नोहटा पहुंची संत रविदास जी की कलश वंदन यात्रा
दमोह।
जबेरा विधानसभा में स्थानीय विधायक एवं मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी
जी के नेतृत्व में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती
के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान कलश वंदन यात्रा पांचवें एवं
अंतिम दिवस मंत्री जी के गृह ग्राम नोहटा पहुंची। यहां भव्य मंचीय
कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में दमोह
सांसद श्री राहुल सिंह, मंत्री श्री लखन पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष
श्री श्याम शिवहरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, धर्माचार्य एवं क्षेत्र के
गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए।
07 सितंबर से प्रारंभ
हुई इस यात्रा के दौरान लगभग 65 ग्रामों में स्थित संत रविदास जी के
मंदिरों में कलश स्थापना की गई। इन पवित्र कलशों में संत रविदास जी की
जन्मस्थली वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी एवं जल तथा गुरु ग्रंथ को
श्रद्धापूर्वक स्थापित किया गया।इस अवसर पर
राष्ट्रीय संत श्री रामदयाल शास्त्री ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संत
रविदास जी के समरसता, समानता एवं सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक
पहुंचाने का आह्वान किया। यात्रा के दौरान निरंतर
पांच दिनों तक साथ चलकर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने
वाले श्री लखन अहिरवार, श्री ब्रजेन्द्र अहिरवार, श्री संतोष रोहित एवं
श्री सुशील चौधरी, श्री धर्मेन्द्र रोहित जी का सम्मान किया गया।कार्यक्रम
में मंत्री जी के पिता श्री भावसिंह लोधी जी, श्री रूपेश सेन, श्री जयसिंह
कडोपा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। लगातार
पांच दिनों तक यात्रा में सहभागी रहे मंत्री जी के अनुज श्री सत्येंद्र
सिंह लोधी जी ने स्वागत संबोधन के माध्यम से सभी अतिथियों एवं
क्षेत्रवासियों का अभिनंदन किया, अंत में आभार व्यक्त
किया। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के
संदेश समरसता, समानता और सामाजिक एकता को जन-जन तक पहुंचाने वाला यह अभियान
श्रद्धा और सामाजिक सद्भाव का प्रेरणादायी उदाहरण बना।
कमिश्नर एवं कलेक्टर ने दमोह से पटेरा तक किया क्षेत्र भ्रमण.. दमोह। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सागर संभाग कमिश्नर दिलीप कुमार एवं कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने दमोह शहर से पटेरा विकासखंड तक विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर निर्माण कार्यों एवं जनसुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
भ्रमण की शुरुआत दमोह शहर के अथाई क्षेत्र से हुई। यहां नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज एवं निर्माणाधीन सांदीपनि स्कूल का निरीक्षण किया गया। ड्राइंग के अनुरूप किए गए निर्माण कार्यों का अवलोकन करते हुए मेडिकल कॉलेज में पार्किंग व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए गए। सांदीपनि स्कूल में चल रहे कार्यों की प्रगति एवं वर्क ऑर्डर की जानकारी लेते हुए शेष कार्य बेहतर फिनिशिंग के साथ निर्धारित समय.सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
पटेरा विकासखंड के ग्राम तिंदनी एवं बेला में ग्रामीणों ने बारिश से प्रभावित पहुंच मार्ग के कारण आवागमन में हो रही परेशानी से अवगत कराया। समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को गिट्टी.मुरम बिछाकर सड़क को तत्काल आवागमन योग्य एवं सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए। मौके पर ही समस्या सुने जाने और समाधान की कार्रवाई के निर्देश मिलने से ग्रामीणों में चेहरे पर खुशी राहत और संतोष दिखाई दिया।
पटेरा में ब्यारमा समूह जलप्रदाय योजना के वाटर प्लांट का निरीक्षण कर जल शुद्धीकरण प्रक्रियाए जल भंडारण एवं प्रयोगशाला में जल परीक्षण की व्यवस्था देखी गई। अधिकारियों ने बताया कि योजना के माध्यम से वर्तमान में 46 ग्रामों में जलप्रदाय किया जा रहा है। आगामी वर्षों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त जल भंडारण की व्यवस्था की गई है। सांदीपनि स्कूल का निर्माण पूर्ण होने पर उसे भी इसी समूह जलप्रदाय योजना से जल उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत भ्रमण के दौरान विकास कार्यों के साथ जनसुविधाओं की जमीनी स्थिति भी परखी गई ताकि आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
