Header Ads Widget

हर घर तिरंगा अभियान समीक्षा.. स्वतंत्रता दिवस उत्साह उमंग से मनाने बैठक.. सर्जरी उपरांत राजकुमारी बहुत खुश है.. स्वावलंबी भारत कार्यशाला.. प्रधान मंत्री आवास परिसर एवं हिण्डोरिया सीएचसी में वृक्षारोपण.. ओबीसी महासभा ने बाबा साहब को याद किया.. बूंदाबहू मंदिर मे झूलाेत्सव..

तिरंगामय होगा मप्र, हर घर तिरंगा अभियान समीक्षा 

दमोह। हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा बैठक भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जिला प्रभारी डॉ अभिलाष पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने की। इस बैठक में सभी जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष और प्रकोष्ठ संयोजक शामिल हुए। श्री पांडेय ने कहा कि तिरंगा हमारी शान, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। मध्यप्रदेश में "हर घर तिरंगा" अभियान को बहुआयामी स्वरूप दिया जाएगा,13 से 15 अगस्त तक प्रदेश में "हर घर तिरंगा" का  अभियान की विभिन्न गतिविधियाँ संचालित होगी और 11 से 17 अगस्त तक सतत् रूप कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिले के प्रत्येक बूथ स्तर पर हमे सक्रियता और कर्मठता के साथ सभी को 
आजादी के अमृत महोत्सव पर "हर घर तिरंगा" एक अद्भुत अभियान से जोड़ना है और तिरंगे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बताना है। यह राष्ट्रभक्ति की भावना को दृढ़ बनाने का प्रकल्प है। यह प्रत्येक मध्यप्रदेशवासी का कार्यक्रम है। जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह  ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता, प्रमुख पदाधिकारी, व्यापारी बंधु, धार्मिक संगठन एवं अन्य साहित्यिक, सांस्कृतिक क्षेत्रों के प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा, सबकी सहभागिता के साथ अभियान के लिए हम जुटेंगे तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। अभियान प्रारंभ होने की तिथि 13 अगस्त के पूर्व नगर में और बस्तियों में प्रभात फेरियाँ भी निकाली जायेगी, हाथ में राष्ट्रध्वज लेकर चलने के कार्य से अन्य नागरिकों को प्रेरणा मिलेगीऔर राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा होगी।
 स्व-सहायता समूह की सदस्य महिलाएँ इसमें हिस्सा लें निर्वाचित पंचायत पदाधिकारी और पार्षद बड़ी संख्या में अभियान जुड़कर इस अभियान को सफल बनाएंगे। इस बैठक में कार्यक्रम के जिला प्रभारी जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, अमित बजाज, चंदभान पटेल, जिला मंत्री संजय यादव, वर्षा रैकवार, अर्चना जैन, कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, सह मीडिया प्रभारी महेन्द्र जैन, शिव शंकर कुशवाहा, रिंकू गोस्वामी, सहित सभी मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति रही।

स्वतंत्रता दिवस उत्साह उमंग से मनाने बैठक
दमोह। जिले में स्वत्रंता दिवस उत्साह उमंग और गरिमामय तरीके से मनाया जायेगा। कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने यह बात स्वतंत्रता दिवस आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक में कही। उन्होंने कहा मुख्य समारोह स्थल में सभी व्यवस्थाये सुनिश्चित की जाये। बैठक में एडीशनल कलेक्टर नाथूराम गौड़ और एएसपी शिव कुमार सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी तथा मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, छात्र.छात्राएं शामिल होंगे।
कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने कहा मुख्य समारोह में  अधिकारी .कर्मचारी और गणमान्य नागरिकों और जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायें। कोविड प्रोटोकॉल अनुरूप सभी व्यवस्थाएं की जायें। 15 अगस्त 2022 को प्रात 08 बजे सभी विभाग प्रमुख कार्यालय प्रमुख अपने विभाग के अधिकारियों.कर्मचारियों के साथ अपने कार्यालय भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे तथा राष्ट्रगान ;जन.गण.मन किया जायेगा। मुख्य समारोह में ध्वजारोहण प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा किया जायेगा एवं आमंत्रित अतिथिगण अपनी.अपनी दीर्घाओं में प्रातः 8.45 बजे तक स्थान ग्रहण करने की बात कही गई।
सर्जरी उपरांत राजकुमारी बहुत खुश है..
दमोह।   जिला चिकित्सालय दमोह के अस्थिरोग विभाग में ग्राम चौरई निवासी राजकुमारी पति निरपत लोधी उम्र 20 वर्ष जो कि अस्थि में लगभग 1 माह से होने के कारण पीड़ित थी आज महिला का सफल  किया गया। जिस से महिला की समस्या का समाधान हुआ। सर्जरी उपरांत मरीज़ बहुत खुश हैए मरीज़ को यह लाभ आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्राप्त हुआ। महिला और उसके परिजनों ने जिला चिकित्सालय के सभी चिकित्सकों की टीम एवं प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद दिया। 

चिकित्सकों की टीम में सीनियर डॉ हेमराज सिंह डॉ दिव्यांशू अवस्थी निशचेतना विशेषज्ञ डॉ अश्विनी पटैल और नर्सिंग स्टाफ की टीम के द्वारा किया गया। ज्ञातव्य है राजकुमारी निजी चिकित्सालयों में अधिक खर्च होने के कारण से उपचार कराने में सक्षम नहीं थी उसके बाद पीड़ित महिला ने जिला चिकित्सालय में अस्थिरोग विभाग में संपर्क किया जहां चिकित्सकों ने प्रारम्भिक जांच कर महिला को सर्जरी हेतु उपयुक्त पाया था। 

 मॉडल स्कूल हुई स्वावलंबी भारत कार्यशाला..

