Header Ads Widget

कुंडलपुर में सिद्धों की आराधना, सिद्ध चक्र महामंडल विधान संपन्न.. दमोह हॉकी इंडिया द्वारा हॉकी महासचिव लोकबहादुर को बधाई.. जयकारो एवं शंख ध्वनि के साथ मासिक महा आरती संपन्न.. उन्मुक्त संस्था से राहुल पाठक सम्मानित..

 कुंडलपुर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान समापन

दमोह। श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में 7 सितंबर से चल रहे सिद्ध चक्र महामंडल विधान का समापन शनिवार, 13 सितंबर को पूर्णाहुति के साथ हो गया। परम पूज्य निर्यापक मुनि श्री समता सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में सप्त दिवसीय इस धार्मिक महोत्सव का विधि-विधान से समापन हुआ।
समापन दिवस पर प्रातःकाल भगवान जिनेंद्र का अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य नियम पूजन हुआ। इसके पश्चात विधान मंडप में मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति की गई। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने सिद्ध परमेष्ठी की आराधना कर आत्मकल्याण की भावना व्यक्त की। पुण्यार्जक चौधरी परिवार, हटा के सदस्य पारस जैन ने बताया कि 7 से 13 सितंबर तक चले इस महामंडल विधान में प्रतिदिन अभिषेक, शांतिधारा, हवन-पूजन, विधान अर्चना तथा सायंकालीन भजन-संध्या, महाआरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। 
दमोह हॉकी इंडिया द्वारा हॉकी महासचिव लोकबहादुर को बधाई.. दमोह। हॉकी मध्य प्रदेश के लिए गौरव के पल  दमोह हॉकी इंडिया द्वारा हॉकी महासचिव लोकबहादुर को एशियाई खेल जो जापान मे 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 26 तक हो रहे है इसमे हॉकी महासचिव लोकबहादुर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया विदित हो इसके पूर्व विश्व कप हॉकी मे नीदरलैंड भेजा गया मप्र हॉकी के इतिहास मे अभी तक लोकबहादुर के कार्यकाल मे हॉकी मध्य प्रदेश को अनेक उपलब्धिया मिली है लगातार तीन वर्ष से सर्वश्रेष्ठ हॉकी  संघ के रूप मे सम्मानित किया गया..
इस वर्ष तक इकतालीस मेडल विभिन्न वर्गो मे मिले हे इस उपलब्धि पर हॉकी इडिया का आभार तथा लोकबहादुर को शुभकामनाये दमोह विधायक जयंत मलैया पूर्व विधायक अजय टडन मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ महासचिव दिग्विजय सिंह हॉकी मध्य प्रदेश अधयछ नितिन डिमोले उपाध्यक्ष विजय वर्मा गोर मास्साब ललित नायक कोषाध्यक्ष जगेनदर तोमर सहसचिव किशोर शुक्ला राकेश गढवाल मकसूद खान राजेश सालोमन हरिशंकर भगवान सिंह विजय ठाकुर अल्ताफ शेख असार तरूण नामदेव विकास जैन संतोष सेन आदि ने दी है।
जयकारो एवं शंख ध्वनि के साथ मासिक महा आरती संपन्न.. दमोह। पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के संयुक्त तत्वाधान में कृषि उपज मंडी में माह के दूसरे रविवार को मासिक महा आरती जयकारो एवं शंख ध्वनि के साथ संपन्न की गई।  समापन बेला में राष्ट्रीय सचिव बहन आरती सिंह ठाकुर  ने कहा कि आज हम सब बड़े सौभाग्यशाली है जो एक साथ बैठकर मां की दिव्य आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और उन्होंने कहा कि आज सोचने की बात है की सागर जिले के बंडा में अवैध जहरीली शराब से मोतो का तांडव मडराया जिससे आज समाज अनभिज्ञ नहीं है 
