Header Ads Widget

गोलाकोट से पदयात्रा करते कुण्डलपुर पहुंचे श्रद्धालु.. गोवर्धन पर्वत के पास संगठन ने पकड़वाई अवैध शराब.. राष्ट्रीय रील प्रतियोगिता में AgOg ग्रुप फर्स्ट.. ”माटी गणेश-सिद्ध गणेश” प्रशिक्षण कार्यक्रम..

गोलाकोट से 300 किमी पदयात्रा कर कुण्डलपुर पहुंचे श्रद्धालु 

 दमोह। खनियाधाना गोलाकोट से पदयात्रा प्रारंभ कर 10 सितंबर को प्रातः सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर पहुंचे श्रद्धालुओं ने  कुण्डलपुर की पावनधरा को वंदन करते हुए पावन रज को मस्तक पर लगाया और बीडी, सिगरेट, गुटका नशा जैसे व्यसन बुराइयों, रात्रि भोजन आदि का आजीवन त्याग का व्रत लिया।  ऐसा अवसर पर सभी ने पूज्य बड़े बाबा के चरणों में पहुंचकर अभिषेक, शांतिधारा ,पूजन का सौभाग्य अर्जित किया। चातुर्मासरत निर्यापक श्रमण श्री समता सागर जी, मुनि श्री पवित्र सागर जी संघस्थ सभी साधु जनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुनिश्री ने सभी को साहित्य वितरित किया। कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी ने पदयात्रियों का सम्मान अभिनंदन किया। 40 पदयात्रियों में गुना, भ्याना, खनियाधाना, लटेरी, गंजबासौदा, टीकमगढ़, देहरी, मुरारिया, भोपाल, इंदौर ,जैतपुर आदि स्थानों के श्रद्धाुलूजन सम्मिलित हैं । जो खनियाधाना से बामोरकंला, ललितपुर, बानपुर, टीकमगढ़, पपौरा जी, बड़ागांव, घुवारा, भगवा द्रौणगिर, बड़ामलहरा, वाजना, रजपुरा, हटा ,पटेरा होते हुए रास्ते में पड़ने वाले सभी तीर्थक्षेत्रों, मंदिरों की वंदना करते हुए मुनि ,आर्यिका संघ का आशीर्वाद लेते हुए अहिंसा, शाकाहार, की अलख जगाते हुए धर्मप्रभावना करते कुण्डलपुर पहुंचे हैं।

गोवर्धन पर्वत के पास संगठन ने पकड़वाई अवैध शराब.. दमोह। नशा विरोधी जन आंदोलन के तहत भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पाठ के संयुक्त तत्वाधान में दमोह जिले के हिंडोरिया थाना चौकी बांदकपुर पुलिस को सूचना देकर दो पेटी अवैध शराब जिसमें 75 पाव लाल मसाला 25 पाव सफेद समय सुबह 5 बजे दिनांक 10 सितंबर 2026 स्थान तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर चंद्र कदम दूर गोवर्धन पर्वत के पास भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ कर..