दमोह।  शासकीय मॉडल सीएम राइस स्कूल में बुधवार दोपहर कार्यशाला संपन्न हुई जिसमें बच्चों को छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया स्वावलंबी भारत अभियान के तहत यह कार्यक्रम दमोह के समस्त युवाओं के बीच में एक क्रांति के रूप में चलाया जा रहा है जिसमें आरएसएस के नगर कार्यवाह दिनेश चौबे मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला में चौबेजी ने बताया कि किस प्रकार छात्र जीवन में रहते हुए भी समय का नियोजन कर हर कोई स्वरोजगार संचालित कर सकता है और स्वरोजगार से जुड़ने के कारण जीवन में अनुशासन और समय का महत्व भी पता चलता है।

 बड़े-बड़े संपन्न और सफल व्यक्तियों ने अपने छात्र जीवन में स्वरोजगार को अपनाया है। आप अभी अगर इस कार्य को अपनाते हैं तो भारत भी शीघ्र ही स्वावलंबी बनेगा। कार्यक्रम में अभियान के जिला समन्वयक मनोहर पथरोल जी ने प्रस्तावना रखी। प्राचार्य आर पी कुर्मी ने भी छात्रों को इस अभियान से प्रेरणा लेकर स्वरोजगार सृजन का आवाहन किया। इस अवसर पर स्वरोजगार से जुड़े छात्र छात्राओं का प्रशस्ति पत्र से स्वावलंबी भारत अभियान के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया और उन्हें प्रोत्साहित भी किया गया।
उनमुक्त समाज सेवी संस्था द्वारा वृक्षारोपण 
दमोह। म.प्र जन अभियान परिषद दमोह के तत्वाधान मे उनमुक्त सर्वजन कल्याण समाज सेवी संस्था दमोह व सुभाष चंद्र बोस जन कल्याण शिक्षा समिति भोपाल द्वारा जी विलडिंग परिसर, प्रधान मंत्री आवास, समन्ना वाई पास दमोह मे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि दिनेश उमरैया  संभागीय समन्वयक जन अभियान परिषद सागर,  अध्यक्ष सुशील नामदेव  जिला समन्वयक जन अभियान परिषद के आथित्य मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
 कार्यक्रम में दमोह सांसद के निज सचिव श्री राजकुमार सिंह,  शीतेष जैन लेखापाल जन अभियान परिषद , विकास खंड समन्वयक हरीश पांडे, उमा शंकर उपाध्याय, राजेश बाबू अर्गल, श्रीमती वंदना जैन, श्रीमती पुष्पा सिंह, लेखापाल शीतेश जैन, राहुल पाठक, राजकुमार सेन, जितेंद्र राजपूत, राकेश राठौर, देवेंद्र चौबे, सुभाष चंद्र बोस शिक्षा समिति भोपाल से शैलेन्द्र पराशर, दिलीप पटेल आदी की उपस्थिति रहीं।
हिण्डोरिया सीएचसी परिसर में वृक्षारोपण
दमोह। हिण्डोरिया चिकित्सालय परिसर में अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सी.बी.एम.ओ डॉ.रीता चटर्जी, नगर परिषद हिण्डोरिया सीएमओ संजय बाल्मीक पत्रकार सुधीर विद्यार्थी द्वारा अशोक का वृक्ष लगाया गया। 
साथ ही बी.सी.एम हेमंत शुक्ला, फार्मास्टिर प्रकाश त्रिपाठी, नगर परिषद हिण्डोरिया हेड क्लर्क सद्दू बाबू, परमानंद, रम्मू सोनी, आदि के द्वारा भी अनेकों वृक्ष लगाये गये। इस अवसर पर अतिथियों ने वृ़क्ष की उचित देखरेख व्यवस्था पर अपनी बात रखी तथा सभी के प्रति अभार
डॉ.रीता चटर्जी ने माना।

बैंड यूनियन व ओबीसी महासभा ने बाबा साहब को याद किया
दमोह
बैंड यूनियन दमोह और ओबीसी महासभा के साथियों के साथ स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री बाबा भीमराव अंबेडकर जी ने 3 अगस्त 1947 को कानून मंत्री की शपथ ली थी।
जिसके अवसर पर बुधवार को सभी साथियों ने अंबेडकर चौक पहुंचकर बाबा साहब को याद किया एवं उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बसंत कुशवाहा ओबीसी महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष, राजकुमार कछवाहा बैंड यूनियन अध्यक्ष, कोमल मास्टर, नन्हें भाई मास्टर, जुगल अहिरवार, पंचम वंशवर्ती, पप्पू कुशवाहा आदि की उपस्थिति रहीं।
बूंदाबहू मंदिर मे चल रहा है, भव्य झूलाेत्सव..
दमोह। बूंदाबहू मंदिर मे चल रहा है, भव्य झूलाेत्सव जिसमे 4 अगस्त शाम 6 बजे से श्रीमती मीना पाठक महिला मंडल के द्वारा झूला गीत हाेगें मंदिर के पुजारी पंडित रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने समस्त भक्ताे से सम्पूर्ण आयाेजन में उपस्थिति का आग्रह किया है.

Post a Comment

0 Comments