पटेरा में सांदीपनि विद्यालय, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण.. दमोह। संभागायुक्त सागर संभाग दिलीप कुमार ने आज पटेरा में संदीपनी विद्यालय के निर्माणधीन भवन का जायजा लिया। इस दौरान पटेरा में फिल्टर प्लांट पहुंचे जहां पर प्लांट की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के साथ पौधारोपण भी किया।
उन्होंने जल निगम के महाप्रबंधक गौरव सराफ से कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण न केवल किया जाए बल्कि उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अपने भ्रमण के दौरान सांदीपनि विद्यालय के कार्यकारी एजेंसी एवं अधिकारियों से कहा पूर्ण गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्य सुनिश्चित कराया जाए इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस बात का विशेष ध्यान रखें । उन्होंने यहां पर पेयजल की व्यवस्था और सड़क निर्माण गुणवत्तापूर्णए समय.सीमा में करने के निर्देश दिए।
पटेरा में मुख्यमंत्री जन.विश्वास अभियान तहत शिविर आयोजित.. दमोह। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत पटेरा में शिविर का आयोजन प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसुमरिया विधायक उमा देवी खटीक संभागायुक्त सागर संभाग दिलीप कुमार कलेक्टर प्रताप नारायण यादव जनपद अध्यक्ष मल्लो बाई और गंगाराम पटेल सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमामय मौजूदगी में आयोजित हुआ। इस अवसर पर संभाग आयुक्त दिलीप कुमार ने उद्यमियों से संवाद किया और कहा शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने उद्यम को स्थापित करें।
मुख्यमंत्री जन.विश्वास अभियान के तहत जनपद पंचायत पटेरा प्रांगण में शिविर आयोजित शिविर में तीन महिला स्व.सहायता समूहों को 6.6 लाख रुपए के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही नवीन स्वीकृत पेंशन पत्र तथा संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि के लिए 6 हितग्राहियों को 2.2 लाख रुपए के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। शिविर में पटेरा नगरीय निकाय के 15 वार्डों सहित जनपद पंचायत पटेरा की 37 ग्राम पंचायतों को सम्मिलित किया गया। अभियान के अंतर्गत अधिकारियों के 37 दल गठित किए गए। इन दलों ने जनपद क्षेत्र की सभी 37 ग्राम पंचायतों में पहुंचकर विभिन्न शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र छात्रावास राशन दुकान सहित अन्य शासकीय संस्थाओं की व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर क्षेत्र की वास्तविक स्थिति स्थानीय समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का भी फीडबैक लिया गया।
उद्यम संवाद संभाग आयुक्त दिलीप कुमार ने इस अवसर पर क्षेत्र के उद्यमियों के साथ चर्चा की उनकी बातें सुनी और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होने कहा शासन ने उद्यमियों के हित में अनेकों योजनाएं चलाई है उनको समझे और उसका लाभ उठाएं और अपने उद्यम को आगे बढ़ाएं। उन्होने कहा सरकार उद्यमियों को हर संभव सहायता देने तत्पर है। संभाग आयुक्त दिलीप कुमार विधायक हटा उमा देवी और कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के साथ शिविर स्थल में स्थापित विभिन्न विभागों के स्टालों में पहुंचे विभाग योजना की दी जा रही थी जानकारी के संबंध में चर्चा की और कर्मचारियों अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया।
शिविर में 187 लोगों को मिला उपचार एवं परामर्श.. पटेरा में आयोजित जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 187 लोगों का जांच परीक्षण एवं उपचार प्रदान किया गया साथ ही निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। कृषि विभाग द्वारा हितग्राहियों को पावर स्पेयर पंप वितरित किए गए। इनमें हरगोविंद कुर्मी सहित चार हितग्राही लाभान्वित हुए। इसी प्रकार उद्योग विभाग द्वारा दो हितग्राहियों को स्वरोजगार के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। हेमा लोधी को ऑटो पार्ट्स व्यवसाय के लिए 1 लाख 60 हजार रुपए तथा अरशद खान को किराना दुकान के लिए 1 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई।







0 Comments