहुत कम ही लोग रुचि के साथ सहभागिता कर पाते हैं।
 आज सायंकाल महा आरती करने का सौभाग्य राजू शैलेंद्र नायक चक्रवर्ती परिवार को प्राप्त हुआ। कल के लिए श्रावकों के भोजन दान का सौभाग्य सौरभ जैन खजरी परिवार ने प्राप्त किया। रात्रि में विदुषी ब्रह्मचारिणी बहन पुष्पा दीदी जी के मंगल प्रवचन हुए। उन्होंने कहा कि कर्म के उदय से मनुष्य चारों गतियों में भ्रमण करता किंतु जिसे जीवन की सच्चाई ज्ञात हो जाती है वह अपने जीवन को परिवर्तित कर प्रभु की भक्ति में लगा देता। विधान के चौथे दिन बुधवार को 512 अर्घ समर्पित किए जाएंगे वही महावीर बेदी में अष्ट कुमारी द्वारा शुद्धि आदि क्रियाएं की जाएगी।

सल्लेखना पूर्वक हुआ समाधि मरण

दमोह। नगर के प्रतिष्ठित खजरी जैन परिवार के श्री संतोष कुमार जी का दिगंबर जैन धर्मशाला में आर्यका रत्न मृदुमति माताजी एवं आर्यका श्री निर्णय मति माताजी के साथ विदुषी पुष्पा दीदी एवं श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान संपन्न करा रहे विधानचार्य शुभम भैया के मंगल सानिध्य में समस्त अन्य जल एवं वस्त्र का स्वयं त्याग कर उत्कृष्ट निर्मल परिणामों के साथ सल्लेखनापूर्ण समाधि मरण हो गया। उन्होंने नन्हे मंदिर जैन धर्मशाला में अंतिम सांस ली उनका अंतिम संस्कार गौशाला जटाशंकर कॉलोनी में किया गया जिसमें अनेक श्रद्धालुओं ने अपनी सहभागिता दी।
सीएमओं ने किया फुटेरा तालाब का औचक निरीक्षण
दमोह। ऐतिहासिक धरोहर के रूप में पंजीकृत फुटेरा तालाब को संरक्षित करने के लिए फुटेरा तालाब संरक्षण समिति लगातार प्रयास कर रही है पूर्व में इस समिति युवाओं ने तालाब में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाकर मछुआ समाज के लोगों के साथ तालाब में से जलकुंभी साफ कर तालाब को स्वक्ष किया था  ग्रीष्मकालीन मौसम के कारण धीरे धीरे तालाब का स्तर कम हो रहा है जिससे घाटों पर कई वर्षों से जमा हो रहे कीचड़ शिल्ट के रूप में दिखने लगा हैएइसी कीचड़ को साफ करने के लिए समिति के द्वारा एक आवेदन सीएमओं भैयालाल सौपा था।
जिस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने 24 मई 2022 को तालाब के घाटों का निरीक्षण किया साथ में सफाई अधिकारी विकास तिवारी भी मौजूद रहे। उन्होंने सफाई अधिकारियों को तालाब के घाट को तुरंत कीचड़ मुक्त करने के लिए निर्देशित करते हुए इस तालाब को संरक्षित करने के लिए जो भी संभव होगा वो  प्रयास करेंगे। इस तालाब के घाटों की मरम्मत नए घाटों का निर्माण तालाब किनारे उद्यान बनाने की प्रक्रिया पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह सारे काम बहुत ही शीघ्र किए जाएंगे जिसका डीपीआर तैयार हो रहा है।
 दिन मंगलवार को फुटेरा तालाब संरक्षण समिति द्वारा आने वाले मानसून के पहले बड़े स्तर पर पौधारोपण करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है इन तैयारियों के तहत समिति के सदस्य लड्डू तिवारी  के सहयोग से तालाब के किनारे फेंसिंग लगाने और पौधारोपण करने के लिए एक ट्रैक्टर उपलब्ध कराया जिससे तालाब के किनारे पौधरोपण करने और फेंसिंग लगाने के लिए कई गड्ढे बनाए गए कुछ ही दिनों में तालाब में पौधारोपण का कार्यक्रम बड़े स्तर पर किया जाएगा। इस अवसर पर समिति के युवा समाजसेवी नित्या प्यासी लट्टू तिवारी बृजेन्द्र तिवारी पप्पू रैकवार बलराम रैकवार महेंद्र रैकवार कलू रैकवार लड्डू रैकवार अंशुल ठाकुर और अन्य सदस्यों की मौजूदगी रही।
संगठन ने पकड़ी  देशी विदेशी अवैध शराब.. 
दमोह।
 जिले के देहात थाना अंतर्गत भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने देहात थाना अंतर्गत एक ही दिन में 5 मिनट के अंतर से दो अलग-अलग जगह अवैध शराब पकड़ी  संगठन के कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली थी कि एक तीन पहिया मालवाहक से राहुल अहिरवार किशनगंज निवासी अवैध शराब लेकर जा रहा था जिसे भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर कर अवैध शराब को पकड़ा है गाड़ी नंबर एमपी 34 एल 0915 कॉल शराब 248 पाव कुल 44 लीटर 640 ग्राम शराब की कीमत 24 हजार 800 रुपे कीमत 5 पेटी अवैध लाल मसाला देशी जिसकी की बताई जा रही है ऑटो मालवाहक की कीमत 2 लाख रुपे बताई जा रही है

