Header Ads Widget

पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम में महाशक्ति शंखनाद शिविर 3 से 5 अक्टूबर तक... गुरू बाल्मीकि प्रकट महोत्सव कार्यक्रम 9 को.. अग्रसेन जयंती तहत हेयर एसेसरीज प्रतियोगिता.. जैन भायजी मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के नये अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन प्रक्रिया शुरू..

 महाशक्ति शंखनाद शिविर में एक लाख से ज्यादा शक्ति साधक करेंगे शंखनाद :अजय अवस्थी केंद्रीय महासचिव

दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय महा सचिव अजय अवस्थी जी की उपस्थिति में आयोजित प्रेस वार्ता में परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के दिशा निर्देशन में समाज उत्थान एवं आत्म कल्याण हेतु पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम एवं भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के तत्वाधान में माता आदिशक्ति जगत जननी की आरती महाआरती एवं अखंड दुर्गा चालीसा पाठ वा शक्ति चेतना जन जागरण शिविरों के माध्यम से समाज में परिवर्तन किया जा रहा है इसी तारतम्य में 3,4,5, अक्टूबर 2022 को पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम व्यवहारी जिला शहडोल में महाशक्ति शंखनाद शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश-विदेश से लाखों मां के भक्तों सम्मिलित होंगे
 

इसी के उपलक्ष में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय महा सचिव सिद्धाश्रम रत्न श्री अजय अवस्थी जी एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित उपस्थित रहे। अजय अवस्थी जी ने कहा कि विशाल महाशक्ति शंखनाद होने जा रहा है जिसमें 1 लाख शक्ति साधक शंखनाद करेंगे उन्होंने कहा कि पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम के 25 वर्ष पूर्ण होने पर महाशक्ति शंखनाद का आयोजन किया जा रहा है महाशक्ति संख्या शिविर का जन-जन को लाभ लेना अति आवश्यक है देश विदेश से लाखों लोग पहुंचेंगे नशा मुक्ति शंखनाद शिविर में लगभग 25000 से ज्यादा लोग नशा छोड़ने पहुंचेंगे।

 अवस्थी जी ने सभी पत्रकार बंधुओं को भी महाशक्ति शंखनाद शिविर में आमंत्रित किया यह महाशक्ति शंखनाद इतिहास रचेगा पर्व की तरह मनाया जा रहा है महाशक्ति शंखनाद मैं खाने पीने रहने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी यहां से जाने की व्यवस्था आप लोग कर लेना वहां हमारी व्यवस्था रहेगी अजय अवस्थी जी ने कहा कि महाशक्ति शंखनाद शिविर प्रथम दिल्ली में हुआ था वहां से सभी धर्म चारों को श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के द्वारा चुनौती पेश की गई थी इस महाशक्ति शंखनाद में गुरुवर विशेष चिंतन प्रदान करेंगे और दीक्षा प्राप्त करने का सौभाग्य भी मिलेगा नशे मांस से मुक्त चरित्रवान जीवन जीते हुए समाज कल्याण में लगेंगे शक्ति साथ और महाशक्ति शंखनाद से परिवर्तन भी सुनिश्चित है।

गुरू बाल्मीकि प्रकट महोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम 9  को
दमोह।
 बाल्मीकि समाज संघ द्वारा राजकुमार कछवाहा शेरू भैया को महर्षि बाल्मीकि प्रकट महोत्सव हेतु अध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनित किया गया।

अध्यक्ष द्वारा प्रथम बैठक का आयोजन नया बाजार नं.3 में किया गया जिसमें शहर के सभी गणमान्य लोगो की उपस्थिति में सभी वार्डो में पदाधिकारी नियुक्त किये गयें सभी ने एकजुट होकर अपने अपने विचार रखें। जिसमें मुखिया गणों ने अपने उद्बोधन में कहा कि आयोजन समिति हर्षउल्लास के साथ 9 अक्टूबर को गुरू बाल्मीकि प्रकट उत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम मनाने हेतु विचार रखे।

बैठक में संतोष चौधरी, सोनू सोदिया बड़कुल, मनोहर पथरोल, दीपक सनकत, कल्लू कछवाहा, आनंद कुडैरे, सुरेश कछवाहा, सिकंदर खरारे, रत्नेश खरारे, आकाश कछवाहा, इन्द्रजीत, विनय, नीलेश, बाबी, रजत, दीपक, विशाल, सुरेश कछवाहा, रोहित, मोंटू, अमर, राजू, जीतू, प्रेम परौचे आदि की उपस्थिति रहीं।

हेयर एसेसरीज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन..
दमोह। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में अग्रवाल समाज के द्वारा अग्रवाल धर्मशाला अग्रसेन चौक में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिन गुरुवार को युवा एकता मंच के द्वारा हेयर एसेसरीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिस के प्रायोजक रूपा परिवार रहे जिसमें  महिलाओं एवं युवतियों बढ़ चढ़कर भाग लिया है। 

आज के कार्यक्रम का शुभारंभ युवा एकता मंच की अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, उपाध्यक्ष निधि अग्रवाल ,सचिव गुंजन अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष प्राजक्ता अग्रवाल , सह सचिव प्रियंका अग्रवाल के द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की आरती से हुआ। तथा इस प्रतियोगिता में युवतियों मैं चहेती , प्रियांशी, मोनी  और आकांक्षा  तथा महिलाओं में श्रद्धा ,खुशी, रिद्धि ,सीमा, रानू, राधा ने भाग लिया और हमारे कार्यक्रम को सफल बनाया।

जैन भायजी मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के नये अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन शुरू
दमोह
श्री शांतिनाथ दिग.जैन भायजी मंदिर दमोह प्रबंधकारिणी समिति के नये सत्र अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन शुरू हो गए है। निर्वाचन अधिकारी श्री अरविन्द इटोरया ने बताया कि सिविल वार्ड 4 दमोह स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन भायजी मंदिर की प्रबंधकारिणी समिति के नये 3 वर्षीय सत्र के लिये नये अध्यक्ष चुनाव हेतु नियमानुसार चुनाव प्रक्रिया प्रगति में है। उनके द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 22 सितंबर तक कुल तीन नाम निर्देशनपत्र प्राप्त हो चुके है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 सिंतबर प्रातः 11 बजे तक है। जिसके तत्काल बाद प्राप्त होने वाले सभी नाम निर्देशनपत्रों की संवीक्षा के बाद सही पाये जाने वाले नामांकन पत्रों की सूची श्री मंदिर जी के नोटिस बोर्ड पर चस्पा होगी। निर्धारित चुनाव प्रक्रिया के तहत शनिवार 24 सिंतबर तक नाम वापिसी हो सकेगी। एक से अधिक सुपात्र सज्जनों के नाम सही प्राप्त होने की दशा में रविवार 25 सिंतबर की प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक श्री मंदिर जी के हाल में ही मतदान सम्पन्न होगा तथा दोपहर 4 बजे मतगणना सम्पन्न होगी। तत्संबंध में विशेष स्मरणीय है कि श्री भायजी मंदिर की प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी श्री संतोष भारती के नाम पर श्रीमंदिर जी के साथ 90 आसामियों की सर्वसम्मत राय के बावजूद उन्होनें इस सैद्वांतिक आधार पर कि किसी भी संस्था में दो से अधिक बार पद धारण नैतिकता के अलावा आदर्श परम्परा के विरूद्व है। श्री भारती जी के कठोर फैसले के कारण नये नाम हेतु निर्वाचन प्रस्तावित है।


Post a Comment

0 Comments