मोटरसाइकिल होंडा शाइन एमपी 34 जेड जी 9116 से परिवहन कर रहे थे आरोपी संजय अहिरवाल मल्लपुरा दमोह दूसरा आरोपी अमन नामदेव लोकू दमोह को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बांदकपुर चौकी पुलिस ने दोनो आरोपी एक काले कलर की मोटरसाइकिल दो पेटी अवैध शराब को अपने कब्जे में लेते हुए आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद किया है।
राष्ट्रीय रील प्रतियोगिता में AgOg ग्रुप ने हासिल किया प्रथम स्थान.. दमोह। अखिल भारतीय असाटी महा सभा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा समाज की महिलाओं के लिए आयोजित राष्ट्रीय रील प्रतियोगिता में दमोह के AgOg ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल कर जिले और समाज का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में सामाजिक एकता, स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन विषय निर्धारित किए गए थे। 
इन विषयों को सामाजिक एकता, भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ते हुए प्रभावशाली एवं मन मोहक प्रस्तुति के रूप में रील तैयार की। राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए ग्रुप को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती कंचन असाटी एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉली असाटी ने ग्रुप की सदस्याओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।  
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले AgOg ग्रुप में श्रीमती मालती असाटी, नंदा मुकेश असाटी, कंचन सत्यप्रकाश असाटी, तृप्ति असाटी, पिंकी भूपेंद्र असाटी, प्रीति संतोष असाटी, श्रद्धा निशांत असाटी, राधा पंकज असाटी, पिंकी विनीत असाटी, मनीषा राकेश असाटी, त्रिशला प्रशांत असाटी, संगीता मनीष, अलका देवेंद्र असाटी, मौली राहुल असाटी एवं रश्मि ललित असाटी शामिल रहीं।रील में अपनी मनमोहक प्रस्तुति से बाल कलाकार प्राप्ति, रामजी एवं मिष्ठी असाटी ने भी विशेष आकर्षण बिखेरा और प्रस्तुति को और प्रभाव शाली बनाया।
दमोह केयर फाउंडेशन द्वारा ”माटी गणेश-सिद्ध गणेश” प्रशिक्षण कार्यक्रम.. दमोह। पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की शुद्धता एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने दमोह केयर फाउंडेशन द्वारा माटी गणेश-सिद्ध गणेश प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं, छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक सहभागिता करते हुए प्राकृतिक मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमाएं तैयार कीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी श्री नर्मदा सिंह ठाकुर ने उपस्थित प्रतिभागियों को पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाओं के निर्माण एवं उनके महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाएं जल स्रोतों को प्रदूषित नहीं करतीं तथा पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री सुशील नामदेव एवं विकासखंड समन्वयक ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों को माटी गणेश बनाने तथा पर्यावरण हितैषी गणेश उत्सव मनाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं ने स्वयं मिट्टी से गणेश प्रतिमाएं बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों को प्रतिमा निर्माण की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। दूसरे चरण में प्रशिक्षित विद्यार्थीओ एवं अभिवावकों की गणेश भगवान की मूर्ति निर्माण प्रतियोगिता आयोजित कर पुरस्कार प्रदान किए गए। पर्यावरण को सुरक्षित रखने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने तथा माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की शिक्षिका प्राचार्य नेहा (प्रतिभा)सिंह सहयोगी गोपाल पटेल उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन गोपाल पटेल ने, आभार सुश्री शिक्षिका स्नेहा पटेल ने किया ।
माटी गणेश से पर्यावरण संरक्षण का उन्मुक्त संस्था ने दिया संदेश.. दमोह। मप्र जन अभियान परिषद के मार्ग दर्शन में शासकीय हाई स्कूल हथनी नवांकुर संस्था उन्मुक्त सर्वजन कल्याण समाजसेवी संस्था द्वारा ‘माटी गणेश, सिद्ध गणेश’ अभियान के अंतर्गत  प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं ने सहभागिता की। प्रशिक्षण में मिट्टी से गणेश प्रतिमा निर्माण की प्रक्रिया, पर्यावरण संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के महत्व की जानकारी दी गई।विद्यार्थियों एवं ग्राम वासियों व महिलाओ ने पर्यावरण अनुकूल गणेश उत्सव मनाने और समाज में मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं के उपयोग के लिए लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।
जिला समन्वयक 
श्री सुशील नामदेव ने कहा कि गणेश उत्सव हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़ा पर्व है। हमें अपनी धार्मिक परंपराओं के साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित करने से जल स्रोतों में प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचेगा। उन्होंने जन समुदाय से अपील की कि वे ‘माटी गणेश, सिद्ध गणेश’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण अनुकूल गणेश उत्सव के लिए प्रेरित करें, व विकासखंड समन्वयक श्रीमती वंदना जैन ने इए अभियान गतिविधियों को लेकर अधिक से अधिक भाग लेने की ग्राम वासियों से अपील की,  श्री गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण कु.डाली कटारे ने दिया, कार्यक्रम में प्रतीक्षा राजपूत उपसरपंच, मयंक जैन, प्रकाश राय, भगवानदास यादव, संतोष यादव, नैना तिवारी, डाली कटोरे, दीप्ति कोरी, मुकेश अठया, कृष्णा तिवारी आदि की उपस्थिति रहीं।

Post a Comment

0 Comments