वही संगठन के कार्यकर्ता देहात थाना अंतर्गत कार्रवाई करवा रहे थे लेकिन तुरंत ही थाने के सामने से अवैध शराब लेकर एक स्कूटी गाड़ी पर शराब माफिया ले जा रहे थे तभी संगठन के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई करते समय देखा और दौड़ लगाकर खजरी लक्ष्मण कुटी के पास अवैध शराब और पकड़ ली आरोपी नरेंद्र  यादव निवासी येरोरा जमुनिया दूसरा निखिल राय  ग्राम सलैया कुमारी शराब 23 पाव केन 500 एमएल हंडर वियर 23 पाव रिवांड वियर वाटर 650 एमएल 23 पाव एमडी विश्की 180 एमएल कुल शराब 30,59 लीटर की कीमत 10 हजार 120 रूपे एक स्कूटी डीयू एमपी 34 एमएच 0378 जिसकी कीमत करीब 40,000 बताई जा रही है
 यह पूरी घटना लक्ष्मण कुटी करैया रोड पर पकड़ी गई रिमाइंडर वियर 650 एमएल 23 बाटल जिसकी 1 बाटल और एमडी 1 180 एमएल 23 बाटल कुल शराब 46 सो रुपए की  बताई जा रही है विदेशी अवैध शराब 4 पेटी पकड़ी गई।

आज जन सुनवाई में 84 आवेदन आये..
दमोह।  कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में दूरस्थ एवं शहर से आये लोगों की समस्याओं को कलेक्टर श्री एस कृष्ण चैतन्य ने सुना। 
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव डिप्टी कलेक्टर भव्या त्रिपाठी नायब तहसीलदार रंजना यादव ने सहभागिता निभाई। जनसुनवाई में आए 84 आवेदनों को सबंधित अधिकारियों को भेजा गया। साथ ही जनसुनवाई में कुछ सामूहिक आवेदन भी आये।

अजाक्स ने मरम्मत व अतिक्रमण हटाने ज्ञापन सौंपा
दमोह। कलेक्टर दमोह के नाम अजाक्स संघ जिला दमोह द्वारा डॉ.अम्बेडकर भवन तेंदूखेड़ा की मरम्मत व अतिक्रमण हटाने के सम्बंद में  नाथूराम गौंड़ (एडीएम)  को ज्ञापन दिया गया। डॉ.मोहन सिंह आदर्श जिला अध्यक्ष अजाक्स संघ  बताया  की तेंदूखेड़ा के अनुसूचित जाति, जनजाति बाहुल्य क्षेत्र खकरिया में लगभग 25 वर्ष पूर्व आदिम जाति, जनजाति कल्याण विभाग द्वारा डॉ अम्बेडकर भवन तेंदूखेड़ा का निर्माण किया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिसे आज दिनाँक तक अजाक्स वर्गों को नहीं दिया गया एवं कुछ समय नगर परिषद तेंदूखेड़ा के द्वारा संचालित कर ताला लगाकर बंद कर दिया गया, जिसकी निर्माण उपरांत एक भी बार मेंटिनेंस नहीं किया गया जिसके चलते करोडों का भवन खंडहर बन गया है, जिसकी छत जरजर हो चुकी है इसी के साथ स्थानीय दवंगो के द्वारा अतिक्रमण भी किया जा रहा है ऐसी स्थिति में अनुसूचित जाति, जनजाति वर्गों में निराशा व रोस व्याप्त है,..

अजाक्स संघ द्वारा जिला प्रशासन से अपील की गई है कि,सीघ्र उपरोक्त समस्या का समाधान किया जावे। इस अवसर पर जिला संरक्षक अजाक्स,  प्रताप रोहित, बीएल रोहित, मनोहर पथरोल, एसएल अहिरवार, मुन्नी लाल अहिरवार, आरडी अहिरवार, उपाध्यक्ष इंजी अमित अहिरवार, जेएल भारती, ओपी राज, महासचिव  आरबी सिंह, इंजी टी चौधरी,  नारायण मराबी,  प्रीतम अहिरवार, कोषाध्यक्ष  टीआर अहिरवार, डॉ.सुभास अहिरवार, प्रमोद अहिरवार, शैलेन्द्र अहिरवार सहित साथियों की उपस्थिति रही।


Post a Comment

0 Comments