लेकिन सत्ता में बैठे सत्ताधारियों को एवं शासन प्रशासन को आवश्यकता है कि आज समाज को नशे मांस से मुक्त कर समाज की उज्जवल भविष्य की कामना की जाना चाहिए ताकि आगे आने वाली पीढ़ी सुख समृद्धि का जीवन यापन संपन्न कर सके.. शोभा सिंह राजपूत प्रांतीय अध्यक्ष किसान मोर्चा ने कहा की सुबह शाम मां की साधना आराधना करें जिससे अपने आप में परिवर्तन कर और बच्चों में संस्कार जागृत हो  जिससे मां एवं गुरुवर की कृपा सबको प्राप्त हो साधना ही सर्वाेपरि है पर साधना परोपकार के बिना अधूरी है। 
जिस प्रकार हम साधना करते हैं उसी प्रकार हमें परोपकार की भावना को लेकर समाज में कार्य करने की आवश्यकता है जिस प्रकार आज हम नशे मांस से मुक्त चरित्रवनो का जीवन जीते हैं उसी प्रकार हमें समाज को भी नशे मांस से मुक्त होकर चरित्रवनों का जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है ताकि उनके घरों में भी सुख शांति समृद्धि प्राप्त हो.. भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष मानक पटेल जी ने कहा कि आज समाज नाना बीमारियों से ग्रसित होता जा रहा है लेकिन स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए मनुष्य अपने लिए कुछ नहीं कर रहा जिस प्रकार ऋषि मुनियों ने अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह शाम योग ध्यान साधना प्राणायाम करते थे और यही मार्गदर्शन ऋषि मुनियों ने समाज को दिया की योग ध्यान साधना प्राणायाम करें और स्वस्थ रहें
 योग करने से हमारे शरीर की कई बीमारियां स्वत नष्ट हो जाती हैं और शरीर बीमारियों से मुक्त और तंदुरुस्त रहता है योग ही जीवन है वियोग ही मृत्यु है कुंडलीनी का जागरण ही जीवन की मुक्ति है श्रीमती नविता पटेल जिला सचिव जी ने कहा की जन जागरण में गति देने की आवश्यकता है हर घर मां का ध्वज लगे हर घर मां की ज्योत जले हर घर मां की साधना हो जिससे समाज में परिवर्तन लाया जा सके. ब्लॉक अध्यक्ष सालक राम पटेल  ने कहा कि आगामी तीन चार अक्टूबर 2026 को एक विशाल अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ होने जा रहा है जिसमें जन-जन के लिए आवाहन किया है क्योंकि उस चालीसा पाठ में भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा वहां सिद्धाश्रम रत्न पूजा शुक्ला, सिद्धा श्रम चेतना आरुणि दीदी, सिद्धाश्रम रत्न,  अजय अवस्थी केंद्रीय महासचिव जी का शुभ आगमन हो रहा है..
जिनके अमृत तुल्य चिंतन सुनकर के अपने जीवन में परिवर्तन लाकर अपने आप को गौरवशाली महसूस करें श्रीमती पुष्पलता प्रजापति टीम प्रमुख ने कहा कि आगामी नवरात्रि में अष्टमी नवमी विजयदशमी को होने वाले त्रिशक्ति साधना शक्ति चेतना जन जागरण शिविर में अपने रिश्ते नातेदारों को लेकर अवश्य पहुंचे और गुरुवर श्री का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन में परिवर्तन करें संचालन ज्ञानी सिंह ने किया और अंत में आए हुए सभी मां के भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष ओमपाल सेन ने किया और सभी मां भक्तों ने प्रणाम कर शक्ति जलवा प्रसाद प्राप्त किया।
उन्मुक्त संस्था से राहुल पाठक सम्मानित.. दमोह1857 की क्रांति की स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की जयंती एवं तिरंगा यात्रा के आयोजन में उन्मुक्त सर्वजन कल्याण संस्था का विशेष योगदान रहा।
जिसमें भाव सिंह मासाब जिलाध्यक्ष लोधी क्षत्रिय समाज द्वारा उन्मुक्त संस्था से राहुल पाठक का सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजकुमार सेन, दिलीप चौरसिया, नैना तिवारी, डाली कटहारे, जितेंद्र राजपूत, रामेश्वर पाण्डेय आदि ने खुशी व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments